JHUNJHUNU SIKAR UPDATE

JhunJhunu Sikar Update

About Me

My photo
JhunJhunu Sikar Update
View my complete profile
Showing posts with label JhunJhunu. Show all posts
Showing posts with label JhunJhunu. Show all posts

Wednesday, March 18, 2026

फंदे से लटकी मिली बीजेपी नेत्री वाइस चेयरमैन सुनीता, पति पर अवैध संबंधों के गंभीर आरोप

झुंझुनूं: खेतड़ी नगरपालिका की पूर्व वाइस चेयरपर्सन एवं बीजेपी नेत्री सुनीता फंदे से लटकी मिली, पति पर अवैध संबंधों जैसे गंभीर आरोप।

झुंझुनूं में खेतड़ी नगरपालिका की पूर्व वाइस चेयरपर्सन और बीजेपी नेत्री ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला खेतड़ी थाना इलाके के वार्ड-2 का बुधवार सुबह करीब 6 बजे का है। सुनीता देवी (35) वार्ड-2 से पार्षद रही थीं, इस 07 फरवरी को ही उनका कार्यकाल पूरा हुआ था।

सुनीता के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। भाई ने बताया कि सुनीता के पति गजेंद्र कुमावत के एक लड़की से अवैध संबंध हैं। गजेंद्र उस लड़की से वीडियो कॉल पर बात करता है। वह लड़की सुनीता को जान से मारने की धमकी देती थी।

खेतड़ी थाना ASI कैलाश चंद ने बताया-सुबह सूचना मिली कि पूर्व वाइस चेयरमैन सुनीता देवी ने सुसाइड कर लिया है। उनके पति गजेंद्र उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घर और अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई है। पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मौत से पहले की चेतावनी

परिजनों के अनुसार, सुनीता ने तीन दिन पहले ही अपने पिता को फोन कर कहा था कि उसे ससुराल से ले जाया जाए, नहीं तो वह अपनी जान दे देगी। पुलिस का कहना है कि शव को मोर्च्यूरी में रखवाया है। पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

Posted by JhunJhunu Sikar Update on Wednesday, March 18, 2026 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Thursday, November 30, 2023

झुंझुनूं एक्जिट पोल: जिले में कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा फिर पीछे

राजस्थान: अब एक्जिट पोल दिखाए जा सकते आज शाम 5:30 बजे से, चुनाव आयोग ने अपने पहले के आदेश में किया संशोधन, जिसमें शाम 6:30 बजे से पहले एक्जिट पोल दिखाने पर रोक थी।

झुंझुनूं एक्जिट पोल: जिले में कांग्रेस का दबदबा कायम, सात सीटो में चार कांग्रेस के खाते में; भाजपा फिर पीछे।

🔶 झुंझुनूं सीट का परिणाम भाजपा के पुराने प्रतिद्वंदियों ने पहले से तय कर दिया है । भाजपा के निषित चौधरी और निर्दलीय राजेंद्र भामू के बीच की पुरानी अदावत से कांग्रेस के बृजेंद्र ओला की लाटरी खुल रही है।


                 ( झुंझुनूं सीकर अपडेट ब्रेकिंग )

🔷 पिलानी सीट पर कांग्रेस के पितराम काला ने पूरी शिद्दत के साथ चुनाव मैदान में मौजूदगी दर्ज कराई है। यहां पर ओला परिवार का वजूद भी कांग्रेस को लाभ दे रहा है, भाजपा के बागी कैलाश मेघवाल ने पार्टी के जीत के सपने को सपना ही बना कर रख दिया है।

🔶 सूरजगढ़ से निवर्तमान विधायक सुभाष पूनिया की टिकट काटकर भाजपा ने संतोष अहलावत को टिकट तो दे दी पर एक दूसरे प्रबल दावेदार सतीश गजराज को नाराजगी भी पैदा कर दी। ऐसे में बैठे बैठाये जीत का गोल कांग्रेस के पक्ष में कर दिया, मतलब श्रवण कुमार जीत रहे हैं ।

🔷 मंडावा विधानसभा सीट पर पीएम नरेंद्र मोदी का सांसदों को चुनाव लङाने का फैसला गलत साबित होता नजर आ रहा है। कांग्रेस की रीटा चौधरी कामकाज के दम पर पुन: विधानसभा की चौखट पर पहुंच रही है, झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार यहां भाजपा प्रत्याशी है । मतलब कांग्रेस की रीटा जीत रही है।

🔶 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुरवाटी की जनसभा में अपने आप को "राजस्थान का माली" की संज्ञा देकर कांग्रेस प्रत्याशी भगवान राम सैनी को चुनावी मुकाबले में खङा कर दिया। भाजपा के शुभकरण चौधरी से टक्कर के चलते "लाल डायरी" तीसरे खाने में है। मतलब यहाँ शुभकरण चौधरी जीत रहे है।

🔷 नवलगढ़ सीट पर कांग्रेस के राजकुमार शर्मा पूरी तरह जातीय गणित के चक्रव्यूह में फंस गये है, जिसके सबब भाजपा के विक्रम जाखल जीत के रथ पर सवार है। कोई चमत्कारी ही परिणाम को बदल सकता है अन्यथा इस बार तो कमल खिल ही गया। मतलब विक्रम जाखल जीत रहे है।

🔶 खेतड़ी सीट पर हाथी की मतवाली चाल ने कांग्रेस को तीसरे स्थान पर दखेल दिया है ऐसा पूर्वानुमान है। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की आपसी पारिवारिक लड़ाई से चाचा भतीजी को चुनाव मैदान से बाहर करता नजर आ रहा है ।

🔷 चूरू जिले की सुजानगढ़ सुरक्षित सीट पर कांग्रेस के मनोज मेघवाल भाजपा की संतोष मेघवाल से आगे दिखाई दे रहे हैं। यहां मनोज के पिताश्री व पूर्व मंत्री स्व.मास्टर भंवरलाल का प्रभाव नजर के साथ कांग्रेस सरकार के विकास कार्य भी चमक रहे हैं । मतलब की मनोज मेघवाल जीत रहे है।

🔶 सरदारशहर सीट पर कांग्रेस और बागी के बीच कड़ी टक्कर है, भाजपा तो मुकाबले में तीसरे स्थान पर जा पहुंची है। कांग्रेस के अनिल शर्मा को विरासत बचाने के लिए एडी से चोटी का जोर लगाना पड़ा है। निर्दलीय राजकरण चौधरी परिणाम को बदलने की जद में हैं पर पंजा मजबूत रहेगा ।      

 बाकी जो कुछ है वह तो ईवीएम मशीनों में कैद है जो की 03 दिसंबर को खुलकर सबके सामने आएगा । वही आपका क्या ख्याल है इन जगहों से आप किसे बना रहे है विधायक। विधानसभा क्षेत्र के साथ कमेंट करे अपने प्रत्याशी का नाम ।।


Posted by JhunJhunu Sikar Update on Thursday, November 30, 2023 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Thursday, March 31, 2022

नगरपरिषद XEN की व्हाट्सऐप चैट हुई लीक, लड़कियों की फोटो भेजकर, फिर पूछता है- आटम कैसा लगा


नगरपरिषद XEN की व्हाट्सऐप चैट हुई लीक, ठेकेदारों को लड़कियों की फोटो भेजकर, फिर पूछता है- आटम कैसा लगा।

झुंझुनूं (झुंझुनूं सीकर अपडेट) : नगरपरिषद के एक्सईएन की एक अश्लील व्हाट्सएप चैट लीक हो गई। चैट में एक्शन एक्सईएन ठेकेदारों को लड़कियों की फोटो भेजता है। फिर ठेकेदारों से पूछता है कि आइटम कैसा लगा। इस चैट को ठेकेदारों ने ही लीक कर दिया है।

XEN जगदीश पलसानिया ने नगर परिषद के ठेकेदारों से व्हाट्सएप पर चैट की है। इस चैट में उन्होंने कुछ लड़कियों की फोटो भेजें और अपने साथी ठेकेदारों से पूछा यह आइटम कैसा लगा। इस संबंध में नगर परिषद के ठेकेदारों ने जिला कलेक्टर को लिखित में एक शिकायत पेश की है।

झुंझुनूं नगर परिषद के एक्सईएन जगदीश पलसानिया की एक अश्लील व्हाट्सएप चैट लीक हुई है। नगर परिषद के ठेकेदारों ने ही चैट को लीक किया है। ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि एक्सईएन जगदीश पलसानिया उन्हें अश्लील फोटो और वीडियो भेजते हैं। बल्कि बिल पास करने के लिए कई प्रकार की मांगे भी करते हैं।

ठेकेदारों ने कलेक्टर को की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि नगर परिषद की महिला कर्मचारियों को लेकर भी अश्लील बातें की जाती हैं। इसके अलावा ठेकेदारों से दो प्रतिशत कमिशन के अलावा अनैतिक मांग करता है। मांगें नहीं मानने पर बिलों में कमी निकाली जाती है। बिलों को रोका जाता है।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Thursday, March 31, 2022 2 comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Friday, December 3, 2021

झुंझुनूं व नारनौल PCPNDT की टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर भ्रूण जांच करवाने वाले दलाल को दबोचा, 44 हजार में की थी डील।

PCPNDT की टीमों ने संयुक्त कार्यवाही कर जांच करवाने वाले दलाल को दबोचा
झुंझुनूं एवं नारनौल PCPNDT की टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई: भ्रूण जांच करवाने वाले दलाल को दबोचा, 44 हजार में की थी डील। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में चिकित्सा विभाग की PCPNDT टीम ने झुंझुनूं सीएमएचओ छोटे लाल गुर्जर के नेतृत्व में भ्रूण जांच करवाने वाले एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पीसीपीएनडीटी की कार्रवाई नारनौल और झुंझुनूं PCPNDT की टीमों की संयुक्त कार्रवाई है। कार्रवाई के दौरान एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है।
महेंद्रगढ़ निवासी दलाल सतपाल (35) साल से पूछताछ की जा रही है। सीएमएचओ छोटे लाल गुर्जर ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले के अनुसार दलाल सतपाल नारनौल निवासी एक गर्भवती महिला की सोनोग्राफी चिड़ावा में स्थित राज सोनोग्राफी सेंटर पर करवाने के लिए लेकर आया था। दलाल ने सोनोग्राफी के बाद महिला को झूठी सूचना दी कि उसके गर्भ में जो भ्रूण है वह लड़का है। उसके बाद दलाल सतपाल ने महिला से 22 हजार रुपये ले लिए। उसी वक्त पीसीपीएनडीटी की टीमों ने दलाल को पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। PCPNDT की टीम दलाल से पूछताछ कर रही हैं। वहीं दलाल सतपाल के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। वहीं राज सोनोग्राफी सेंटर के अलावा और कहां-कहां जांच करवाता था, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
44 हजार में हुई थी डील, 22 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए: जानकारी में सामने आया कि दलाल सतपाल चिड़ावा के पायल हॉस्पिटल का कर्मचारी है। गर्भवती महिला से दलाल ने 44 हजार में डील की थी। जिसमें 22 हजार ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करवा लिये थे। आज दलाल ने सोनोग्राफी के बाद महिला के गर्भ में लड़का होने की झूठी सूचना देकर 22 हजार नगद ले लिए। इसी दौरान पीसीपीएनडीटी की टीम ने आरोपी दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

Posted by JhunJhunu Sikar Update on Friday, December 03, 2021 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Wednesday, October 13, 2021

झुंझुनूं: खेतड़ी के मोस्टवांटेड शातिर अपराधी सुक्खा शूटर ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

झुंझुनूं: खेतड़ी के मोस्टवांटेड शातिर अपराधी सुक्खा शूटर ने खुद को मारी गोली

झुंझुनूं सीकर अपडेट: कोटपूतली में झुंझुनूं के शातिर मोस्टवांटेड शातिर अपराधी ने खुद को मारी गोली, अपराधी की मौके पर हुई मौत। बतादे की कोटपूतली थाना पुलिस को मिली थी क्षेत्र में बदमाशों की आने की पुख्ता सूचना। क्षेत्र में तीन चार बदमाश आनी की मिली थी गुप्त जानकारी। मिली सूचना पर पुलिस ने पीछा किया तो एक अपराधी ने पुलिस से बचने के लिये खुद को मारी गोली। म्रतक अपराधी है सूखा गुर्जर, जो की झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाने में धारा 302 के मामले में चल रहा था वांटेड। पुलिस के आला अधिकारी सहित भारी जाप्ता मौके पर मौजूद। कोटपूतली में बाला के नांगल गांव की है उक्त घटना।

कोटपूतली में बाजरे में सुक्खा शूटर ने खुद को गोली मार ली। एएसपी रामकुमार कस्वां ने बताया कि रूपाचंद उर्फ सुक्खा गुर्जर (21) पुत्र सुरेश कुमार निवासी खेतड़ी झुंझुनूं की मौत हो गई है। सुक्खा खेतड़ी में शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में 6 महीने से फरार चल रहा था। इस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। सुक्खा के खिलाफ हत्या, लूट और मारपीट के चार मामले दर्ज थे। कोटपूतली थानाधिकारी दिलीप सिंह को रात करीब 11 बजे सुक्खा की लोकेशन मिली। पुलिस बाला का नांगल में पहुंची तो उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। तीनों युवक स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार थे। गाड़ी को हाईवे से उतारकर बाजरे के खेत में घुसा दिया। फिर गाड़ी से उतर कर भागने लगे। तीनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दो युवक दूसरी दिशा में भाग गए। पुलिस ने सुक्खा को अंधेरे में चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देखकर सुक्खा ने पिस्टल से सिर में गोली मार ली। पुलिस ने पास आकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर एसपी शंकरदत्त शर्मा, एएसपी रामकुमार कस्वां, डीएसपी दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। जयपुर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

Posted by JhunJhunu Sikar Update on Wednesday, October 13, 2021 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Thursday, April 1, 2021

निःशुल्क परामर्श निःशंतान दमपंतियो के लिए सुनहरा अवसर


निःशुल्क परामर्श, निःशंतान दमपंतियो के लिए सुनहरा अवसर !!

निःशुल्क परामर्श केम्प - निःशुल्क परामर्श केम्प !!

निःशंतान दमपंतियो के लिए सुनहरा अवसर। चिड़ावा: शुक्रवार 4 अप्रैल को शाम 3 से 5 बजे तक क्षेत्र की सुप्रसिद्ध महिला विशेषज्ञ व इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. शिवा चाहर एवं दिल्ली की सुप्रसिद्ध आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. सीमा बजाज का आपके आपने DSM हॉस्पिटल चिड़ावा में निःशुल्क परामर्श उपलब्ध रहेगा !!!

DSM MULTISPECIALITY HOSPITAL CHIRAWA,
SURAJGARH BYPASS ROAD, CHIRAWA (JHUNJHUNU)
Mob- 7073626646, 01596 -294781, 9460338687

नोट: जरुरतमंद लोग ज्यादा से ज्यादा पहुँच कर निशुल्क परामर्श केम्प का लाभ उठावे।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Thursday, April 01, 2021 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: Chirawa, JhunJhunu

हरियाणा से सस्ता डीजल परिवहन कर राजस्थान में बेचते हुए एक को किया गिरफ्तार


डीजल की तस्करीः हरियाणा से सस्ता डीजल परिवहन कर राजस्थान में बेचते हुए एक को किया गिरफ्तार

झुंझुनूं ( झुंझुनूं सीकर अपडेट ) जिले नजदीकी लगने वाली हरियाणा सीमा के अंदर मिलने वाला सस्ता डीजल पैट्रोल राजस्थान प्रदेश में अत्यधिक वैट के कारण महंगा बिक रहा है इसी के चलते डीजल पेट्रोल तस्करों के लिए बड़े मुनाफे का सौदा बन गया है। यह लोग धड़ले से हरियाणा से अवैध रूप से डीजल पेट्रोल लाकर राजस्थान में बेच रहे हैं। एक लीटर पर सात - आठ रुपए बच रहे हैं। गुरुवार को डीएसपी ने बुहाना के पचैरी थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव के पास से हरियाणा से लाया जा रहा 200 लीटर अवैध डीजल बरामद किया है। डीएसपी ज्ञानसिंह ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध डीजल व पेट्रोल बेचने वाले के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में गुरुवार को मुखबीर से सूचना मिली की भालोठ की तरफ से एक पीकअप गाड़ी आ रही है। जिसके पीछे टैंकर लगा हुआ है उसमें डीजल भरकर बेचा जा रहा है। सूचना पर पचैरी कलां थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोर मय पुलिस जाप्ता मेघपुर चोराहे के आम सड़क पर पहुंचे तो रोड की एक तरफ पीकअप दिखाई दी। मौके पर एक व्यक्ति पिकअप गाड़ी के पीछे लगे टैंकर के पिछे से जुड़े नोजल पाईप को हाथ में लिए खड़ा दिखाई दिया। चैक करने पर टैंकर में अवैध डीजल भरकर बेच रहा था। टैंकर में दो पाटीशन बने थे दोनों पाटीशन के बीच हॉल था जिससे दोनो पाटीशन का लेवल एक है। जो चलता फिरता हुआ पेट्रोल पम्प की तरह है जिसमें डिजीटल मीटर रीडिंग मशीन व नोजल पाईप लगा रखा था। जिसमें करीबन 200 लीटर अवैध डीजल भरा हुआ था। आरोपी विजय सिंह पुत्र भवानी सिंह उम्र 42 वर्ष जाती अहीर निवासी दुलोठ थाना महेन्द्रगढ़ जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा ने पुलिस को बताया की हरियाणा में डीजल सस्ता है इसलिए अधिक मुनाफे के लिए वहां से वह डीजल राजस्थान में लाकर बेचता है।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Thursday, April 01, 2021 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Monday, March 22, 2021

ढाई साल की मासूम दोहिती के दुष्कर्मी नाना को किया गिरफ्तार, रिश्तों को किया तार तार

ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म- पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडिता की मां के रिश्ते में नाना को किया गिरफतार।

ढाई साल की मासूम दोहिती को भी नही छोड़ा नाना ने, रिश्तों को किया तार तार।
झुंझुनूं (झुंझुनूं सीकर अपडेट): जिले के नवलगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म करने मामले में पीडि़ता की मां के मामा को गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया नवलगढ़ क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद समय 3 व 4 बजे के बीच में पीडि़ता घर पर अकेली थी। घर के सदस्य गांव के मंदिर में और बच्ची का पिता गांव में दुकान पर गया हुआ था। उस समय घर पर परिवार का कोई बालिग सदस्य मौजूद नहीं होने पर उक्त बच्ची के साथ उसकी मां के मामा के द्वारा बलात्कार किया गया। बच्ची को लहूलुहान होने पर ओर रोने पर उक्त आरोपी बच्ची को छोडक़र भाग गया। परन्तु लोक लाज के भय से और बदनामी के डर से घर वालों ने घटना के बारे में किसी भी कानूनी एजेंसी को सूचना नहीं दी। काउन्सलिंग के बाद में बच्ची के पिता ने थानाधिकारी सुनील शर्मा थाना नवलगढ को कार्यवाही हेतु रिपोर्ट पेश कर न्याय की गुहार लगाई जिस पर अविलम्ब मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशानुसार वृत्ताधिकारी वृत्त नवलगढ सतपाल सिंह ने अनुसंधान प्रारम्भ किया।
सूचना मिलने के बाद में पुलिस की त्वरित कार्यवाही :- 21 मार्च को सायंकाल नवलगढ़ थानाधिकारी सुनील शर्मा को कन्ट्रोल रूम से एक सूचना प्राप्त हुई कि नवलगढ थाना सर्कल के ग्राम में एक बच्ची के साथ में उसके रिश्ते में नाना ने दुष्कर्म कर दिया है। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी ने घटना के बारे में जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी व वृत्त नवलगढ वृत्ताधिकारी सतपाल सिंह को अवगत करवाया और तुरन्त ही मौके के लिये रवाना हुए। मौके पर गोपनीय रूप से सत्यापन करने पर और परिवार जन से बातचीत करने पर सूचना सही पाई गई। परिवार का मामला होने से इज्जत आबरू के डर से डरे हुए परिवारजनों को मौके पर ही पुलिस के द्वारा काउन्सलिंग की जाकर कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई जिसके बाद परिवारजनों में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के बारे में रिपोर्ट करने का हौसला जुटाया। पीडि़ता मासूम की बलात्कार के कारण मेडिकल स्थिति खराब होने के कारण थानाधिकारी द्वारा उसे तुरंत ही स्वयं की पुलिस जीप में साथ लेकर अस्पताल में चिकित्सा के लिये भर्ती करवाया गया जहां पर मासूम का रात को ही मेडिकल बोर्ड के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा की जाकर मेडिकल मुआयना करवाया गया जिसमें बलात्कार की पुष्टि हो गई। पीडिता मासूम के ऑपरेशन के लिये उसको तुरंत ही रात को जेकेलान अस्पताल जयपुर के लिये रैफर किया गया जिस पर पुलिस थाना नवलगढ़ के एएसआई सुरेन्द्र शर्मा एवं दो महिला कानिस्टेबल के साथ में पीडि़ता को उसकी मां के साथ में इलाज के लिये रवाना किया गया।
पीडि़ता का ऑपरेशन हो चुका है और मासूम पीडि़ता वर्तमान में स्वस्थ है। एसपी मनीष त्रिपाठी मौके पर पहुँचे और स्वयं उपस्थित रहकर स्वयं के निर्देशन में उक्त समस्त कार्यवाही को करवाया और रात में ही घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और गांव के लोगों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। और स्वयं उपस्थित रहकर एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाया जाकर सबूत एकत्रित करवाये जाने की कार्यवाही की। तथा पुलिस दो विशेष टीम गठित की जाकर त्वरित कार्रवाही करते हुए आरोपी को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस के द्वारा इस संबंध में गहन पड़ताल की जा रही है कि मुलजिम की घटना के समय ऐसी क्या मानसिकता रही कि उसने अपनी ही नजदीक की रिश्तेदार की ढाई साल उम्र की बच्ची के साथ में ऐसी निंदनीय और घिनौनी वारदात कर डाली। पुलिस के द्वारा इस संबंध में गहन पढ़ताल की जा रही है कि मुलजिम की घटना के समय ऐसी क्या मानसिकता रही कि उसने अपनी ही नजदीक की रिश्तेदार की ढाई साल उम्र की बच्ची के साथ में ऐसी निंदनीय. लोमहर्षक, और ऐसी धिनौनी वारदात कर ताली। नवलगढ राजकीय विकित्सालय के डाक्टर्स व मेडिकल सपोर्ट स्टाफ के द्वारा भी इस घटना की संवेदनशीलता को समझते हुए देर रात तक कानूनी कार्यवाही में सराहनीय सहयोग किया गया।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Monday, March 22, 2021 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Saturday, September 12, 2020

अगर आप भी है सरपंच पद के दावेदार तो आपके लिये है ये ख़ास जरूरी सूचना

सरपंची के रुतबे की आस में अधिक खर्चा करना पड़ सकता है भारी, अगर आप भी है सरपंच पद के दावेदार तो आपके लिये है ये ख़ास जरूरी सूचना ।

झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) । सरपंची के रुतबे की आस में अगर आपने अधिक खर्चा किया तो आपके बजट पर पड़ सकता है भारी। जी हाँ सही सुना है गत वर्षों की तरह विकास कार्यों के नाम पर सरकार का खजाना अब मेहरबान नही रहेगा तथा चुनाव खर्चे की भरपाई विकास कार्यो हेतु प्राप्त होने वाली धन राशि से नही कर सकेंगे । इसलिए चुनावी खर्च अपने आर्थिक बजट के अनुसार किया जाये तो भावी सरपंचो के लीये बेहतर रहेगा । प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिये आश्वासनों का पिटारा खोल दिया है तथा मतदाताओं को रुचि व मांग के अनुसार खाने पीने व अन्य तरह की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। सरपंच पद पर रह चुके कुछ लोग अगली बार इस आशा में अपना भाग्य आजमाना चाह रहे हैं कि पूर्व वर्षों की तरह विकास कार्यों के नाम पर सरकार का खजाना मेहरवान रहेगा तथा चुनाव खर्चे की भरपाई विकास हेतु प्राप्त होने वाली राशि से कर लेंगे। परन्तु केंद्र तथा राज्य सरकार से ग्राम पंचायतों के खातों में सीधे ही प्राप्त होने वाली राशि मे लगातार कटौती के चलते उनके सपने पूरे होने की संभावना कम ही लगती है या यूं कहें की ना के बराबर है । जिला परिषद में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माने तो गत पांच वर्ष पहले हुए चुनावों के बाद अगले चार वर्षों तक राज्य व केंद्रीय अनुदानों से प्रत्येक ग्राम पंचायत को औसत 50 लाख रुपये विकास कार्यो के लिये मिलते थे। इसके अलावा विधायक, सांसद व जिला प्रमुख तथा प्रधान से नजदीकी रखने वाले सरपंच इतनी ही राशि की अतिरिक्त स्वीकृतियां जारी करवा लेते थे। इस प्रकार की राशि से जारी अधिकतर स्वीकृतियां अपने लोगों को व्यक्तिगत फायदा देने वाली तथा निजी मार्जिन वाली ही होती थी। लेकिन अब पांच वर्ष बाद हो रहे चुनावों के समय स्थितियां बदल चुकी है। अब राज्य सरकार से आने वाला अनुदान गत एक साल से बंद है तथा वितीय स्थिति को देखते हुए आगे भी संभावना कम है। केंद्रीय अनुदान की राशि भी गत सालों से आधी कर दी गई है। सांसद कोष आगामी दो साल के लिये स्थगित कर दिया गया है तथा विधायक कोष भी मेडिकल सुविधाओं की ओर मोड़ दिया गया है। नरेगा में भी केंद्रीय सहायता की कमी के चलते सामग्री राशि समय पर नही मिलती है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों के सामने स्थानीय लोगों पर सेवाकर लगाकर काम चलाऊ आमदनी जुटाने के अलावा कोई विकल्प नही है। इस स्थिति का आकलन किये बिना यदि सरपंच प्रत्याशी अपनी हैसियत से अधिक खर्चा कर रहे हैं तो उनके लिये भविष्य में कर्जदार बने रहने के अलावा कोई रास्ता नही होगा।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Saturday, September 12, 2020 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Monday, August 10, 2020

इमरजेंसी ड्यूटी में जा रहे डॉक्टर के साथ एएसआई ने की मारपीट, एएसआई को किया निलंबित


खाकी की धौंस पड़ी महंगी, एसपी ने एएसआई को किया निलंबित ।


झुंझुनूं कोतवाली थाने के एएसआई सत्यप्रकाश को खाकी की धौंस दिखा कर बीडीके अस्पताल के चिकित्सक के साथ मारपीट करना महंगा पड़ा । पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा ने मारपीट के आरोपी एएसआई सत्यप्रकाश को सोमवार को निलंबित कर दिया। 


झुंझुनूं जिला मुख्यालय के सबसे बड़े अस्पताल के सर्जन डॉक्टर रामस्वरूप पायल के साथ रविवार रात्रि को कोतवाली थाने के एएसआई सत्यप्रकाश द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है । डॉक्टर रामस्वरूप पायल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अस्पताल में इमरजेंसी सेवा में पेशेंट को देखने के लिए जा रहा था। तभी रोड नंबर दो के चौराहे पर मेरी गाड़ी से एक बाइक आकर टकराई मैंने बाइक सवार के पास जाकर उसको चेक किया और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया । उसके बाद एक गाड़ी में तीन पुलिसकर्मी एवं एक सादी वर्दी में एक व्यक्ति आया उसने मुझसे पूछा कि कौन हो तो मैंने बताया कि मैं बीडीके अस्पताल में डॉक्टर हूं इतना सुनते ही उसने मेरे साथ हाथापाई करते हुए मारपीट शुरू कर दी और मुझे पुलिस वाली गाड़ी में डालने लगा तो वहां पर उपस्थित भीड़ ने मुझे छुडाया वह सादी वर्दी वाला शराब के नशे में था । मैंने तुरंत पीएमओ डॉ व अन्य डॉक्टर्स को इसकी सूचना दी । इस दौरान अन्य चिकित्सकों व लोंगो ने चिकित्सक के साथ मारपीट का विरोध किया। मामला बढ़ता देख अन्य पुलिसकर्मी एएसआई सत्यप्रकाश को वहां से ले गए। हमने एफ आई आर दर्ज करवाई और उसका और मेरा मेडिकल जांच करवाने की मांग की । देर रात तक डॉक्टर वहां पर डटे रहे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । वही सोमवार की बीडीके अस्पताल में लगभग घंटे भर तक डॉक्टर ने पेशेंट नहीं देखें । उसके बाद जिला कलेक्टर यूडी खान को उन्होंने ज्ञापन सौंपा। इस पर जिला कलेक्टर खान ने कहा कि डॉक्टर के द्वारा ज्ञापन दिया गया है इसके संबंध में पुलिस अधिकारियों से बात की जाएगी और जांच करवाई जाएगी जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ एस के कालेर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को डॉक्टर के साथ एएसआई सत्य प्रकाश के द्वारा की गई । मारपीट के मामले में आज हमने जिला कलेक्टर एवं एसपी साहब को ज्ञापन सौंपा है और सख्त कार्रवाई की मांग की है । वही दूसरी और पुलिस अधीक्षक जगदीशंचद्र शर्मा ने चिकित्सक के साथ मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को कोतवाली थाने के एएसआई सत्यप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है वहीं पुलिस अधीक्षक शर्मा का कहना है की पुलिस निष्पक्षता व ईमानदारी से कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। डॉक्टर व् पुलिसकर्मी के बीच हुए मामले की जाँच सीईओ को सौप दी गई है  सीईओ खुद जाँच करेंगे, जाँच के बाद ही साफ़ हो पायेगा की आखिर गलती किसकी रही ।




 वहीं जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने आज सोमवार को कार्रवाई करते हुए एएसआई सत्य प्रकाश को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है एवं पूरे मामले की जांच सीओ ग्रामीण को सौंपी है। जिला पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इसकी जांच सामने आने पर ही तय हो सकेगा कि किसकी गलती है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।





जानकारी के अनुसार रविवार रात बीडीके अस्पताल में सर्जन डॉ. रामस्वरूप पायल आपातकालीन कॉल पर एक गंभीर मरीज को देखने बीडीके अस्पताल जा रहे थे तो उसी दौरान रोड़ नंबर दो पर उनकी कार के सामने से आ रही एक बाइक टकरा गई। डॉ. पायल ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी तथा दूसरी और बाईक सवार युवक ने पुलिस में कार्यरत अपने पापा एएसआई सत्यप्रकाश को फोन पर सूचना दे दी। जिस पर पुलिस की गाड़ी वहां आई तथा उसमें सवार पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तथा कोतवाली थाने का एएसआई सत्यप्रकाश भी सिविल ड्रेस में साथ था। एएसआई सत्यप्रकाश ने गाड़ी से उतरते ही चिकित्सक  के साथ मारपीट शुरू कर दी एवं उसे पुलिस की गाड़ी में डालने लगे।


वहीं चिकित्सक के साथ मारपीट मामले को लेकर एएसआई के खिलाफ कठोर कार्रवाही की मांग को लेकर अस्पताल के साथी चिकित्सको ने सोमवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। तथा आरोप लगाया था कि मौके पर पहुंचे अन्य चिकित्सको के साथ भी अभद्रता की गई। वहीं चिकित्सक रामस्वरूप पायल का कहना था कि एएसआई सत्यप्रकाश शराब के नशे में था। वहीं मारपीट करने वाले एएसआई सत्यप्रकाश के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की मांग को लेकर बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. शुभकरण कालेर के नेतृत्व में डॉ. शीशराम गोठवाल, डॉ. जब्बार अध्यक्ष अरिसदा, डॉ. राजेंद्र ढ़ाका, डॉ. कैलाश राहड़, डॉ. रामस्वरूप पायल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


तथा सोमवार को चिकित्सको ने सुबह से ही अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओ को छोडक़र कार्य बहिष्कार किया। 

Posted by JhunJhunu Sikar Update on Monday, August 10, 2020 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Wednesday, August 5, 2020

दुकान की तोड़फोड़ के मामले का मुख्य आरोपी सत्यवीर सिंह को किया गिरफ्तार

दुकान की तोड़फोड़ के मामले में फरार मुख्य आरोपी सत्यवीर सिंह को किया गिरफ्तार

झुंझुनु पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया की दिनांक 26 अगस्त 2019 को परिवादी कैलाशचन्द्र पुत्र खुशीराम जाति ब्राहमण निवासी सागा हाल वार्ड नंबर 14 बनवास थाना खेतड़ीनगर की नारनौल मोड़ सिंघाना बनवास बस स्टेण्ड पर चाय-पानी की दुकान है जिसको बलवीर गुर्जर निवासी गुर्जरवास, सत्यवीर गुर्जर निवासी तातीजा, दुर्गाप्रसाद अहीर निवासी सांतड़िया ने परिवादी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर जेसीबी की सहायता से तोड़फोड़ कर दूकान को ध्वस्त कर दिया तथा बीच बचाव करने वाले रजनीश मेघवाल निवासी सांतड़िया को जातिसूचक गाली गलौच किया व मारपीट की, इत्यादि परिवादी कैलाशचन्द्र के पर्चा बयान पर मु0नं 183/2019 दर्ज कर सरगर्मी से मुल्जिमो की तलाश शुरू की गई। पुलिस महानिरीक्षक रेंज जयपुर एस. सेंगाथिर द्वारा शक्रिय अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे धर पकड़ विशेष अभियान के मध्यनजर जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन व वृत्ताधिकारी वृत्त खेतड़ी विजय कुमार व थानाधिकारी किरण सिंह के निकट सुपरविजन मे गठीत टीम द्वारा थाना हाजा के प्रकरण सं 183/2019 धारा 143, 148, 149, 323, 380, 427, 436, 458, भादस व 3(1)(आर)(एस).(11)(वीए) एससी/एसटी एक्ट में एक साल से फरार चल रहे अभियुक्त सत्यवीरसिंह पुत्र सोहनलाल जाति गुर्जर निवासी ढाणी गलदरिया तन तातीजा थाना खेतडीनगर को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से दर्ज प्रकरण में शामिल अन्य साथीयो एवं वाहनो के सम्बन्ध मे गहनता से अनुसंधान जारी है । आरोपी की धरपकड़ में किरणसिंह यादव उनि/ थानाधिकारी खेतड़ी नगर का रहा अहम् योगदान ।

गठित टीम का विवरण:- किरणसिंह उनि/थानाधिकारी, सुबेसिंह सउनि, राजेन्द्रसिह एचसी-27, धर्मवीरसिंह एचसी -30, विजयसिंह एचसी-18, अमरचन्द कानि 244, सुमित्रा महिला कानि 1233, प्रियंका महिला कानि 1143, सुरेश आरटी नं 1487 व अजीत आरटी नं 1486 आदि शामिल रहे ।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Wednesday, August 05, 2020 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Friday, July 17, 2020

मानोता खुर्द मे शराब ठेका पर फायरिंग, लूटपाट व आगजनी के ईनामी बदमाशों को किया गिरफतार


मानोता खुर्द मे शराब ठेका पर फायरिंग व लूटपाट व आगजनी कर दहशत फैलाने के दो दो हजार के ईनामी अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ धर्मो गुर्जर व कुलदीप उर्फ केडी गुर्जर गिरफतार ।
झुंझुनू ( रमेश रामावत ) पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनूं जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि दिनांक 06 मई 20 को परिवादी सत्यवीर पुत्र  रामपत जाति अहीर उम्र 35 साल निवासी मानोता कलां थाना खेतडी नगर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की दिनांक 05.05.2020 को शराब ठेका खेतडी नगर पर राजेन्द्र पुत्र भजनलाल, धर्मा पुत्र शीशराम निवासी मानोता खुर्द व अनिल कुमार निवासी चिरानी व 6 अन्य दोपहर 1 बजे करीब ठेका पर आये। उस समय ठेके पर ठेकेदार राकेश कुमार, राजेश सैनी, बलवीर गुर्जर व रमेश कुमार मौजुद थे। ये लोग बोलेरो कैम्पर में आये व इनको कहने लगे हमे ठेके की ब्रांच दो। अन्यथा हम ठेका नही चलाने देगें।कानूनी तौर पर ब्रांच मान्य नही है। हमने मना किया तो ठेके मे हिस्सा मांगने लगे व गाली गलौंच करने लगे व हमारे साथ झगडा करके जान से मारने की धमकी देकर चले गये। फिर अचानक करीब 7.00 बजे तीन मोटर साईकिलों पर नो व्यक्ति आये। उस समय ठेके पर सत्यवीर पुत्र रामपत व महेश
पुत्र हरिशरण मौजुद थे। उन्होने आते ही मुझे जान से मारने के लिए दो फायर किये व सीसीटीवी कैमरा तोड दिया। लाईट व लाईट मीटर तोड दिया व बोले कहां है राकेश ठेकेदार उसे बुलाओ हम उसे मारने के लिये आये है। वहां खडी राकेश ठेकेदार की बोलेरो गाडी के शीशे व लाइटें पत्थर व सरियों से फोड दी। इत्यादि रिपोर्ट पर अ0सं 79/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 427, 327, 382, 384, 504, 506 भादस व 3/25 आर्स एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान व तलाश आरोपीगण आरम्भ किया गया। गठित टीम द्वारा प्रकरण मे आरोपीगण को चिन्हित कर संभावित स्थानो पर तलाश करते हुए मुलजिमान राजेन्द्र गुर्जर निवासी मानोता खुर्द व विक्रम गुर्जर निवासी चिरानी को पुर्व मे गिरफतार किया जा चुका है। अन्य मुलजिम धर्मा गुर्जर, अनिल गुर्जर, कुलदीप उर्फ केडी विशाल गुर्जर व राकेश गुर्जर एवं सजंय महला की तलास जारी थी। इस दौरान दिनांक 05.06.2020 को धर्मा गुर्जर, अनिल गुर्जर, सजयं जाट व प्रवीण गुर्जर व विवेक प्रजापत अपराधियो ने मानोता कंला ठेका पहुचकर फायरिंग की तथा ठेके मे लूटपाट कर ठेके मे रखी शराब मे आग लगा दी। जिस पर प्रकरण सख्यां 95/2020 धारा 147, 148, 149, 452, 307, 436, 427, 395, 120 बी भादस 3/25 आर्स एक्ट पुलिस थाना खेतडी नगर मे दर्ज कर अनुसंधान व तलाश आरोपीगण की गई। प्रकरण के आरोपी संजय महला व राहुल उर्फ रोमिया को गिरफतार किया जा चुका है। प्रकरण हाजा के अन्य आरोपीगणो की तलास हेतु भरकश प्रयास किये गये परन्तु अभियुक्तो की अदमपतारसी रही। इस दौराने मन पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त धर्मा गुर्जर, अनिल गुर्जर, कुलदीप उर्फ केडी व राकेश गुर्जर पर गिरफ्तारी हेतु दो- दो  हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई। शुक्रवार को थानाधिकारी किरण सिह को जरिये मुखबीर खास द्धारा भैरूराम कानि को ईतला दी कि मानोता कला शराब ठेके पर आग लगाने व फायरिंग करने वाले मुलजिम हरियाणा मे घुम रहे है। उक्त ईतला थानाधिकारी मय जाप्ता मय हथियार के प्राईवेट वाहन से मुलजिमानो की तलाश करते हुए टीम नारनौल हरियाणा पहुची जहा से अभियुक्त धमेन्द्र उर्फ धर्मो गुर्जर व कुलदीप उर्फ केडी गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों जिनसे अनुसंधान जारी है
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Friday, July 17, 2020 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

स्टेट हाईवे पर डम्फर चालक से रूपये लूट कर भाग रहे तीन आरोपीयो को तत्काल किया गिरफतार


स्टेट हाईवे पर डम्फर चालक से रूपये लूट कर भाग रहे तीन आरोपीयो को तत्काल किया गिरफतार

झुन्झुनूं पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि आज दिनांक 17.07.2020 को समय करीबन 2.40 पीएम पर डम्फर चालक रामचन्द्र पुत्र गबुराम जाती कुम्हार उम्र 56 साल गांव कुहाड़वास डम्फर नंबर आरजे 18 जिए 8273 को लेकर सिंघाना की तरफ आ रहा था। मोई पेट्रोल पम्प के पास चालक ने गाड़ी को खड़ा किया तब  स्वीफट डिजायर गाडी नंबर अच. आर. 21अच 9946 आई और देवरोड़ का रास्ता पूछा उक्त स्वीफट डिजायर गाड़ी में तीन लोग थे। जिन्हानें ड्राईवर से रास्ते पूछने के बहाने ड्राईवर से मारपीट करके 25,200/- रुपये छीनकर भागने लगे। सूचना मिलने पर तत्काल नाकाबन्दी करवाई गई। थानाधिकारी सिंघाना प्रमोद कुमार  सूचना पर तत्काल रवाना हुआ। दौराने तलाश जरिये टेलिफोन ईततला मिली कि तीन व्यक्तियों ने जिनके पास सफेद स्वोफ्ट डिजायर गाडी है जो मोई पैटोल पंप के पास से डम्फर चालक से रूपये लूटकर भैंसावता की तरफ भागे हैं। उसके बाद भैसावता में रोड पर अन्य गाडियां खडी कर रास्ता अवरूद्व करने पर उक्त आरोपीगण ने अपनी गाडी वापस सिघाना की तरफ मोड ली ओर सिंघाना की तरफ भागने लगे। जिनका थानाधिकारी तथा डम्फर मालिक द्वारा उक्त गाडी का पीछा किया जा रहा था। उक्त आरोपीगण अपनी गाडी लेकर मैन बाजार, कस्बा सिंघाना मे पहुंचे तो बाजार में काफी भीड भाड होने के कारण आरोपीगण की गाडी बाजार में खडी एक पिकअप से टकरा गयी ओर आरोपीगण अर्जुन नाथ, दीवाननाथ व मोनूनाथ गाडी से उतरकर भागने लगे इतने में ही थानाधिकारी मय जाप्ता ने आमजन के सहयोग से उक्त आरोपीगण तथा स्वीफट डिजायर गाडी को दस्तयाब कर तथा लूटे हुए रूपयों में से 7400/- रूपये कब्जा कर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार । पकडे गए अर्जुन नाथ पुत्र सुलताननाथ जाति सपेरा निवासी बनेठी थाना पनियाला कोटपूतली जयपुर ग्रामीण व दीवाननाथ पुत्र राजूनाथ सपेरा निवासी वार्ड नं0 17 भयोपुरा दिनोद थाना भिवानी सदर हरियाणा तथा मोनूनाथ पुत्र महेन्द्र नाथ सपेरा निवासी वार्ड नं0 17 भयोपुरा दिनोद थाना भिवानी सदर
हरियाणा के तीनो आरोपीगण से अनुसंधान जारी है।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Friday, July 17, 2020 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Thursday, July 16, 2020

जिले के आदतन दो अपराधियों की हिस्ट्रीशीट पत्रावली खोली- एसपी जेसी शर्मा


एसपी जेसी शर्मा ने जिले के दो आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट पत्रावली खोलने के दिये निर्देश
झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक आई.पी.एस  जगदीश चन्द्र शर्मा  ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय अपराधीयो की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के दो आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट पत्रावली श्रेणी खोली जाएगी तथा आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखने के आदेश दिये है । दोनों अपराधियों का रिकॉर्ड में इन्द्राज कर सम्पूर्ण आपराधिक रिकॉर्ड मय फोटो पुलिस वैबसाइड पर अपलोड करने व इनकी निगरानी रखते हुए समय-समय पर चैक करने के निर्देश दिये है । अपराधी शेरसिंह उर्फ भुणिया पुत्र महावीर प्रसाद जाति जाट उम्र 35 वर्ष निवासी राठियों की ढाणी तन लोटिया थाना सूरजगढ के आपराधिक रिकार्ड का अवलोकन किया गया तो पाया गया कि इसके विरूद्व अब तक मारपीट लूट, चोरी, हत्या का प्रयास, आम्स के कुल 14 प्रकरण दर्ज है। तथा दूसरा अपराधी रामफल पुत्र सन्त कुमार जाति जाट निवासी कुलोठ खुर्द हाल वार्ड नम्बर 05, सूरजगढ थाना सूरजगढ के आपराधिक रिकार्ड का अवलोकन किया गया
तो पाया गया कि इसके विरूद्व अब तक मारपीट चोरी, राजस्थान आबकारी अधिनियम के कुल 12 प्रकरण दर्जे है।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Thursday, July 16, 2020 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

खेतड़ी थाने के वांछित अपराधी पर पुलिस अधीक्षक जेसी शर्मा ने नगद पुरस्कार किया घोषित


एसपी जगदीश चंद्र शर्मा ने वांछित अपराधी पर दो हजार का नगद ईनाम किया घोषित

झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया की विनोद उर्फ सन्नी उर्फ मोटा पुत्र धर्मपाल जाति जाट निवासी रूपा का वास, तन चिंचडोली प्रकरण संख्या 236/19 धारा 147, 148, 149, 323, 327, 365, 511, 452 भादस थाना खेतड़ी में वांछित है। उक्त वांछित अपराधी को उसके निवास स्थान व मिलने के संभावित स्थानों पर दस्तयाब किये जाने के भरसक प्रयास किये गये परन्तु कामयाबी नहीं मिली। वान्छित अपराधी विनोद उर्फ सन्नी उपर्फ मोटा को बन्दी बनवाने के लिए सही सूचना देने वाले व्यक्ति को दो हजार रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जावेगा । तथा सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जावेगा । पुरस्कार वितरण के सम्बन्ध में अन्तिम निर्णय पुलिस अधीक्षक झुंझुंनू जेसी शर्मा का होगा।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Thursday, July 16, 2020 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Thursday, June 18, 2020

झुंझुंनू जिले भर में 713 गर्भवती महिलाओं व 1872 बच्चों का स्वास्थ्य केंद्रों पर किया टीकाकरण


झुंझुंनू जिले में 713 गर्भवती महिलाओं व 1872 बच्चों का स्वास्थ्य केंद्रों पर किया टीकाकरण ।सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ किया गया टीकाकरण

झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरूवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं व बच्चों में टीकाकरण किया गया। गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषाहार दिवस (एमसीएचएन डे) के रूप में मनाया गया। इस गुरुवार को एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. छोटेलाल ने बताया कि एमसीएचएन डे पर जिले के सभी चिकित्सा संस्थान मे गर्भवती महिलाओ व बच्चो को जीवनरक्षक टीके लगाए गए। जिला और ब्लॉक स्तर से सुपरविजन के लिए अधिकारियों को भेजा गया। आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण सेवा सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं, अभिभावक अपने बच्चों को समय पर टीके लगवाये। साथ ही गर्भवती महिलाए भी अपना टीकाकरण समयबद्ध तरीके से नजदीकी अस्पताल में लगवाये। उन्होंने बताया कि जिले में गुरुवार को 180 सत्र आयोजित किए गए जिसमें 1872 बच्चों और 713 गर्भवती महिलाओं को सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए टीके लगाएं गये।

Posted by JhunJhunu Sikar Update on Thursday, June 18, 2020 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Friday, June 12, 2020

हथियारों के साथ घर मे घुसे डकैत, महिलाओं को बंधक बनाकर ले गए नगदी व जेवरात


फौजी के घर में हथियारों के साथ घुसे डकैत, महिलाओं व मासूम बच्चे को बंधक बनाकर ले उड़े नगदी व जेवरात
झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) झुंझुनूं शहर में हमीरी रोड स्थित राइका कॉलोनी में बीती रात डकैतो ने लूट की वारदात को दिया अंजाम । नकाबपोश डकैत एक फौजी के घर में घुसे और महिलाओं व बच्चे को कमरे में बंद कर रुपए व गहने लूट ले गए। मीडिया से बातचीत में पीड़ित परिवार की सुमित्रा ने बताया कि रात करीब दो बजे रहे थे अचानक किसी ने उनको जगाया जब हम सब सुमित्रा शेखावत, उसकी पुत्रवधू, सुमित्रा की सास, सुमित्रा की बेटी और मासूम दोहिते की आंख खुली तो सामने कुछ नकाबपोश खड़े दिखाई दिये ! बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी, पिस्टल दिखाकर उन्होंने हम सभी को एक स्टोर वाले कमरे में बंद कर दिया। जब महिलाओं को स्टोर में बंद कर रहे थे, तब महिलाओं ने कहा कम से कम पंखे वाले कमरे में तो बंद कर दो गर्मी बहुत ज्यादा है। लेकिन डकैतो को जरा भी रहम नहीं आई। उन्होंने मासूम दोहिते के मुंह के अंदर पिस्टल लगा दी और कहा कि जरा भी आवाज निकाली तो पिस्टल का ट्रिगर दबा दूंगा। सभी को स्टोर में बंद करने के बाद फिर कमरों के ताले तोड़कर अलमारी व बक्शों में रखे सोने व चांदी के गहने लूट ले गए डकैत। करीबन चालीस हजार रुपए की नकदी भी ले गए। यही नहीं डकैत जाते समय हम सभी के मोबाइल भी साथ में ले गए। लुटेरों के जाने के बाद महिलाओं ने गेट के अंदर लगे स्क्रू को ढीलाकर तथा गेट को बार-बार हिलाकर खुद ही सुबह करीब पांच-छह बजे गेट खोला। इसके बाद पड़ोसियों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया, सूचना पर सुबह झुंझुनूं पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली, पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है तथा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ! जानकारी के अुनसार झुंझुनू की रायका कॉलोनी में बीती रात करीब 2 बजे के लगभग चार अज्ञात चोर बाहर से घर में घुस कर छत पर गए एवं वहां से सीढिय़ो का दरवाजा पुरी तरह से बंद नही होने का फायदा उठाते हुए चोर घर के चौक तक पहुंचे थे और परिवार में मौजूद सुमित्रा कंवर व इसकी बहू बबीता कंवर व पुत्री डिंपल कंवर एवं इसके छोटे बच्चें तथा सुमित्रा की सास राज कंवर को हथियार दिखाकर डराया और एक हॉल में दो चोरो ने बंधक बना लिया तथा दो चोर घर से सोने- चांदी के गहने व नकदी लूटकर ले गए। साथ ही जाते समय इन सभी को घर में बने एक छोटे स्टोर रूम में बंद कर के वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सुमित्रा ने बताया कि मेरा बेटा रविसिंह शेखावत तीन वर्ष पूर्व से आर्मी में सेवारत है तथा वर्तमान में जम्मू कश्मीर में देश सेवा में तैनात है तथा सुमित्रा के पति जयपालसिंह शेखावत का निधन हो चुका है जो आर्मी में हवलदार के पद पर सेवाएं दे चुके थे। वहीं वारदात के दौरान महिलाओं के अलावा घर में और कोई पुरुष नहीं था ! डिपंल भी अपने बच्चे के साथ ससुराल से पीहर अपनी मां के पास कुछ दिन रहने आई हुई है ! परिजनों के मुताबकि अज्ञात नकाबपोश डकैत ने घर से चांदी 2 किलो, पुनची 4, बंगड़ी 4, बाजूबंद 4, कान की बाली 4, मांग टीका 2 एवं सोने चांदी की अंगुठी 32, हथफूल 2, छोटी आड 4, बड़ी आड 4, ब्रॉसलेट 1 तथा नगदी 50 हजार रूपए थे लूटकर ले गए गहने बहू बबीता व बेटी डिपंल के अलावा सुमित्रा के भी शामिल थे। परिजनों की माने तो उक्त डकैती लाखों रूपए की है। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर हर पहलु से जांच पड़ताल की और डॉग स्कवायड एफएसएल टीम को भी बुलाया गया तथा जांच देर शाम तक जारी थी। बता दें कि पीड़ित परिवार मूलरूप से झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड की बाढा की ढाणी का रहने वाला है। कुछ दिन से सुमित्रा की सास व सुमित्रा की बेटी भी यहां झुंझुनू में आई हुई थी।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Friday, June 12, 2020 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Wednesday, June 10, 2020

शादीशुदा बेटी की लव स्टोरी से खफा पिता ने किया डबल मर्डर, बेटी-प्रेमी की भी करनी है हत्या'

बड़े भाई के प्रेम प्रसंग की कीमत छोटे भाई व उसके दोस्त को जान देकर चुकानी पड़ी

शादीशुदा बेटी की लव स्टोरी से खफा पिता ने किया डबल मर्डर, बोला-'बेटी व उसके प्रेमी की भी करनी है हत्या'

झुंझुनूं राजस्थान के झुंझुनू जिले में प्रेम प्रसंग के चलते मंगलवार को हुई थी हत्या हुई । अपनी शादीशुदा बेटी की लव स्टोरी से नाराज पिता ने उसके प्रेमी के भाई व दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। बेटी व उसका प्रेमी दो जून से चल रहे थे फ़रार इसलिये प्रेमी के भाई व उसके दोस्त को उतार डाला मौत के घाट । मृतक दीपक का भाई आरोपी की विवाहित बेटी को प्रेम प्रसंग के चलते भगा ले गया
झुंझुनू ( रमेश रामावत ) झुंझुनू पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा के निर्देशन में जिले की बुहाना पुलिस ने मात्र 24 घण्टे में डबल मर्डर कैसे की गुथी सुलझा डाली । पुलिस अधीक्षक जे.सी. शर्मा ने बताया कि नौ जून को परिवादी राजबीर पुत्र शीशराम जाति जाट उम्र 51 साल निवासी जैतपुर ने थाना बुहाना में लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया गया कि मैं जैतपुर का रहने वाला हूं मैं मेरे परिवार सहित खेत में मकान बनाकर रह रहा हूं। मेरे दो लडके कृष्ण कुमार व दीपक कुमार है। मेरा बड़ा लडका कृष्ण कुमार पथरवा (हरियाणा) की एक लड़की को 2 जून को कहीं भगाकर ले गया। तीन जून को उस लडकी के पिता अनिल पुत्र छाजुराम जाति जाट निवासी पथरवा ने आकर उसने मुझे धमकी दी कि तेरा लड़का मेरी विवाहित लडकी को भगा ले गया, उसको लाकर दे वरना इसके परिणाम बहूत बुरे होंगे उस दिन के बाद से मेरे मोबाईल फोन पर अनिल उर्फ लीला व उसके लड़के ने धमकियां दी। चार जून को अनिल उर्फ लीला व उसका लड़का हमारे घर आये मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि हमारी लडकी नहीं लाकर दी तो तुम्हारी खैर नहीं। साथ ही बताया की आठ जून को रात्रि को खाना खाकर मेरा लडका दीपक कुमार व गांव का नाईयों का लडका नरेश कुमार दोनों हमारे मकानों की छत पर सोये हुए थे तथा मैं व मेरी पत्नी दोनों खेत में चरी के पास सो गये। सुबह 4.30 बजे में उठा और मकानों की छत पर गया तो देखा कि मेरा लड़का दीपक कुमार उसका दोस्त नरेश कुमार दोनों मृत अवस्था में पडे हुये थे। दोनो के सिर में कुल्हाडीयों की गंभीर चोटें थी, जिनसे काफी खून निकला हुआ था। मेरे लड़के दीपक कुमार व नरेश की हत्या अनिल उर्फ लीला व उसके लडके ने किसी अन्य के साथ मिलकर हत्या करवाई है। जिसपर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया। पुलिस अधीक्षक जेसी शर्मा व आतंरिक पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र कुमार मीणा के निकट सुपरवीजन में वृताधिकारी वृत बुहाना ज्ञान सिहं चौधारी के नेतृत्व में देवेन्द्रप्रताप थानाधिकारी बुहाना ने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मौके पर डॉक स्कवायड य एफएसएल टीम को बुलवाया गया। घटना का खुलासा करने में डॉग स्कवायड की विशेष भूमिका रही जिसने मृतकों की घटनास्थल पर पड़ी लाश को सूंघने के बाद मुलजिमों का हरियाणा की तरफ जाने का रास्ता दर्शाया जिससे अनुसंधान में काफी महत्वपूर्ण सुराग मिला। इस पर तत्काल ही थानाधिकारी बुहाना, थानाधिकारी पचेरी कला गोपाल सिंह थालोर, थानाधिकारी सिंघाना की पृथक-पृथक टीमें बना कर हरियाणा स्थित गांव पथरवा व उसके आस पास स्वयं डीवाईएसपी बुहाना की उपस्थिति में दबिशे दी गई।सूचना तंत्र की मदद ली गई। जीस पर अभियुक्त अनिल उर्फ लीला पुत्र छाजूराम जाति जाट उम्र 40 वर्ष निवासी पथरवा थाना सतनाली जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा को घटना के बाद 24 घण्टे में गिरफतार किया गया। बतादे की मुलजिम अनिल उर्फ लीला पुत्र छाजूराम जाति जाट उम्र 40 साल निवासी पथरवा थाना सतनाली जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा की पुत्री की शादी 19 मई 2019 को नरेन्द्र पुत्र रोताश जाति जाट निवासी रामबास इलाका थाना बुहाना के साथ हुई थी, उक्त विवाहित लड़की को कृष्ण कुमार पुत्र राजबीर जाति जाट निवासी जैतपुर थाना बुहाना दिनांक 2 जून को ग्राम रामबास से भगाकर ले गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया की आठ जून तक मुलजिम अनिल उर्फ लीला की लडकी वापिस नहीं आने के कारण 8 जून को रात्रि दो ढाई बजे अपने घर से उठकर अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर कुल्हाडी लेकर ग्राम जैतपुर आया मोटरसाईकिल थोडी दूरी पर खडी कर कृष्ण कुमार पुत्र राजबीर जाट निवासी जैतपुर के खेत में बने मकानों पर गया। घर के चौक व अंदर तलाश किया कोई नहीं मिला। मकान की छत पर जाकर देखा तो कृष्ण कुमार का छोटा भाई दीपक कुमार व उसका दोस्त नरेश कुमार पुत्र वीर सिहं नाई निवासी जैतपुर दोनों सो रहे थे सोये हुये को देखकर मुलजिम अनिल उर्फ लीला द्वारा दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से चोटे मारकर हत्याकर अपने घर चला गया जहां से पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए गायब हो गया।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Wednesday, June 10, 2020 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Sunday, June 7, 2020

झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने कोरोना 'वॉरियर्स' को किया सम्मानित

*झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने कोरोना 'वॉरियर्स' को किया सम्मानित*


*खुद कोरोना योद्धाओ ने किया "कोरोना वॉरियर्स" का सम्मान*

झुंझुंनू जिला पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा द्वारा जिले भर के कोरोना 'वॉरियर्स' को सम्मानित किया । रविवार को जिला मुख्यालय पर हुए इस कार्यक्रम में "कोरोना वॉरियर्स" को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके द्वारा लॉक डाउन के दौरान किये गये सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । इस कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के बीच शहर में ज़रूरतमंद लोगों की सेवा में लगे भूतपूर्व सैनिक, स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स एवं भामाशाहों तथा समाज सेवियों के द्वारा किए गए कार्यों के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा के नेतृत्व में सम्मान किया गया । भामाशाहों द्वारा ज़रूरतमंद लोगों के लिए महामारी के मध्य सेवा में लगे पुलिस कर्मी, चिकित्सा कर्मी, बैंक कर्मी व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए भोजन, सूखी रसद सामग्री किट, मास्क, ग्लब्स , सेनेटाईजर आदि की व्यवस्था में लगे समाज सेवी भामाशाहों को आज रविवार सेठ मोतीलाल स्टेडियम ऑडिटोरियम में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर एडिशनल एसपी वीरेंद्र मीणा , सीओ शहर लोकेंद्र दादरवाल, सीओ ग्रामीण नीलकमल मीणा, एसटी एससी डीएसपी भवरलाल खोकर व कोतवाल गोपाल सिंह ढाका सहित समस्त पुलिस अधिकारी मौजूद रहे


Posted by JhunJhunu Sikar Update on Sunday, June 07, 2020 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Saturday, June 6, 2020

भालोठ मर्डर कैस- पडोसी ही निकला हत्या का आरोपी, रंजीश के चलते कर डाली हत्या


भालोठ मर्डर कैस- पडोसी ही निकला हत्या का आरोपी, रंजीश के चलते कर डाली हत्या

झुंझुंनू (बुहाना)

झुंझुंनू जिले के पचैरी कलां में भालोठ मर्डर कैस- हत्या का आरोपी निकला पडो़सी,पुरानी रंजीश को लेकर कर डाली हत्या

बुहाना भालोठ के ब्लांइड मर्डर कैस मामला, पचैरीकलां थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोर को मिली बडी सफलता

शूटर मैनपाल के भाई राजेश की हत्या का मामला, आरोपी को कोर्ट में किया पेश

पुरानी रंजीश को लेकर की गई थी राजेश उर्फ गंगाराम की हत्या

हत्या का आरोपी पडो़सी मनोज उर्फ लख्मी को किया पुलिस ने कोर्ट में पेश

 हत्या के आरोपी को पुलिस ने लिया तीन दिन के रिमांड पर


Posted by JhunJhunu Sikar Update on Saturday, June 06, 2020 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu
Older Posts Home
Subscribe to: Posts (Atom)

Lohiya School Chirawa

Lohiya School Chirawa
The Best School Chirawa

JJN SIKAR UPDATE

JJN SIKAR UPDATE
JJN SIKAR UPDATE

DSM CHIRAWA

DSM CHIRAWA

DCM HOSPITAL CHIRAWA

DCM HOSPITAL CHIRAWA
Camp 4th April

इंदु पॉलिक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर झुंझुनूं

इंदु पॉलिक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर झुंझुनूं
इंदु पॉलिक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर झुंझुनूं

इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर, झुंझुनूं

इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर, झुंझुनूं

Report Abuse

JHUNJHUNU SIKAR UPDATE

JhunJhunu Sikar Update

Search This Blog

Powered By Blogger

Contact Form

Name

Email *

Message *

Protonze Means Wear

Protonze Means Wear

Labels

  • Chirawa
  • Churu
  • Jaipur
  • JhunJhunu
  • JhunJhunu Sikar Update
  • K.K. Gupta
  • Kota
  • Singhana
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • Home
  • JhunJhunu Sikar Update

झुंझुनूं जिले में 18 पुलिस इंस्पेक्टर होते हुए भी थानों की कमान सीनियर इंस्पेक्टर को क्यों ? तबादला सूची में सीनियर अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से दूर कर, सरकार के आदेश की खुली अवहेलना: भाजपा नेता एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया

D.S.M. HOSPITAL

D.S.M. HOSPITAL
D.S.M. HOSPITAL CHIRAWA

इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर

इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर
इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर

DSM MULTISPECIALITY HOSPITAL CHIRAWA

DSM MULTISPECIALITY HOSPITAL CHIRAWA
CHIRAWA

Popular Posts

  • झुंझुनूं एक्जिट पोल: जिले में कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा फिर पीछे
    राजस्थान: अब एक्जिट पोल दिखाए जा सकते आज शाम 5:30 बजे से, चुनाव आयोग ने अपने पहले के आदेश में किया संशोधन, जिसमें शाम 6:30 बजे से पहले एक्जि...
  • शादीशुदा बेटी की लव स्टोरी से खफा पिता ने किया डबल मर्डर, बेटी-प्रेमी की भी करनी है हत्या'
    बड़े भाई के प्रेम प्रसंग की कीमत छोटे भाई व उसके दोस्त को जान देकर चुकानी पड़ी शादीशुदा बेटी की लव स्टोरी से खफा पिता ने किया डबल मर्डर,...
  • चूरू के राजगढ़ थाने मे अब गुरु भूपेंद्र सिंह को लगाया गया थानाधिकारी
    रमेश रामावत, चूरू के राजगढ़ में फिर बदला थानाधिकारी। अब तक बदले जा चुके है तीन थानाधिकारी । अब गुरु भूपेंद्र सिंह को लगाया गया राजगढ़ थान...

लोहिया स्कूल चिड़ावा

लोहिया स्कूल चिड़ावा
चिड़ावा की सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान लोहिया स्कूल चिड़ावा

CHIRAWA DSM HOSPITAL

CHIRAWA DSM HOSPITAL
Chirawa DSM Hospital

DSM CHIRAWA

DSM CHIRAWA
D.S.M. HOSPITAL CHIRAWA (JHUNJHUNU)

इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर

इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर
इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर झुंझुनूं

JhunJhun Sikar News Photo

JhunJhun Sikar News Photo
A Big Chhanel JhunJhun Sikar News Update

JHUNJHUNU SIKAR UPDATE

JhunJhunu Sikar Update

Movie Bombay Begums

Movie Bombay Begums
Bombay Begums

PM Narender Modi

PM Narender Modi

Rahul Gandhi & Sonia Gandhi

Rahul Gandhi & Sonia Gandhi

JhunJhunu Sikar Logo

JhunJhunu Sikar Logo
JhunJhunu Sikar Update. Simple theme. Powered by Blogger.