Thursday, April 1, 2021
शराब नहीं देने की बात पर दोस्ती खत्म, अब एक दूसरे के दुश्मन, दोनों ही हिस्ट्रीशीटर घोषित
Wednesday, March 24, 2021
दुष्कर्म में मामले में फरार आरोपी को सिंघाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tuesday, August 11, 2020
अवैध शराब बेचते हुए दो अभियुक्तो को सिंघाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध शराब बेचते दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
झुंझुंनू जगदीश चन्द्र शर्मा आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुंनू ने बताया कि मुखबिर खास ने ईतला दी कि गांव हीरवा में राजपूत मौहल्ले में अवैध शराब की बिकी हो रही है। सूचना मिलने पर ज्ञान सिंह वृताधिकारी बुहाना के सुपरविजन में प्रमोद कुमार उ.नि. थानाधिकारी सिधाना के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर खास की ईतला पर गठित टीम रवाना होकर हीरवा पहुंचे तो मैन रोड़ पर एक टिनशैड के सामने, दुकान के पास दो व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहे थे। जिनको नाम पता पूछा तो अपना नाम अजीतसिंह पुत्र कुशालसिंह जाति राजपूत उम्र 27 साल निवासी हीरवा एवं अतुल कुमार पुत्र शिवकुमार जाति महाजन उम्र 25 साल निवासी हीरवा बताया। अतुल कुमार के कब्जे से 15 पव्वे कांच के COUNTY CLUB, 11 पव्वे कांच के white lace vodka, 7 पव्वे कांच के office choice, 3 पव्वे green lable, 2 बोतल कांच की officer choice मिले। शक्स अजीत सिंह के पास खाकी कार्टून में 46 पव्वे प्लास्टिक देशी शराब, 6 पव्वे प्लास्टिक के डोला मारू देशी शराब तथा 20 बोतल डबल ब्लयू विसकी तथा 4 पव्वे डबल ब्लयू विसकी मिले। उक्त घटना के संबंध में थाना सिंघाना में प्रकरण संख्या 189/2020 धारा 19/54 राज. आब. अधि. में पंजीबद्ध किया गया। अतुल कुमार को प्रातः काल अखबार का सम्पादक बताया जा रहा है जिसके बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। जिनको गिरफतार किया गया। मुलजिमान से अनुसंधान जारी है।
गठित टीम का विवरण :-
1. ज्ञानसिंह चौधरी आर.पी.एस. वृताधिकारी बुहाना
2, प्रमोद कुमार उ.नि. थानाधिकारी थाना सिंघाना
3. शेरसिंह एचसी नं0 2572 थाना सिंघाना
5. संदीप कानि0 1203 थाना सिंघाना
6. धर्मेन्द्र कानि0 1113 थाना सिंघाना
7. संदीप कानि. 1480 थाना सिंघाना
8. दीपक कानि. 208 थाना सिंघाना
गिरफतार अभियुक्तों का विवरण: अजीतसिंह पुत्र कुशालसिंह जाति राजपूत उम्र 27 साल निवासी हीरवा थाना सिंघाना एवं अतुल कुमार पुत्र शिवकुमार जाति महाजन उम्र 25 साल निवासी हीरवा थाना सिंघाना ।
Saturday, May 30, 2020
झुंझुनूं जिले की सिंघाना पुलिस पर हुई फायरिंग की वारदात, तीन बदमाशो को किया गिरफ्तार
सिंघाना पुलिस पर फायरिंग करने वाले तीनो बदमाशों को किया गिरफ्तार
रमेश रामावत
झुंझुनूं जिले की सिंघाना पुलिस पर हुई फायरिंग की वारदात, हालांकि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। साथ ही
पुलिस ने फायरिंग करने वाले बदमाशों को दबोच लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बतादे की पुलिस को सूचना मिली थी कि भैसावता खुर्द गांव में हनुमानदास मंदिर के समीप जोहड़ी में कुछ अज्ञात युवक खड़े है जिनके पास हथियार है और साथ ही हवाई फायरिंग की सूचना भी पुलिस को मिली थी। जिस पर सिंघाना थाना एसएचओ प्रमोद चौधरी थाना टीम के साथ मौके पर पहुँचे तो युवक भाग गए। युवकों का
ना केवल सिंघाना पुलिस ने बल्कि गाडाखेड़ा चौकी इंचार्ज शेरसिंह ने भी पीछा किया तो खुद को घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की दी । लेकिन पुलिस के जवानों ने निडरता और होशियारी के साथ तीनों को दबोचा और तलाशी ली तो उनके पास से दुनाली राइफल, रिवॉल्वर तथा खाली व जिंदा कारतूस मिले है। साथ ही मौके से हरियाणा के बुरा खेड़ी थाना सदर निवासी सुनिल व बामला थाना सदर भिवानी निवासी जयवीर तथा भैसावतां खुर्द गांव का ही प्रमोद उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया। बतादे की प्रमोद उर्फ भोला पर पहले भी मारपीट व धमकाने
के मामले पहले से भी दर्ज है। वहीं सुनील और जयवीर का रिकॉर्ड हरियाणा से लिया जा रहा है।

