Showing posts with label Kota. Show all posts
Showing posts with label Kota. Show all posts

Tuesday, June 16, 2020

ईनामी अपराधी को अवैध हथियार देशी कट्टे व पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार


2 जिन्दा कारतूस व 1 देशी कट्टे मय 1 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली कोटा शहर पुलिस की कार्यवाही एक साल से फरार ईनामी अपराधी को अवैध हथियार 1 देशी पिस्टल मय
गत वर्ष न्यू क्लॉथ मार्केट में हुई चाकूबाजी की घटना में था शामिल
पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देशन में रामपुरा कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही
कोटा जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर श्री गौरव यादव के निर्देशन में शहर में ईनामी अपराधियों व स्थाई वारण्टियों, मफरुर, भगोडे आदि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियारों की धरपकड हेतु चलाये गये अभियान के तहत रामकल्याण वृत्ताधिकारी वृत्त तृत्तीय कोटा शहर के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली दयाराम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा
2000 रुपये का ईनामी अपराधी सलमान कुरैशी उर्फ शफीक पुत्र अब्दुल हपफीज जाति मुसलमान उम्र 28 साल निवासी नेहरु कॉलोनी मस्जिद चौक नयापुरा थाना नयापुरा कोटा शहर को अवैध हथियार 1 देशी पिस्टल मय 2 जिन्दा कारतूस व 1 देशी कहट्टे मय 1 जिन्दा कारतूस सहित सोमवार को किया गिरफ्तार । बतादे की मुखबीर से प्राप्त सूचना पर लक्की बुर्ज के पास नाकाबन्दी की तो नाकाबंदी के दौरान
 जैन दिवाकर की तरफ से उक्त मुल्जिम आता हुआ दिखाई
दिया जो पुलिस जाप्ता को नाकाबन्दी करता हुआ देखकर वापस मुडकर जाने लगा। जिसे बडी कठिनाई व सूझबूझ से शातिर ईनामी बदमाश सलमान उर्फ शफीक पुत्र श्री अब्दुल हफीज जाति मुसलमान उम्र 28 साल निवासी नेहरू कालोनी मस्जिद चौक थाना नयापुरा कोटा शहर को अवैध हथियार 1 देशी पिस्टल मय 2 जिन्दा कारतूस व 1 देशी कट्टे मय 1 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम के विरुध्द अवैध हथियार रखने के जुर्म में आम्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर हथियार कहां से व किस प्रयोजन से लाने बाबत पूछताछ व अनुसंधान जारी है। मुल्जिम किसी बडी वारदात करने की फिराक में था। मुलजिम पर पहले से भी विभिन्न मामले है दर्ज ।

Sunday, June 7, 2020

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 9 माह के बच्चे की गर्दन कटकर 10 फीट दूर जा गिरी

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 9 माह के बच्चे की गर्दन कटकर 10 फुट दूर जा कर गिरी


कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में नौ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई,वहीं इसके अलावा चालक सहित दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कोटा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुसिल के अनुसार जयपुर के कैथून के भेरूपाड़ा मोहल्ला निवासी राजकुमार धाकड़ अपनी पत्नी सुनीता सहित नौ माह के मासूम बच्चे राघव के साथ कार से खातोली छूआरिया धाम में मन्नत ढोकने जा रहे थे। वहीं कार को चालक अफजल चला रहा था। इस दौरान शाहपुरा बालाजी के पास उनकी तेज रफ्तार कार असंतुलित हो गई और सड़क के दूसरी तरफ जाकर पेड़ से जा टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार दंपति व चालक गंभीर घायल हो गए। वही खिड़की के पास खेल रहे मासूम राघव की गर्दन कट कर 10 फीट दूर खेतों में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस के द्वारा सुल्तानपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दंपती व चालक को गंभीर अवस्था में कोटा रैफर कर दिया। मासूम के शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचित किया गया। इधर सड़क हादसे में मासूम राघव की दर्दनाक मौत से होने से परिजनों के साथ लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े । रिश्तेदारों सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान अस्पताल परिसर में ही कोहराम मच गया। दम्पति के माता-पिता व अन्य का रो-रोकर बुरा हाल था