दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 9 माह के बच्चे की गर्दन कटकर 10 फुट दूर जा कर गिरी
कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में नौ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई,वहीं इसके अलावा चालक सहित दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कोटा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुसिल के अनुसार जयपुर के कैथून के भेरूपाड़ा मोहल्ला निवासी राजकुमार धाकड़ अपनी पत्नी सुनीता सहित नौ माह के मासूम बच्चे राघव के साथ कार से खातोली छूआरिया धाम में मन्नत ढोकने जा रहे थे। वहीं कार को चालक अफजल चला रहा था। इस दौरान शाहपुरा बालाजी के पास उनकी तेज रफ्तार कार असंतुलित हो गई और सड़क के दूसरी तरफ जाकर पेड़ से जा टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार दंपति व चालक गंभीर घायल हो गए। वही खिड़की के पास खेल रहे मासूम राघव की गर्दन कट कर 10 फीट दूर खेतों में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस के द्वारा सुल्तानपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दंपती व चालक को गंभीर अवस्था में कोटा रैफर कर दिया। मासूम के शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचित किया गया। इधर सड़क हादसे में मासूम राघव की दर्दनाक मौत से होने से परिजनों के साथ लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े । रिश्तेदारों सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान अस्पताल परिसर में ही कोहराम मच गया। दम्पति के माता-पिता व अन्य का रो-रोकर बुरा हाल था

No comments:
Post a Comment