पुलिस अधीक्षक चूरू तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाये गए अभियान के तहत रविवार को तारानगर के राजगढ़-साहवा सर्किल पर नाकेबन्दी के दौरान कार्यवाही की गई । एक युवक को मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर किया गिरफ्तार । थानाधिकारी तारानगर राधेश्याम थालोड़ ने बताया की साहवा तिराहे पर नाकेबंदी के दौरान राजगढ़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई नजर आयी । जो की पुलिस के द्वारा की गई नाकाबंदी देख मोटरसाइकिल चालक साहिल पुत्र मलजुम हुसैन निवासी दिल्ली मोटरसाइकिल को वापिस घुमा कर राजगढ़ की तरफ भागने लगा । अंदेशा होने पर मोटरसाइकिल का पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया गया । आरोपी से पूछताछ कर तलाशी ली गई तो दिल्ली निवासी साहिल के पास से 1 किलो 150 ग्राम गांजा मिला । इस पर गांजा व मोटरसाइकिल जब्त कर युवक को हिरासत में लिया गया । युवक को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर जांच साहवा थानाधिकारी गोविन्द सिंह के सुपुर्द की गई है
No comments:
Post a Comment