*झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने कोरोना 'वॉरियर्स' को किया सम्मानित*
*खुद कोरोना योद्धाओ ने किया "कोरोना वॉरियर्स" का सम्मान*
झुंझुंनू जिला पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा द्वारा जिले भर के कोरोना 'वॉरियर्स' को सम्मानित किया । रविवार को जिला मुख्यालय पर हुए इस कार्यक्रम में "कोरोना वॉरियर्स" को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके द्वारा लॉक डाउन के दौरान किये गये सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । इस कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के बीच शहर में ज़रूरतमंद लोगों की सेवा में लगे भूतपूर्व सैनिक, स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स एवं भामाशाहों तथा समाज सेवियों के द्वारा किए गए कार्यों के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा के नेतृत्व में सम्मान किया गया । भामाशाहों द्वारा ज़रूरतमंद लोगों के लिए महामारी के मध्य सेवा में लगे पुलिस कर्मी, चिकित्सा कर्मी, बैंक कर्मी व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए भोजन, सूखी रसद सामग्री किट, मास्क, ग्लब्स , सेनेटाईजर आदि की व्यवस्था में लगे समाज सेवी भामाशाहों को आज रविवार सेठ मोतीलाल स्टेडियम ऑडिटोरियम में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर एडिशनल एसपी वीरेंद्र मीणा , सीओ शहर लोकेंद्र दादरवाल, सीओ ग्रामीण नीलकमल मीणा, एसटी एससी डीएसपी भवरलाल खोकर व कोतवाल गोपाल सिंह ढाका सहित समस्त पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

No comments:
Post a Comment