Sunday, June 7, 2020

*शराब ठेका पर फायरिंग करने वाले आरोपी को हथियार उपलब्ध करवाने वाले राहुल उर्फ रोमियो को किया गिरफ्तार*

*मानोता खुर्द में शराब ठेका पर फायरिंग व तोड़फोड़ कर फैलानी चाही थी दैहशत*

झुंझुंनू ( रमेश रामावत ) पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि दिनांक 06 मई रविवार को सत्यवीर पुत्र रामपाल जाति अहीर उम 35 साल निवासी मानोता कला, थाना खेतड़ी नगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दिनांक 05 मई को शराब ठेका खेतड़ी नगर पर राजेन्द्र पुत्र भजनलाल, धर्मा पुत्र शीशराम निवासी मानोता खुर्द व अनिल कुमार निवासी चिरानी 6 अन्य लोग दोपहर 1 बजे करीब ठेका पर आय। उस समय ठेके पर ठेकदार राकेश कुमार, राजेश सैनी, बलवीर गुर्जर व रमेश कुमार मौजुद थे। ये लोग बोलेरो कम्पर में आये व इनको कहने लगे हमे ठेके में हिस्सा दो। अन्यथा हम ठेका नही चलाने देगें। हमने मना किया तो ठेके में हिस्सा मागने लगे व गाली गलौच करने लगे तथा हमारे साथ झगडा करके जान से मारने की धमकी देकर चले गये। फिर अचानक उसी दिन करीब 7.00 बजे तीन मोटर साइकिलों पर नो व्यक्ति आये। उस समय ठेके पर सत्यवीर पुत्र रामपत व महेश पुत्र हरिशरण मौजुद थे। उन्होने आते ही मुझे जान से मारने के लिए दो फायर किये एवं सीसीटीवी कैमरा तथा लाईट एव लाईट मीटर तोड दिया। बोले कहा है राकेश ठेकेदार उसे बुलाओ हम उसे मारने के लिये आये है । ठेके पर खड़ी राकेश ठेकेदार की बोलेरो गाड़ी के शीशे व लाइटें पत्थर व सरियों से फोड दिये। इत्यादि रिपोर्ट दर्ज करवाई थी । उपरोक्त वारदात में आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ धर्मा गुर्जर व अनिल गुर्जर चिरानी को हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी राहुल उर्फ रोमियो को पुलिस रविवार को  धर दबोचा । आरोपी राहुल जर्फ रोमियो पुत्र रविन्द्र कुमार जाति नाई उस 20 वर्ष निवासी नारेडा खुर्द थाना बहरोड, जिला अलवर को नागल खोडिया (सोरया) गाँव के पास पीछा कर मय लोडेड देशी कटटा मय जिन्दा कारतूस  बिना नम्बरी बोलरा गाडी सहित कििया गिरफ्तार । बतादे की मुलजिम राहुल उर्फ रोमियो पुलिस थाना पाटन जिला सीकर मे पैट्रोल पम्प लूट व वाहन लूट के प्रकरणों में भी वाछित चल रहा था । गठित टीम ये रहे शामिल : पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र देगड़ा, करण सिंह यादव थानाधिकारी पुलिस थाना खेतड़ी नगर, वीरेन्द्र सिंह सउनि प्रभारी जिला स्पेशल टीम झुझुनू, भीम सिंह एचसी ने प्रभारी क्यूआरटी टीम झुझुनू, राजेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, सुरेश व भैरू राम आदि शामिल रहे ।



No comments:

Post a Comment