Monday, June 8, 2020

झुंझुंनू निवासी प्रॉपर्टी डीलर को जयपुर में चाकू मारकर की करोड़ों रुपयों की लूट

*झुंझुंनू निवासी प्रॉपर्टी डीलर से जयपुर में हुई करोड़ों की लूट*
आंखों में मिर्च फेंक नरेश के पेट में मारा चाकू हालात बनी हुई है नाजुक

जयपुर:- झुंझुंनू जिले का हाल निवासी जयपुर प्रॉपर्टी डीलर नरेश कृष्णिया से जयपुर में हुई करोड़ों की लूट । देर रात अपनी कार द्वारा दिल्ली से जयपुर आ रहे था नरेश कृष्णिया ।
प्रोर्प्रटी डीलर को जयपुर के करनी विहार इलाके में एक कार में सवार बदमाशों ने पहले रुकवाया उसके बाद आंखों में मिर्च फेंक कर नरेश के पेट में मारा चाकू तथा रुपए लूट कर हुए फरार । सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने घायल नरेश को पहुँचाया अस्पताल । खबर लिखे जाने तक नरेश की हालत बनी हुई है नाजुक, डॉक्टर की माने तो अभी इस बारे में कुछ भी कहाँ नही जा सकता फिलहाल नरेश कृष्णिया है वेंटिलेटर पर । सूत्रों की माने तो करीबन 5 करोड़ रुपए की बताई जा रही है लूट । करनी विहार थाना पुलिस कर रही है आरोपियों की संघन तलाश ।

No comments:

Post a Comment