Monday, June 8, 2020

झुंझुनू व् बीकानेर में पकड़े गये तीन जासूस, पाकिस्तानी एजेंट को उपलब्ध कराते थे गोपनीय सूचनाएं

 पाकिस्तानी एजेंट को गोले बारूद की गोपनीय सूचनाएं उपलब्ध कराता था झुंझुनू का विकास


जयपुर- पाकिस्तानी खुफिया विभाग से कनेक्शन को लेकर  झुंझुनू और बीकानेर से तीन व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं। डिटेन किए गए तीनों व्यक्तियों के नाम विकास, हेमंत और चिनमन लाल नायक है।
 राजधानी जयपुर द्वारा राजस्थान में विभिन्न सैन्य ठिकानों पर गतिविधियों की अतिगोपनीय व संवेदनशील सूचना पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से साझा करने के संदेह में गंगानगर एफ ए डी में कार्यरत सिविल डिफेंसकर्मी (ट्रेडमैन) विकास तिलोटिया निवासी किशोरी, मंडावा जिला झुंझुनू और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज बीकानेर में कार्यरत संविदा कर्मी चिमनलाल नायक निवासी अजीत माना एव उसका भाई हेमंत बीकानेर को संयुक्त पूछताछ केन्द्र में लाकर पूछताछ की गई। राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इन्टेलीजेंसी उमेश मिश्रा ने बताया कि उक्त दोनों संदिग्धों की गतिविधियों की निगरानी, पूछताछ और इनके पास मिले मोबाईल फोनों की जांच में इन दोनों व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया का प्रयोग कर सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी एजेण्ट को उपलब्ध कराने की पुष्टि होने पर सोमवार को विशेष पुलिस थाना जयपुर पर धारा 33/9 शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 में अभियोग दर्ज कर उक्त तीनो आरोपी विकास व चिमनलाल तथा हेमंत को अभिरक्षा में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में विकास तिलोटिया द्वारा जासूसी कर गोपनीय जानकारी देने के ऐवज में स्वयं एवं अपने परिजनों के बैंक खातों में धन प्राप्त करने की पुष्टि हो चुकी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इन्टेलीजेंसी उमेश मिश्रा ने यह बताया की तीनों को पकडऩे के लिए भारतीय सेना, यूपी एटीएस और राजस्थान पुलिस द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया। जिसे ‘ऑपरेशन डेजर्ट चेज’ नाम दिया गया था। जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि विकास कुमार ओरबेट (ऑर्डर ऑफ बेटल, कंपोजिशन एंड ऑडर ऑफ मिलिट्री फाइटिंग फॉर्मेशन), गोला-बारूद की फोटो, मात्रा, प्रकार, आगमन और प्रस्थान से समंबंधित सैन्य जानकारी पाकिस्तान पहुंचा रहा था। जो की अभ्यास के लिए आने वाला सामान था, जांच में ये भी पाया गया कि विकास अपने भाइयों के बैंक खातों के जरिए भुगतान प्राप्त करता था। जो महाजन फील्ड फायरिंग रेंड में पानी के टैंकर की सप्लाई करता था। झुंझुनू जिले में मंडावा के पास केसरीपुरा गांव से भी दो युवक हेमंत और चिनमन को पकड़ा गया है जो की दोनों भाई बताए जा रहे हैं। दोनों वॉट्सऐप के जरिए संपर्क में थे। जिन्हे जयपुर से आई टीम पकड़कर अपने साथ ले गई। आईजी आलोक वशिष्ठ के निर्देशन में जयपुर की टीम ने बीकानेर जिले की लूणकरणसर तहसील में कार्रवाई की। संदिग्ध को पकड़कर आईबी सेंटर ले जाया गया है। इस संबंध में आईजी आालोक वशिष्ठ से बात करने पर उन्होंने बताया की लूणकरणसर तहसील महाजन फिल्ड आर्मी कैम्प में वाटर टैंकर पर कार्यरत एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध बताई गई। उक्त व्यक्ति पर आईबी पिछले काफ दिनों से नजर रख रही थी। रविवार देररात को उक्त तीन संदिग्ध व्यक्तियो को जयपुर आईबी की टीम ने हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर आर्मी कैम्प में संदिग्ध व्यक्ति के पकड़े जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। आइबी के स्थानीय अधिकारी सतर्क हो गए हैं। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय अधिकारियों ने भी चुप्पी साथ ली है। विशिष्ट सूचना एम.आई. लखनऊ द्वारा राज्य विशेष शाखा, राजस्थान को दी गई थी,जिसे विकसित कर यह कार्यवाही अंजाम दी गई है।

No comments:

Post a Comment