JHUNJHUNU SIKAR UPDATE

JhunJhunu Sikar Update

About Me

My photo
JhunJhunu Sikar Update
View my complete profile

Friday, September 26, 2025

अवैध मदरसे में छापेमारी, बाथरूम में 40 नाबालिग लड़कियां छिपी हुई मिली

अवैध मदरसे में छापेमारी, बाथरूम में छिपी थीं 40 नाबालिग लड़कियां।

यूपी के बहराइच के पयागपुर तहसील अंतर्गत पहलवारा गांव के पट्टीहाट चौराहे के पास अवैध रूप से संचालित एक मदरसे पर एसडीएम अश्विनी पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ की छापेमारी। एसडीएम जब मदरसे के पास पहुंचे तो मदरसा संचालक ने गेट खोलने से इनकार कर दिया. इसके बाद एसडीएम ने पयागपुर थाने से पुलिस फोर्स को बुलाया और मदरसे में प्रवेश कर जांच की जिसमें नाबालिग 40 छात्राएं बाथरूम में छुपी हुई पाई गईं।

बाथरूम में छिपी लड़कियों ने पूछताछ में क्या बताया ? एसडीएम ने बताया कि मदरसा संचालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया. उन्होंने यह भी बताया कि जब पुलिस टीम मदरसे में पहुंची तो करीब 40 लड़कियां मदरसे के बाथरूम में छिपी मिलीं जिन्हें तत्काल बाथरूम से निकालकर पूछताछ की गई. लड़कियों ने बताया कि वो तालीम हासिल करने के लिए मदरसे में आती हैं। मदसरे को बंद करने का आदेश जारी: अब ऐसे में सवाल यही खड़ा होता है कि देर शाम मदरसे में लड़कियों को क्यों रखा जाता था. फिलहाल उप जिलाधिकारी एवं पयागपुर पुलिस की टीम ने फौरी तौर पर जांच पड़ताल करने के बाद पूरे मामले से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिलाधिकारी को अवगत करवा दिया है। इस मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खालिद ने बताया कि मदरसे में मिली लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं वैध दस्तावेज न होने की वजह से मदरसे को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Friday, September 26, 2025 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Monday, August 4, 2025

नागौर में पुलिस का बड़ा प्रहार: 2.16 करोड़ का डोडा पोस्त किया जब्त, जोधपुर से जुड़ा है नेटवर्क

नागौर में पुलिस का बड़ा प्रहार: 2.16 करोड़ का डोडा पोस्त किया जब्त, जोधपुर से जुड़ा हुआ है नेटवर्क।

एजीटीएफ की सूचना पर पांचौड़ी थाने की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार।


जयपुर (झुंझुनूं सीकर अपडेट बैंकिंग) राजस्थान में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की सूचना पर नागौर जिले की पांचौड़ी पुलिस ने एक खेत में छापा मार 1441 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2 करोड़ 16 लाख रुपए बताई जा रही है।

खेत में छुपाया था डोडा-पोस्त का जखीरा: अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध श्री दिनेश एम.एन. के निर्देश पर इनामी अपराधियों, गैंगस्टर, संगठित गिरोहों इत्यादि के बारे में आसूचना संकलन कर धर पकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसका सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत शर्मा और नेतृत्व पुलिस निरीक्षक रामसिंह नाथावत कर रहे थे। 

इसी दौरान टीम के हेड कांस्टेबल महावीर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि भेड़ गांव का श्रवणराम विश्नोई (40) अपने खेत में अवैध डोडा पोस्त छिपाए बैठा है। सूचना की पुष्टि होते ही स्थानीय थाना पांचौड़ी टीम को अवगत कराया गया। टीम ने आरोपी श्रवणराम के खेत पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से 50 कट्टों में भरा 1441 किलो डोडा पोस्त बरामद किया और मौके से ही आरोपी श्रवण राम को गिरफ्तार कर लिया।


जोधपुर तक फैले हैं तार, दो और तस्करों की तलाश: पूछताछ में श्रवणराम ने बताया कि उसने बताया कि यह डोडा पोस्त उसे तीन दिन पहले जोधपुर जिले के थाना करवड़ अंतर्गत भवाद निवासी दिनेश बिश्नोई ने पिकअप से सप्लाई किया था। वह इसे टांकला गांव के अखा राम जाट को डिलीवर करने वाला था।

पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े दिनेश और अखाराम सहित अन्य सभी लोगों की तलाश में जुट गई है।    

इस सफल कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक रामसिंह नाथावत, उप निरीक्षक प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, महावीर सिंह, हेमन्त शर्मा, सन्नी जांगिड, मोहन भूरिया, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह, गंगाराम, जितेन्द्र, गोपाल धाबाई, विजय सिंह, और चालक दिनेश शर्मा शामिल थे। इस ऑपरेशन की सफलता में हेड कांस्टेबल महावीर सिंह की विशेष भूमिका और कांस्टेबल जितेंद्र व सत्येंद्र शर्मा का तकनीकी सहयोग सराहनीय रहा।

Posted by JhunJhunu Sikar Update on Monday, August 04, 2025 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

सीएम भजनलाल शर्मा के प्लेन लैंडिग में बड़ी चूक, दोनों पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटाया गया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्लेन लैंडिग में बड़ी चूक, मामले में दोनों पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटाया गया।


जयपुर (झुंझुनूं सीकर अपडेट बैंकिंग न्यूज) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिल्ली से फलौदी ले जा रहा एक चार्टर विमान 31 जुलाई 2025 को गलत हवाई पट्टी पर उतर गया। जानकारी के मुताबिक फाल्कन-2000 विमान को फलौदी वायुसेना स्टेशन पर उतरना था, लेकिन पायलटों की चूक के कारण यह फलौदी शहर की सिविल एयरस्ट्रिप पर उतर गया।

इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है। घटना दोपहर 3 बजे की है, जब मुख्यमंत्री दिल्ली से फलौदी के लिए रवाना हुए थे। फाल्कन-2000 को फलौदी वायुसेना स्टेशन पर लैंड करना था जो सैन्य क्षेत्र में स्थित है। लेकिन पायलटों ने गलती से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित सिविल एयरस्ट्रिप को चुना।

लैंडिंग के तुरंत बाद पायलटों को अपनी भूल का एहसास हुआ और उन्होंने विमान को दोबारा उड़ाकर सही स्थान यानी वायुसेना स्टेशन पर उतारा। इस दौरान कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन यह घटना उड्डयन सुरक्षा के लिए गंभीर सवाल खड़े करती है।


Posted by JhunJhunu Sikar Update on Monday, August 04, 2025 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Friday, May 16, 2025

पिलानी: भगिना में अवैध संबंधों के शक की रंजिश के चलते एक दोस्त ने दोस्त की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर की हत्या

पिलानी के भगिना गांव में अवैध संबंधों की पुरानी रंजिश के चलते एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर की निर्मम हत्या
                    मृतक दलीप स्वामी 


झुंझुनूं (झुंझुनूं सीकर अपडेट बैंकिंग) जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के गांव भगीना में युवक की कुल्हाड़ी से वार कर की नृशंस हत्या। घर में घुसकर सोये हुए दोस्त पर बरसा दी कुल्हाड़ी: मर्डर कर बोला- दुश्मनी का बदला ले लिया; झुंझुनूं जिले के भगीना गांव में हुई हत्या की वारदात। झुंझुनूं जिले के भगिना गांव में सोये हुए एक युवक पर उसी के दोस्त ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी बरसा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने सिर और गर्दन पर कई वार किए। पास की चारपाई पर सो रही मां चीखती- चिल्लाती रही लेकिन आरोपी रुका नहीं। मर्डर करने के बाद आरोपी बोला- मैंने दुश्मनी का बदला ले लिया है, अब जो करना हो, कर लेना। यह सनसनीखेज वारदात जिले के पिलानी थाना इलाके के भगीना गांव में गुरुवार रात 1:30 बजे हुई। मृतक दलीप स्वामी उम्र 30 वर्ष दिल्ली और बेंगलुरु में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। वह अपने गांव भगीना आया हुआ था। आरोपी दोस्त आशीष शर्मा भी गांव का ही रहने वाला है। वारदात के बाद वह फरार हो गया। पिलानी थाना इंचार्ज रणजीत सेवदा के मुताबिक- वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीण जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मुआयना किया। दलीप की मौत हो चुकी थी, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी आशीष को डिटेन कर लिया है।

दलीप के चाचा शंभू स्वामी ने बताया कि दलीप और आशीष पुराने दोस्त थे। भतीजे दलीप को नींद में चलने की बीमारी थी। तीन साल पहले वह नींद में चलकर दोस्त आशीष के घर में घुस गया था। वह आशीष की मां की चारपाई पर जाकर सो गया। उस घटना को लेकर दोनों में मारपीट हुई थी। समाज ने बैठकर दोनों का समझौता करा दिया था। आरोपी ने सोये हुए दोस्त पर तब तक वार किया, जब तक उसकी मौत न हो गई। सिर चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव हैं। इस घटना के बाद दोनों दोस्त पहले की तरह साथ नजर आते थे। पता नहीं था कि आशीष ने मन में रंजिश पाल ली। यहां तक कि गुरुवार को दिन में आशीष और दलीप गांव में साथ घूम रहे थे। किसी को अंदेशा नहीं था कि आशीष के मन में दलीप को लेकर इतनी नफरत भरी है। तीन साल पहले की घटना के बाद आशीष ने दलीप का विश्वास जीता, दोबारा दोस्ती की और मौका पाकर अब उसकी हत्या कर दी। मृतक दलीप की मां सुगनी देवी ने बताया- मैं पास की ही चारपाई पर सो रही थी, रात 1:30 बजे के करीब धमाके की आवाज आई। आंख खुली तो देखा कि आशीष मेरे सोये हुए बेटे दलीप पर कुल्हाड़ी से हमला कर रहा है। मैं चीखने लगी वो रुका नहीं। सिर और गर्दन पर तीन-चार बार कुल्हाड़ी मारी। इसके बाद भी वार करता रहा। मैंने शोर किया, उठने की कोशिश की। कुल्हाड़ी से आरोपी ने टेबल फैन पर भी कुल्हाड़ी मारी और बोला- मैंने दुश्मनी का बदला ले लिया है। अब जो करना हो कर लेना। पिलानी एसएचओ रणजीत सेवदा ने कहा- जघन्य वारदात हुई है। आरोपी को डिटेन कर लिया गया है, पुलिस वारदात के मामले में जानकारी जुटा रही है। डीएसपी विकाश धीधवाल भी पिलानी थाने में है मौजूद।

गुरुवार आधी रात हुई इस वारदात से गांव में डर और सन्नाटा है। दलीप के परिवार में मातम पसरा हुआ है। दलीप की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। दलीप के घर में पिता ओकरमल की करीब दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है, घर में मां सुगनी देवी और दलीप रहते हैं। दलीप अविवाहित था और एक महीने पहले वह परिवार में एक शादी में आया था। शादी 30 अप्रैल की थी। दो दिन बाद वह बेंगलुरु जाने वाला था। घर में माता-पिता के अलावा बड़ा भाई कर्ण सिंह, भाभी और उनके तीन बच्चे हैं। कर्ण सिंह जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। आरोपी आशीष का पिता राजेश शर्मा ड्राइवर है। वह झुंझुनूं से जम्मू प्राइवेट बस चलाता है। परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं।


Posted by JhunJhunu Sikar Update on Friday, May 16, 2025 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Thursday, November 21, 2024

राजस्थान : जिंदा आदमी का किया पोस्टमार्टम, डीप फ्रीजर में रखा, दाह संस्कार के लिए चिता पर लेटाया तो चलने लगी सांसें।

राजस्थान : जिंदा आदमी का किया पोस्टमार्टम, डीप फ्रीजर में रखा, दाह संस्कार के लिए चिता पर लेटाया तो चलने लगी सांसें।



जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करने पर झुंझुनू के तीन डॉक्टरों को किया गया निलंबित


J
hunjhunu Sikar update: झुंझुनूं जिले में एक अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति, जिसे मृत घोषित कर दिया गया था, श्मशान घाट में चिता पर रखे जाने के बाद अचानक जिंदा हो गया। व्यक्ति की सांसें चलने लगीं और शरीर में हरकत होने लगी।

मामला इस प्रकार है- बगड़ स्थित मां सेवा संस्थान के आश्रय गृह में रहने वाले 47 वर्षीय रोहिताश, जो मूक-बधिर हैं और अनाथ हैं, की गुरुवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लाया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद रोहिताश के शव को मोर्चरी में डी-फ्रीज में रखा गया। करीब दो से ढाई घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा बनाकर शव को मां सेवा संस्थान के पदाधिकारियों को सौंप दिया गया। इसके बाद शव को पंच देव मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। जब शव को चिता पर रखा गया, तो वहां अचानक रोहिताश की सांसें चलने लगीं और उनका शरीर हिलने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोग डर गए। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर रोहिताश को बीडीके अस्पताल वापस ले जाया गया। जहा उसका इलाज चल रहा है। झुंझुनूं कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार महेंद्र मुंड और सामाजिक अधिकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पवन पूनिया अस्पताल पहुंचे। इस मामले की जांच के लिए प्रशासन ने विशेष टीम गठित की है।

बगड़ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने कहा है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल, डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी घटना की गहन समीक्षा कर रहे हैं। अस्पताल द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद रोहिताश की सांस फिर कैसे चलीं?-डी-फ्रीज में दो से ढाई घंटे तक शव रखने के बाद जीवन के लक्षण कैसे दिखाई दिए? यह मामला जिले भर में चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे अस्पताल उधर, कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार महेंद्र मूंड, सामाजिक अधिकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पवन पूनिया भी अस्पताल पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में पीएमओ डॉ. संदीप पचार की मौजूदगी में करीब 1.30 घंटे तक डॉक्टरों की बैठक हुई।

कलेक्टर ने रात करीब 10.30 बजे पीएमओ डॉक्टर संदीप पचार, सामाजिक अधिकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पवन पूनिया सहित अन्य अधिकारियों को अपने बंगले पर बुलाया और मामले की जानकारी ली।

बीडीके हस्पताल की आपातकालीन इकाई में एक जीवत व्यक्ति को मृत घोषित करने की घोर लापरवाही बरतने के कारण जिला कलक्टर, झुंझुंनू से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर तीन चिकित्सकों को जांच विचारधीन रखते हुए राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1958 के नियम-13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार द्वारा निलम्बित करने के आदेश जारी किए गए हैं। निलंबित किए जाने वालों में डॉ संदीप पंचार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, बीडीके अस्पताल, डॉ योगेश कुमार जाखड, चिकित्सा अधिकारी (मेडिसिन), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मन्ड्रेला, झुंझुनू जो वर्तमान में बीडीके अस्पताल, झुंझुंनू में कार्य व्यवस्था के अन्तर्गत कार्यरत है। डॉ नवनीत मील, चिकित्सा अधिकारी, बीडीके अस्पताल शामिल हैं। डॉ संदीप पंचार, क. वि. (चर्मरोग) का निलम्बन अवधि में मुख्यालय मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, जैसमलेर, डॉ योगेश कुमार जाखड, चिकित्सा अधिकारी (मेडिसिन) का निलम्बन अवधि में मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बाडमेर एवं डॉ नवनीत मील, चिकित्सा अधिकारी का निलम्बन अवधि में मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जालौर के कार्यालय में रहेगा।

Posted by JhunJhunu Sikar Update on Thursday, November 21, 2024 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशालय ने के.के. गुप्ता को स्वच्छता का मानद रिसोर्स पर्सन बनाया गया

भारत सरकार के  युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशालय द्वारा के के गुप्ता को स्वच्छता का मानद रिसोर्स पर्सन बनाया गया।


नई दिल्ली (जयपुर) स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लिए राजस्थान सरकार के प्रदेश समन्वयक के के गुप्ता को भारत सरकार के  युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशालय,राजस्थान राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्वच्छता का मानद रिसोर्स पर्सन बनाया गया है।

निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक, जयपुर एस पी भटनागर के अनुसार के के गुप्ता मंत्रालय के मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छ भारत और विकसित भारत की कल्पना को साकार करने के लिए राजस्थान में स्वयंसेवकों का निःशुल्क मार्गदर्शन और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों में सहयोग का काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि के के गुप्ता भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एनएसएससी) के गैर सरकारी सदस्य रहने के अलावा दो बार राजस्थान सरकार के स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर तथा दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बहुल अंचल के ऐतिहासिक नगर डूंगरपुर नगर परिषद के चेयरमैन रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं गुप्ता के कार्यकाल में हुए डूंगरपुर नगर के स्वच्छता कार्यक्रम की सार्वजनिक रूप से सराहना की है।

गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र गुजरात की राजधानी गांधी नगर के आसपास गोद लिए गए पांच गांवों में भी स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत काम किया जिसकी वजह से इन गांवों को पूरे देश में पहला, तीसरा एवं पांचवां स्थान मिला।  डूंगरपुर नगर परिषद के चेयरमैन रहते हुए उनके नेतृत्व में हुए काम के कारण डूंगरपुर को देश में एक से अधिक बार अव्वल रहने और कई बार पुरस्कृत होने का सौभाग्य मिला। जिसकी वजह से देश में एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डूंगरपुर का नाम रोशन हुआ। 
स्वच्छता कार्यक्रमों के लिए भारत सरकार और राजस्थान सरकार के साथ ही देश विदेश की विभिन्न सरकारों से कई पुरस्कारों से सम्मानित के के गुप्ता को माननीय जिला न्यायालय झुंझुनूं द्वारा शेखावाटी की विश्व प्रसिद्ध हवेलियों के तीन  कस्बों लिए न्याय मित्र भी नियुक्त किया गया है।  जिसकी वजह से राजस्थान के झुंझुनूं, नवलगढ़ और मंडावा कस्बों की तस्वीर बदल रही है। गुप्ता कई सामाजिक और व्यापार एवं उद्योग जगत से भी जुड़े संगठनों की एक विख्यात  हस्ती है।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Thursday, November 21, 2024 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: K.K. Gupta

Thursday, November 30, 2023

झुंझुनूं एक्जिट पोल: जिले में कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा फिर पीछे

राजस्थान: अब एक्जिट पोल दिखाए जा सकते आज शाम 5:30 बजे से, चुनाव आयोग ने अपने पहले के आदेश में किया संशोधन, जिसमें शाम 6:30 बजे से पहले एक्जिट पोल दिखाने पर रोक थी।

झुंझुनूं एक्जिट पोल: जिले में कांग्रेस का दबदबा कायम, सात सीटो में चार कांग्रेस के खाते में; भाजपा फिर पीछे।

🔶 झुंझुनूं सीट का परिणाम भाजपा के पुराने प्रतिद्वंदियों ने पहले से तय कर दिया है । भाजपा के निषित चौधरी और निर्दलीय राजेंद्र भामू के बीच की पुरानी अदावत से कांग्रेस के बृजेंद्र ओला की लाटरी खुल रही है।


                 ( झुंझुनूं सीकर अपडेट ब्रेकिंग )

🔷 पिलानी सीट पर कांग्रेस के पितराम काला ने पूरी शिद्दत के साथ चुनाव मैदान में मौजूदगी दर्ज कराई है। यहां पर ओला परिवार का वजूद भी कांग्रेस को लाभ दे रहा है, भाजपा के बागी कैलाश मेघवाल ने पार्टी के जीत के सपने को सपना ही बना कर रख दिया है।

🔶 सूरजगढ़ से निवर्तमान विधायक सुभाष पूनिया की टिकट काटकर भाजपा ने संतोष अहलावत को टिकट तो दे दी पर एक दूसरे प्रबल दावेदार सतीश गजराज को नाराजगी भी पैदा कर दी। ऐसे में बैठे बैठाये जीत का गोल कांग्रेस के पक्ष में कर दिया, मतलब श्रवण कुमार जीत रहे हैं ।

🔷 मंडावा विधानसभा सीट पर पीएम नरेंद्र मोदी का सांसदों को चुनाव लङाने का फैसला गलत साबित होता नजर आ रहा है। कांग्रेस की रीटा चौधरी कामकाज के दम पर पुन: विधानसभा की चौखट पर पहुंच रही है, झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार यहां भाजपा प्रत्याशी है । मतलब कांग्रेस की रीटा जीत रही है।

🔶 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुरवाटी की जनसभा में अपने आप को "राजस्थान का माली" की संज्ञा देकर कांग्रेस प्रत्याशी भगवान राम सैनी को चुनावी मुकाबले में खङा कर दिया। भाजपा के शुभकरण चौधरी से टक्कर के चलते "लाल डायरी" तीसरे खाने में है। मतलब यहाँ शुभकरण चौधरी जीत रहे है।

🔷 नवलगढ़ सीट पर कांग्रेस के राजकुमार शर्मा पूरी तरह जातीय गणित के चक्रव्यूह में फंस गये है, जिसके सबब भाजपा के विक्रम जाखल जीत के रथ पर सवार है। कोई चमत्कारी ही परिणाम को बदल सकता है अन्यथा इस बार तो कमल खिल ही गया। मतलब विक्रम जाखल जीत रहे है।

🔶 खेतड़ी सीट पर हाथी की मतवाली चाल ने कांग्रेस को तीसरे स्थान पर दखेल दिया है ऐसा पूर्वानुमान है। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की आपसी पारिवारिक लड़ाई से चाचा भतीजी को चुनाव मैदान से बाहर करता नजर आ रहा है ।

🔷 चूरू जिले की सुजानगढ़ सुरक्षित सीट पर कांग्रेस के मनोज मेघवाल भाजपा की संतोष मेघवाल से आगे दिखाई दे रहे हैं। यहां मनोज के पिताश्री व पूर्व मंत्री स्व.मास्टर भंवरलाल का प्रभाव नजर के साथ कांग्रेस सरकार के विकास कार्य भी चमक रहे हैं । मतलब की मनोज मेघवाल जीत रहे है।

🔶 सरदारशहर सीट पर कांग्रेस और बागी के बीच कड़ी टक्कर है, भाजपा तो मुकाबले में तीसरे स्थान पर जा पहुंची है। कांग्रेस के अनिल शर्मा को विरासत बचाने के लिए एडी से चोटी का जोर लगाना पड़ा है। निर्दलीय राजकरण चौधरी परिणाम को बदलने की जद में हैं पर पंजा मजबूत रहेगा ।      

 बाकी जो कुछ है वह तो ईवीएम मशीनों में कैद है जो की 03 दिसंबर को खुलकर सबके सामने आएगा । वही आपका क्या ख्याल है इन जगहों से आप किसे बना रहे है विधायक। विधानसभा क्षेत्र के साथ कमेंट करे अपने प्रत्याशी का नाम ।।


Posted by JhunJhunu Sikar Update on Thursday, November 30, 2023 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Friday, October 20, 2023

विधानसभा चुनाव 2023 भाजपा के पिलानी, सूरजगढ़ ओर खेतड़ी में विधानसभा की सीटो पर उम्मीदवार तय

राजस्थान विधानसभा चुनाव -2023


झुंझुनूं: भाजपा ने विधानसभा चुनाव हेतू जिले की सूरजगढ़ ओर पिलानी तथा खेतड़ी विधानसभा की सीटो पर उम्मीदवार फाइनल: सूत्र

बीजेपी के करीब 15 विधायकों के टिकट इस बार कटने की है संभावना। बुजुर्ग नेताओं को मिल सकता है रिटायरमेंट। नए चेहरों को दीया जायेगा मौका। विधानसभा से नदारद रहने वाले विधायकों पर भी किया जा रहा है मंथन।
झुंझुनूं जिले की सबसे होट सीट बाताये जाने वाली सूरजगढ़ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार का फैसला लगभग फाइनल हो चुका है। इसी के साथ पिलानी एवं खेतड़ी सीट पर भी उम्मीदवारो की भारतीय जनता पार्टी की सहमति लगभग बन चुकी है।

भाजपा पार्टी के सूत्रों की माने तो खेतड़ी विधानसभा से मनीषा गुजर ओर सूरजगढ़ विधानसभा से वर्तमान विधायक सुभाष पूनिया तथा पिलानी से शिव कुमार जैवरिया के नाम पर सहमति बन चुकी है, बस पार्टी की तरफ से अधिकारी घोषणा होनी बाकी है। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी के हाथो में, पार्टी के द्वारा जारी सूची ही अंतिम निर्णय माना जायेगा । सूत्रों की माने तो आज देर रात्रि तक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होगी । जारी दूसरी इस सूची में करीबन 70 - 80 उम्मीदवारों की होगी घोषणा।

बीकानेर: आमतौर पर एक-दूसरे से खफा रहने वाल दो भाजपा नेताओं की मुलाकात। आज एयरपोर्ट पर दोनों ने मिलाए हाथ पर अहम सवाल क्या मिलेंगे दिल ?, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल और पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ की अर्से बाद स्नेह भरी मुलाकात। सुनने में आया हैं की भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित रहे सूत्रधार।

हमारी बग़ावत गहलोत के ख़िलाफ़ थी, गहलोत गुट की बग़ावत आलाकमान के खिलाफ थी। पायलट गुट के  एक विधायक का बयान।

कांग्रेस पहली प्रत्याशी लिस्ट का इंतजार खत्म !

आज जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची, 100 से ज्यादा प्रत्याशियों की होगी आज घोषणा। बैठक में हुई थी लगभग 125 नामों पर चर्चा। लेकिन लगभग 20 से 25 सीटों पर फंसा पेंच, कुछ नामों को लेकर गहलोत कैम्प और पायलट कैम्प ने लगाया अपना 'वीटो'। लेकिन इन नामों पर आलाकमान को आपत्ति, ऐसे में बीच का रास्ता निकालने की हो रही कोशिशें। इन उलझी सीटों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी के बाहर बनाया गया एक छोटा ग्रुप और इस ग्रुप की होगी कल महत्वपूर्ण बैठक। बैठक के बाद बनेगी इन उलझी सीटों पर सहमति।

Posted by JhunJhunu Sikar Update on Friday, October 20, 2023 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: विधानसभा चुनाव 2023

Thursday, March 31, 2022

नगरपरिषद XEN की व्हाट्सऐप चैट हुई लीक, लड़कियों की फोटो भेजकर, फिर पूछता है- आटम कैसा लगा


नगरपरिषद XEN की व्हाट्सऐप चैट हुई लीक, ठेकेदारों को लड़कियों की फोटो भेजकर, फिर पूछता है- आटम कैसा लगा।

झुंझुनूं (झुंझुनूं सीकर अपडेट) : नगरपरिषद के एक्सईएन की एक अश्लील व्हाट्सएप चैट लीक हो गई। चैट में एक्शन एक्सईएन ठेकेदारों को लड़कियों की फोटो भेजता है। फिर ठेकेदारों से पूछता है कि आइटम कैसा लगा। इस चैट को ठेकेदारों ने ही लीक कर दिया है।

XEN जगदीश पलसानिया ने नगर परिषद के ठेकेदारों से व्हाट्सएप पर चैट की है। इस चैट में उन्होंने कुछ लड़कियों की फोटो भेजें और अपने साथी ठेकेदारों से पूछा यह आइटम कैसा लगा। इस संबंध में नगर परिषद के ठेकेदारों ने जिला कलेक्टर को लिखित में एक शिकायत पेश की है।

झुंझुनूं नगर परिषद के एक्सईएन जगदीश पलसानिया की एक अश्लील व्हाट्सएप चैट लीक हुई है। नगर परिषद के ठेकेदारों ने ही चैट को लीक किया है। ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि एक्सईएन जगदीश पलसानिया उन्हें अश्लील फोटो और वीडियो भेजते हैं। बल्कि बिल पास करने के लिए कई प्रकार की मांगे भी करते हैं।

ठेकेदारों ने कलेक्टर को की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि नगर परिषद की महिला कर्मचारियों को लेकर भी अश्लील बातें की जाती हैं। इसके अलावा ठेकेदारों से दो प्रतिशत कमिशन के अलावा अनैतिक मांग करता है। मांगें नहीं मानने पर बिलों में कमी निकाली जाती है। बिलों को रोका जाता है।
Posted by JhunJhunu Sikar Update on Thursday, March 31, 2022 2 comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Friday, December 3, 2021

झुंझुनूं व नारनौल PCPNDT की टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर भ्रूण जांच करवाने वाले दलाल को दबोचा, 44 हजार में की थी डील।

PCPNDT की टीमों ने संयुक्त कार्यवाही कर जांच करवाने वाले दलाल को दबोचा
झुंझुनूं एवं नारनौल PCPNDT की टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई: भ्रूण जांच करवाने वाले दलाल को दबोचा, 44 हजार में की थी डील। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में चिकित्सा विभाग की PCPNDT टीम ने झुंझुनूं सीएमएचओ छोटे लाल गुर्जर के नेतृत्व में भ्रूण जांच करवाने वाले एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पीसीपीएनडीटी की कार्रवाई नारनौल और झुंझुनूं PCPNDT की टीमों की संयुक्त कार्रवाई है। कार्रवाई के दौरान एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है।
महेंद्रगढ़ निवासी दलाल सतपाल (35) साल से पूछताछ की जा रही है। सीएमएचओ छोटे लाल गुर्जर ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले के अनुसार दलाल सतपाल नारनौल निवासी एक गर्भवती महिला की सोनोग्राफी चिड़ावा में स्थित राज सोनोग्राफी सेंटर पर करवाने के लिए लेकर आया था। दलाल ने सोनोग्राफी के बाद महिला को झूठी सूचना दी कि उसके गर्भ में जो भ्रूण है वह लड़का है। उसके बाद दलाल सतपाल ने महिला से 22 हजार रुपये ले लिए। उसी वक्त पीसीपीएनडीटी की टीमों ने दलाल को पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। PCPNDT की टीम दलाल से पूछताछ कर रही हैं। वहीं दलाल सतपाल के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। वहीं राज सोनोग्राफी सेंटर के अलावा और कहां-कहां जांच करवाता था, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
44 हजार में हुई थी डील, 22 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए: जानकारी में सामने आया कि दलाल सतपाल चिड़ावा के पायल हॉस्पिटल का कर्मचारी है। गर्भवती महिला से दलाल ने 44 हजार में डील की थी। जिसमें 22 हजार ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करवा लिये थे। आज दलाल ने सोनोग्राफी के बाद महिला के गर्भ में लड़का होने की झूठी सूचना देकर 22 हजार नगद ले लिए। इसी दौरान पीसीपीएनडीटी की टीम ने आरोपी दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

Posted by JhunJhunu Sikar Update on Friday, December 03, 2021 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Wednesday, October 13, 2021

झुंझुनूं: खेतड़ी के मोस्टवांटेड शातिर अपराधी सुक्खा शूटर ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

झुंझुनूं: खेतड़ी के मोस्टवांटेड शातिर अपराधी सुक्खा शूटर ने खुद को मारी गोली

झुंझुनूं सीकर अपडेट: कोटपूतली में झुंझुनूं के शातिर मोस्टवांटेड शातिर अपराधी ने खुद को मारी गोली, अपराधी की मौके पर हुई मौत। बतादे की कोटपूतली थाना पुलिस को मिली थी क्षेत्र में बदमाशों की आने की पुख्ता सूचना। क्षेत्र में तीन चार बदमाश आनी की मिली थी गुप्त जानकारी। मिली सूचना पर पुलिस ने पीछा किया तो एक अपराधी ने पुलिस से बचने के लिये खुद को मारी गोली। म्रतक अपराधी है सूखा गुर्जर, जो की झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाने में धारा 302 के मामले में चल रहा था वांटेड। पुलिस के आला अधिकारी सहित भारी जाप्ता मौके पर मौजूद। कोटपूतली में बाला के नांगल गांव की है उक्त घटना।

कोटपूतली में बाजरे में सुक्खा शूटर ने खुद को गोली मार ली। एएसपी रामकुमार कस्वां ने बताया कि रूपाचंद उर्फ सुक्खा गुर्जर (21) पुत्र सुरेश कुमार निवासी खेतड़ी झुंझुनूं की मौत हो गई है। सुक्खा खेतड़ी में शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में 6 महीने से फरार चल रहा था। इस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। सुक्खा के खिलाफ हत्या, लूट और मारपीट के चार मामले दर्ज थे। कोटपूतली थानाधिकारी दिलीप सिंह को रात करीब 11 बजे सुक्खा की लोकेशन मिली। पुलिस बाला का नांगल में पहुंची तो उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। तीनों युवक स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार थे। गाड़ी को हाईवे से उतारकर बाजरे के खेत में घुसा दिया। फिर गाड़ी से उतर कर भागने लगे। तीनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दो युवक दूसरी दिशा में भाग गए। पुलिस ने सुक्खा को अंधेरे में चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देखकर सुक्खा ने पिस्टल से सिर में गोली मार ली। पुलिस ने पास आकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर एसपी शंकरदत्त शर्मा, एएसपी रामकुमार कस्वां, डीएसपी दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। जयपुर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

Posted by JhunJhunu Sikar Update on Wednesday, October 13, 2021 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu

Wednesday, July 21, 2021

शहीद की मूर्ति को किया खंडित, गांव में बवाल होने पर सेवानिवृत एएसआई सहित दो को पकड़ा


शहीद की मूर्ति को किया खंडित, गांव में बवाल होने पर सेवानिवृत एएसआई सहित दो को पकड़ा

( झुंझुनूं सीकर अपडेट ) सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के रहनावा गांव में आज सुबह एक शहीद की प्रतिमा खंडित करने पर गांव में आक्रोश छा गया। करगिल शहीद दयाचंद जाखड़ की प्रतिमा शहीद के नाम की ही शहीद दयाचंद राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रवेश द्वार के सामने लगी थी। आरोप है कि सेवानिवृत एएसआई की शह पर एक मानसिक विक्षिप्त ने मूर्ति का सिर धड़ से अलग कर दिया। सूचना पर शहीद के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर जमकर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने मूर्ति तोडऩे वालों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। जमकर नारे भी लगाए। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक श्रवण सिंह झोरड़, तहसीलदार भीमसेन सैनी और बलारां थानाधिकारी बाबूलाल मीणा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक आक्रोश जताते रहे। बाद में पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया तो ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान सरपंच छाजूराम गढ़वाल, प्रताप सिंह, शहीद पुत्र अनुराग जाखड़, दीपेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

शहीद परिवार से अनबन रखता है आरोपी जानकारी के अनुसार मानसिक विक्षिप्त आरोपी 40 वर्षीय महावीर प्रसाद के साथ सुबह सेवानिवृत एएसआई भदेल सिंह स्कूल में गया था। जहां पीछे काम कर रहे कारीगरों से मिलकर वापस लौटते समय भदेल ने महावीर का उकसाकर मूर्ति तुड़वा दी। आवाज सुनकर कारीगर आए तो दोनों मूर्ति के पास खड़े थे। बताया जा रहा है कि भदेल सिंह की शहीद के परिवार से शुरू से ही अनबन है।

नई मूर्ति लगवाने की मांग घटना को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शहीद दयाचंद जाखड़ की नई मूर्ति लगवानेे व मूर्ति खंडित करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिन उपद्रवियों ने भी मूर्ति तोड़ी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ऑपरेशन विजय में हुए थे शहीद, मुख्यमंत्री ने किया था स्मारक का अनावरण लांस नायक शहीद दयाचंद जाखड़ 18 नवंबर 1987 को जाट रेजीमेंट में भर्ती हुए हुए थे। करगिल में ऑपरेशन विजय में 12 अगस्त 1999 को सुबह 7.30 उन्होंने अपनी जान देख के नाम कर दी थी। लांस नायक दयानंद के स्मारक का अनावरण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 27 जुलाई 2000 को किया था। जिसमें मुख्य अतिथि तात्कालिक उद्योग व सैनिक कल्याण मंत्री चंद्रभान व अध्यक्ष विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत रहे थे। इससे पहले तत्कालीन केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुभाष महरिया ने 16 अप्रेल 2000 में स्मारक का शिलान्यास किया था।

Posted by JhunJhunu Sikar Update on Wednesday, July 21, 2021 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: JhunJhunu Sikar Update

Wednesday, July 14, 2021

व्याख्याता का आरएएस में चयन होने पर विद्यालय परिसर में किया अभिनन्दन

व्याख्याता का आरएएस में चयन होने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनगोठड़ी में किया अभिनन्दन।

झुंझुनूं सीकर अपडेट: जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनगोठड़ी के व्याख्याता रमेश कुमार का आरएअस 2018 में अंतिम रूप से चयन होने पर तथा प्रदेश में 245वीं रैंक प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार द्वारा बुधवार को विद्यालय परिसर में हार्दिक अभिनन्दन समारोह मनाया गया। इस दौरान व्याख्याता रमेश कुमार का प्रधानाचार्य बलवान सिंह, आरपी सूरजगढ़ महिपाल सिंह व समस्त स्टॉफ सदस्यों द्वारा शॉल उढ़ाकर व माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया । समस्त स्कूल स्टाफ ने नव चयनित आरएएस को हार्दिक बधाइयां व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण प्रभारी ईश्वर सिंह व व्याख्याता कर्ण सिंह के नेतृत्व में स्कूल स्टॉफ द्वारा 50 पौधे लगाये गये । नव चयनित आरएएस रमेश कुमार व्याख्याता ने सम्पूर्ण स्टाफ व उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया ।

Posted by JhunJhunu Sikar Update on Wednesday, July 14, 2021 1 comment:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Monday, May 24, 2021

पंजाब सरकार की सीधे वैक्सीन खरीदने की योजना को झटका, मॉडर्ना ने राज्य को डायरेक्ट टीके भेजने से किया इनकार। अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अपनी कोविड वैक्सीन की सप्लाई डायरेक्ट पंजाब को करने से इनकार कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह अपनी ऑफिशियल पॉलिसी के मुताबिक भारत सरकार के साथ ही डील करेगी। पंजाब सरकार वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन की डायरेक्ट खरीद के प्रयास कर रही है।

Posted by Jhunjhunu News on Monday, May 24, 2021 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Saturday, April 10, 2021

डॉ. चाहर ने जटिल ऑपरेशन कर जिले में डीएसएम हॉस्पिटल का नाम किया रोशन

डीएसएम (DSM) हॉस्पिटल चिड़ावा ने गर्भवती महिला के जटिल ऑपरेशन को सफल कर हासिल किया नया कीर्तिमान।
माँ के ग्रभ में चार किलो की गांठ के साथ पल रहा था तीन किलो का नवजात शिशु। महिला विशेषज्ञ डॉ. शिवा चाहर ने कर दिखाया चमत्कार।



झुंझुनूं ( झुंझुनूं सीकर अपडेट ) चिड़ावा के दलीप सिंह मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने किया एक ओर नया कीर्तिमान। डीएसएम हॉस्पिटल की महिला विशेषज्ञ डॉ. शिवा चाहर व डॉ. देवेंद्र चाहर एंव हॉस्पिटल के स्टॉफकर्मीयो ने जटिल ऑपरेशन कर ना सिर्फ महिला मरीज की जान बचाई बल्कि गर्भ मे पल रहे नवजात को सकुशल इस दुनिया मे लाकर नया जीवनदान दिया है। महिला विशेषज्ञ व इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. शिवा चाहर ने बताया की डीएसएम हॉस्पिटल में हमारे पास नाजुक हालत में प्रसव हेतु देवरोड़ निवासी महिला पेशेंट मंजू बाला परिजनों के साथ आई। हमने जाँच के उपरांत पाया की महिला की बच्चेदानी में गाँठ है जिसका आकर भी काफी बडा हैं जिसकी वजह से महिला को असहनीय पीड़ा हो रही थी। हमने ओर हमारी टीम ने परिजनों की सहमति लेते हुए जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक कर महिला के पेट से करीबन चार किलो की गाँठ को बाहर निकाला कर साथ ही महिला का प्रसव करवा कर जच्चा व बच्चा दोनो को पीड़ा से छुटकारा दिलवाया। डॉ चाहर ने बताया की यह डीएसएम हॉस्पिटल की अपार सफलताओं में एक ओर नई कड़ी जुड़ी है। हमे ऑपरेशन में करीबन दो घंटे का टाईम लगा, हमने जटिल ऑपरेशन को भी आसानी से कर पीड़ित महिला के गर्भ से चार किलो की गांठ निकाल कर महिला व नवजात को बचा लिया तथा दोनों ही पूरी तरह सुरक्षित है उन्हें तीन दिन बाद में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। डॉ. चाहर ने बताया की क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं को अब घबराने की जरूरत नही है किसी भी प्रकार की जटिल से जटिल तकलीफ का उनके अपने डीएसएम हॉस्पिटल में सारी सुविधाएं निसंकोच दी जायँगी। बतादे की चिड़ावा क्षेत्र में इस तरह के जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक कर नवजात शिशु व शिशु की माता को सुरक्षित बचाना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है जिसे चिड़ावा डीएसएम ने आसान कर दिखाया है । चिड़ावा दलीप सिंह मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पहले भी चिड़ावा क्षेत्र में ऐसे काफी काबिलेतारीफ कीर्तिमान कर जिलें में अपना अलग ही मुकाम हासिल किया है ।



Posted by JhunJhunu Sikar Update on Saturday, April 10, 2021 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Labels: Chirawa
Older Posts Home
Subscribe to: Comments (Atom)

JJN SIKAR UPDATE

JJN SIKAR UPDATE
JJN SIKAR UPDATE

DSM CHIRAWA

DSM CHIRAWA

DCM HOSPITAL CHIRAWA

DCM HOSPITAL CHIRAWA
Camp 4th April

इंदु पॉलिक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर झुंझुनूं

इंदु पॉलिक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर झुंझुनूं
इंदु पॉलिक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर झुंझुनूं

इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर, झुंझुनूं

इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर, झुंझुनूं

Report Abuse

JHUNJHUNU SIKAR UPDATE

JhunJhunu Sikar Update

Search This Blog

Powered By Blogger

Contact Form

Name

Email *

Message *

Protonze Means Wear

Protonze Means Wear

Labels

  • Chirawa
  • Churu
  • Jaipur
  • JhunJhunu
  • JhunJhunu Sikar Update
  • K.K. Gupta
  • Kota
  • Singhana
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • Home
  • Shekhawati Update

अवैध मदरसे में छापेमारी, बाथरूम में 40 नाबालिग लड़कियां छिपी हुई मिली

D.S.M. HOSPITAL

D.S.M. HOSPITAL
D.S.M. HOSPITAL CHIRAWA

इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर

इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर
इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर

DSM MULTISPECIALITY HOSPITAL CHIRAWA

DSM MULTISPECIALITY HOSPITAL CHIRAWA
CHIRAWA

Popular Posts

  • झुंझुनूं एक्जिट पोल: जिले में कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा फिर पीछे
    राजस्थान: अब एक्जिट पोल दिखाए जा सकते आज शाम 5:30 बजे से, चुनाव आयोग ने अपने पहले के आदेश में किया संशोधन, जिसमें शाम 6:30 बजे से पहले एक्जि...
  • शादीशुदा बेटी की लव स्टोरी से खफा पिता ने किया डबल मर्डर, बेटी-प्रेमी की भी करनी है हत्या'
    बड़े भाई के प्रेम प्रसंग की कीमत छोटे भाई व उसके दोस्त को जान देकर चुकानी पड़ी शादीशुदा बेटी की लव स्टोरी से खफा पिता ने किया डबल मर्डर,...
  • चूरू के राजगढ़ थाने मे अब गुरु भूपेंद्र सिंह को लगाया गया थानाधिकारी
    रमेश रामावत, चूरू के राजगढ़ में फिर बदला थानाधिकारी। अब तक बदले जा चुके है तीन थानाधिकारी । अब गुरु भूपेंद्र सिंह को लगाया गया राजगढ़ थान...

CHIRAWA DSM HOSPITAL

CHIRAWA DSM HOSPITAL
Chirawa DSM Hospital

DSM CHIRAWA

DSM CHIRAWA
D.S.M. HOSPITAL CHIRAWA (JHUNJHUNU)

इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर

इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर
इंदु पोलोक्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर झुंझुनूं

JhunJhun Sikar News Photo

JhunJhun Sikar News Photo
A Big Chhanel JhunJhun Sikar News Update

JHUNJHUNU SIKAR UPDATE

JhunJhunu Sikar Update

Movie Bombay Begums

Movie Bombay Begums
Bombay Begums

PM Narender Modi

PM Narender Modi

Rahul Gandhi & Sonia Gandhi

Rahul Gandhi & Sonia Gandhi

JhunJhunu Sikar Logo

JhunJhunu Sikar Logo
JhunJhunu Sikar Update. Simple theme. Powered by Blogger.