पिलानी के भगिना गांव में अवैध संबंधों की पुरानी रंजिश के चलते एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर की निर्मम हत्या
मृतक दलीप स्वामी झुंझुनूं (झुंझुनूं सीकर अपडेट बैंकिंग) जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के गांव भगीना में युवक की कुल्हाड़ी से वार कर की नृशंस हत्या। घर में घुसकर सोये हुए दोस्त पर बरसा दी कुल्हाड़ी: मर्डर कर बोला- दुश्मनी का बदला ले लिया; झुंझुनूं जिले के भगीना गांव में हुई हत्या की वारदात। झुंझुनूं जिले के भगिना गांव में सोये हुए एक युवक पर उसी के दोस्त ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी बरसा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने सिर और गर्दन पर कई वार किए। पास की चारपाई पर सो रही मां चीखती- चिल्लाती रही लेकिन आरोपी रुका नहीं। मर्डर करने के बाद आरोपी बोला- मैंने दुश्मनी का बदला ले लिया है, अब जो करना हो, कर लेना। यह सनसनीखेज वारदात जिले के पिलानी थाना इलाके के भगीना गांव में गुरुवार रात 1:30 बजे हुई। मृतक दलीप स्वामी उम्र 30 वर्ष दिल्ली और बेंगलुरु में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। वह अपने गांव भगीना आया हुआ था। आरोपी दोस्त आशीष शर्मा भी गांव का ही रहने वाला है। वारदात के बाद वह फरार हो गया। पिलानी थाना इंचार्ज रणजीत सेवदा के मुताबिक- वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीण जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मुआयना किया। दलीप की मौत हो चुकी थी, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी आशीष को डिटेन कर लिया है।
दलीप के चाचा शंभू स्वामी ने बताया कि दलीप और आशीष पुराने दोस्त थे। भतीजे दलीप को नींद में चलने की बीमारी थी। तीन साल पहले वह नींद में चलकर दोस्त आशीष के घर में घुस गया था। वह आशीष की मां की चारपाई पर जाकर सो गया। उस घटना को लेकर दोनों में मारपीट हुई थी। समाज ने बैठकर दोनों का समझौता करा दिया था। आरोपी ने सोये हुए दोस्त पर तब तक वार किया, जब तक उसकी मौत न हो गई। सिर चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव हैं। इस घटना के बाद दोनों दोस्त पहले की तरह साथ नजर आते थे। पता नहीं था कि आशीष ने मन में रंजिश पाल ली। यहां तक कि गुरुवार को दिन में आशीष और दलीप गांव में साथ घूम रहे थे। किसी को अंदेशा नहीं था कि आशीष के मन में दलीप को लेकर इतनी नफरत भरी है। तीन साल पहले की घटना के बाद आशीष ने दलीप का विश्वास जीता, दोबारा दोस्ती की और मौका पाकर अब उसकी हत्या कर दी। मृतक दलीप की मां सुगनी देवी ने बताया- मैं पास की ही चारपाई पर सो रही थी, रात 1:30 बजे के करीब धमाके की आवाज आई। आंख खुली तो देखा कि आशीष मेरे सोये हुए बेटे दलीप पर कुल्हाड़ी से हमला कर रहा है। मैं चीखने लगी वो रुका नहीं। सिर और गर्दन पर तीन-चार बार कुल्हाड़ी मारी। इसके बाद भी वार करता रहा। मैंने शोर किया, उठने की कोशिश की। कुल्हाड़ी से आरोपी ने टेबल फैन पर भी कुल्हाड़ी मारी और बोला- मैंने दुश्मनी का बदला ले लिया है। अब जो करना हो कर लेना। पिलानी एसएचओ रणजीत सेवदा ने कहा- जघन्य वारदात हुई है। आरोपी को डिटेन कर लिया गया है, पुलिस वारदात के मामले में जानकारी जुटा रही है। डीएसपी विकाश धीधवाल भी पिलानी थाने में है मौजूद।
गुरुवार आधी रात हुई इस वारदात से गांव में डर और सन्नाटा है। दलीप के परिवार में मातम पसरा हुआ है। दलीप की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। दलीप के घर में पिता ओकरमल की करीब दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है, घर में मां सुगनी देवी और दलीप रहते हैं। दलीप अविवाहित था और एक महीने पहले वह परिवार में एक शादी में आया था। शादी 30 अप्रैल की थी। दो दिन बाद वह बेंगलुरु जाने वाला था। घर में माता-पिता के अलावा बड़ा भाई कर्ण सिंह, भाभी और उनके तीन बच्चे हैं। कर्ण सिंह जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। आरोपी आशीष का पिता राजेश शर्मा ड्राइवर है। वह झुंझुनूं से जम्मू प्राइवेट बस चलाता है। परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं।



No comments:
Post a Comment