पिलानी विधायक चंदेलिया ने नगरपालिका चिडावा के द्वारा किये गये कार्यों की सराहना कर बढ़ाया मनोबल
चिड़ावा ( रमेश रामावत ) विधानसभा पिलानी के विधायक जेपी चंदेलिया ने अपने चिड़ावा निवास पर कोविड -19 के दौरान लॉक डॉउन कार्यकाल में नगरपालिका चिडावा के द्वारा राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए पूरे नगरपालिका क्षेत्र को नियमित सेनेटाइजर किये जाने व आमजन से सामंजस्य स्थापित करते हुए नगरपालिका प्रशासन के किये गए सराहनीय कार्यो की आमजन द्वारा लगातार कोरोना योद्धाओं के सम्मानित किए जाने पर विधायक चंदेलिया ने अनिल चौधरी अधिशाषी अधिकारी एवं पालिका स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा की मै समस्त नगरपालिका के मेहनती अधिकारियों एवं कर्मचारियो का तहेदिल से सम्मान करता हूं और साथ ही सभी कर्मचारियो से अपील करता हूँ की ऐसे ही आगे भी अपनी मेहनत व ईमानदारी के साथ आमजनता की समस्याओं का प्रतिदिन निस्तारण करते रहें। इस पर नगरपालिका स्टोर प्रभारी संजय कुमार कनिष्ठ लिपिक के द्वारा किये गए पालिका स्टोर में मुख्यमंत्री कोष व विधायक कोष से प्राप्त खाद्य सामग्री का अभावग्रस्त परिवारो को समय पर वितरण के लिए सराहना की गई। इस दौरान निवास पर राजेन्द्र पाल कोच, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, संजय चौधरी कनिष्ठ लिपिक नगरपालिका चिडावा, रणवीर घायल, हवासिंह घायल,सुरेन्द्र बेनीवाल, सुरेश डांगी निजी सहायक विधायक, कपिल कटेवा काशी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment