फौजी के घर में हथियारों के साथ घुसे डकैत, महिलाओं व मासूम बच्चे को बंधक बनाकर ले उड़े नगदी व जेवरात
झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) झुंझुनूं शहर में हमीरी रोड स्थित राइका कॉलोनी में बीती रात डकैतो ने लूट की वारदात को दिया अंजाम । नकाबपोश डकैत एक फौजी के घर में घुसे और महिलाओं व बच्चे को कमरे में बंद कर रुपए व गहने लूट ले गए। मीडिया से बातचीत में पीड़ित परिवार की सुमित्रा ने बताया कि रात करीब दो बजे रहे थे अचानक किसी ने उनको जगाया जब हम सब सुमित्रा शेखावत, उसकी पुत्रवधू, सुमित्रा की सास, सुमित्रा की बेटी और मासूम दोहिते की आंख खुली तो सामने कुछ नकाबपोश खड़े दिखाई दिये ! बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी, पिस्टल दिखाकर उन्होंने हम सभी को एक स्टोर वाले कमरे में बंद कर दिया। जब महिलाओं को स्टोर में बंद कर रहे थे, तब महिलाओं ने कहा कम से कम पंखे वाले कमरे में तो बंद कर दो गर्मी बहुत ज्यादा है। लेकिन डकैतो को जरा भी रहम नहीं आई। उन्होंने मासूम दोहिते के मुंह के अंदर पिस्टल लगा दी और कहा कि जरा भी आवाज निकाली तो पिस्टल का ट्रिगर दबा दूंगा। सभी को स्टोर में बंद करने के बाद फिर कमरों के ताले तोड़कर अलमारी व बक्शों में रखे सोने व चांदी के गहने लूट ले गए डकैत। करीबन चालीस हजार रुपए की नकदी भी ले गए। यही नहीं डकैत जाते समय हम सभी के मोबाइल भी साथ में ले गए। लुटेरों के जाने के बाद महिलाओं ने गेट के अंदर लगे स्क्रू को ढीलाकर तथा गेट को बार-बार हिलाकर खुद ही सुबह करीब पांच-छह बजे गेट खोला। इसके बाद पड़ोसियों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया, सूचना पर सुबह झुंझुनूं पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली, पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है तथा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ! जानकारी के अुनसार झुंझुनू की रायका कॉलोनी में बीती रात करीब 2 बजे के लगभग चार अज्ञात चोर बाहर से घर में घुस कर छत पर गए एवं वहां से सीढिय़ो का दरवाजा पुरी तरह से बंद नही होने का फायदा उठाते हुए चोर घर के चौक तक पहुंचे थे और परिवार में मौजूद सुमित्रा कंवर व इसकी बहू बबीता कंवर व पुत्री डिंपल कंवर एवं इसके छोटे बच्चें तथा सुमित्रा की सास राज कंवर को हथियार दिखाकर डराया और एक हॉल में दो चोरो ने बंधक बना लिया तथा दो चोर घर से सोने- चांदी के गहने व नकदी लूटकर ले गए। साथ ही जाते समय इन सभी को घर में बने एक छोटे स्टोर रूम में बंद कर के वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सुमित्रा ने बताया कि मेरा बेटा रविसिंह शेखावत तीन वर्ष पूर्व से आर्मी में सेवारत है तथा वर्तमान में जम्मू कश्मीर में देश सेवा में तैनात है तथा सुमित्रा के पति जयपालसिंह शेखावत का निधन हो चुका है जो आर्मी में हवलदार के पद पर सेवाएं दे चुके थे। वहीं वारदात के दौरान महिलाओं के अलावा घर में और कोई पुरुष नहीं था ! डिपंल भी अपने बच्चे के साथ ससुराल से पीहर अपनी मां के पास कुछ दिन रहने आई हुई है ! परिजनों के मुताबकि अज्ञात नकाबपोश डकैत ने घर से चांदी 2 किलो, पुनची 4, बंगड़ी 4, बाजूबंद 4, कान की बाली 4, मांग टीका 2 एवं सोने चांदी की अंगुठी 32, हथफूल 2, छोटी आड 4, बड़ी आड 4, ब्रॉसलेट 1 तथा नगदी 50 हजार रूपए थे लूटकर ले गए गहने बहू बबीता व बेटी डिपंल के अलावा सुमित्रा के भी शामिल थे। परिजनों की माने तो उक्त डकैती लाखों रूपए की है। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर हर पहलु से जांच पड़ताल की और डॉग स्कवायड एफएसएल टीम को भी बुलाया गया तथा जांच देर शाम तक जारी थी। बता दें कि पीड़ित परिवार मूलरूप से झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड की बाढा की ढाणी का रहने वाला है। कुछ दिन से सुमित्रा की सास व सुमित्रा की बेटी भी यहां झुंझुनू में आई हुई थी।


No comments:
Post a Comment