Thursday, June 11, 2020

आबकारी टीम चिड़ावा एव खेतड़ी ने संयुक्त कार्यवाही कर हथकढ़ शराब बरामद की
झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) आबकारी डीईओ राजेंद्र गर्ग के निर्देश पर जिले में हुई कार्रवाई । आबकारी टीम चिड़ावा एव खेतड़ी टीम के द्वारा सिंघाना एव बलोदा में सयुक्त कार्यवाही की गई । झुंझुनूं आबकारी विभाग सीआई मोहन सिंह निर्वाण ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर जिले में सिंघाना की पहाड़ियों में करीबन 500 लिटर वास नष्ट किया तथा बड़ौदा में करीबन 2000 लीटर वास नष्ट किया गया । सिंघाना में कमलेश कुमार मीणा के कब्जे से 10 लीटर हथकढ़ शराब बरामद हुई व कालू सिंह राजपूत के कब्जे से 53 लीटर हथकढ़ शराब एवं गोपाल सिंह ढाणी (आसलवास) में रतन सिंह राजपूत एवं रामलाल राजपूत के कब्जे से 3 लीटर एवं 5 लीटर हथकढ़ शराब बरामद हुई । सभी उक्त आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी मौके से फरार हो गये जिनकी टीम के द्वारा तलाशी जारी है । बतादे की सुरेश एव संजय कुमार एएसआई की विशेष मुखबिरी से प्राप्त सूचना पर की गई कार्यवाही ।
टीम में शामिल रहे । झुंझुनूं आबकारी सीआई मोहन सिंह निर्वाण, आबकारी खेतड़ी सीआई मोना कवर, अमीलाल प्रहरी अधिकारी झुंझुनूं, धर्मवीर, राजकुमार ,नथूराम व मूलचंद आबकारी सब इंस्पेक्टर शामिल रहे ।


No comments:

Post a Comment