झुंझुनू ( रमेश रामावत ) पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनूं जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि दिनांक 06 मई 20 को परिवादी सत्यवीर पुत्र रामपत जाति अहीर उम्र 35 साल निवासी मानोता कलां थाना खेतडी नगर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की दिनांक 05.05.2020 को शराब ठेका खेतडी नगर पर राजेन्द्र पुत्र भजनलाल, धर्मा पुत्र शीशराम निवासी मानोता खुर्द व अनिल कुमार निवासी चिरानी व 6 अन्य दोपहर 1 बजे करीब ठेका पर आये। उस समय ठेके पर ठेकेदार राकेश कुमार, राजेश सैनी, बलवीर गुर्जर व रमेश कुमार मौजुद थे। ये लोग बोलेरो कैम्पर में आये व इनको कहने लगे हमे ठेके की ब्रांच दो। अन्यथा हम ठेका नही चलाने देगें।कानूनी तौर पर ब्रांच मान्य नही है। हमने मना किया तो ठेके मे हिस्सा मांगने लगे व गाली गलौंच करने लगे व हमारे साथ झगडा करके जान से मारने की धमकी देकर चले गये। फिर अचानक करीब 7.00 बजे तीन मोटर साईकिलों पर नो व्यक्ति आये। उस समय ठेके पर सत्यवीर पुत्र रामपत व महेश
पुत्र हरिशरण मौजुद थे। उन्होने आते ही मुझे जान से मारने के लिए दो फायर किये व सीसीटीवी कैमरा तोड दिया। लाईट व लाईट मीटर तोड दिया व बोले कहां है राकेश ठेकेदार उसे बुलाओ हम उसे मारने के लिये आये है। वहां खडी राकेश ठेकेदार की बोलेरो गाडी के शीशे व लाइटें पत्थर व सरियों से फोड दी। इत्यादि रिपोर्ट पर अ0सं 79/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 427, 327, 382, 384, 504, 506 भादस व 3/25 आर्स एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान व तलाश आरोपीगण आरम्भ किया गया। गठित टीम द्वारा प्रकरण मे आरोपीगण को चिन्हित कर संभावित स्थानो पर तलाश करते हुए मुलजिमान राजेन्द्र गुर्जर निवासी मानोता खुर्द व विक्रम गुर्जर निवासी चिरानी को पुर्व मे गिरफतार किया जा चुका है। अन्य मुलजिम धर्मा गुर्जर, अनिल गुर्जर, कुलदीप उर्फ केडी विशाल गुर्जर व राकेश गुर्जर एवं सजंय महला की तलास जारी थी। इस दौरान दिनांक 05.06.2020 को धर्मा गुर्जर, अनिल गुर्जर, सजयं जाट व प्रवीण गुर्जर व विवेक प्रजापत अपराधियो ने मानोता कंला ठेका पहुचकर फायरिंग की तथा ठेके मे लूटपाट कर ठेके मे रखी शराब मे आग लगा दी। जिस पर प्रकरण सख्यां 95/2020 धारा 147, 148, 149, 452, 307, 436, 427, 395, 120 बी भादस 3/25 आर्स एक्ट पुलिस थाना खेतडी नगर मे दर्ज कर अनुसंधान व तलाश आरोपीगण की गई। प्रकरण के आरोपी संजय महला व राहुल उर्फ रोमिया को गिरफतार किया जा चुका है। प्रकरण हाजा के अन्य आरोपीगणो की तलास हेतु भरकश प्रयास किये गये परन्तु अभियुक्तो की अदमपतारसी रही। इस दौराने मन पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त धर्मा गुर्जर, अनिल गुर्जर, कुलदीप उर्फ केडी व राकेश गुर्जर पर गिरफ्तारी हेतु दो- दो हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई। शुक्रवार को थानाधिकारी किरण सिह को जरिये मुखबीर खास द्धारा भैरूराम कानि को ईतला दी कि मानोता कला शराब ठेके पर आग लगाने व फायरिंग करने वाले मुलजिम हरियाणा मे घुम रहे है। उक्त ईतला थानाधिकारी मय जाप्ता मय हथियार के प्राईवेट वाहन से मुलजिमानो की तलाश करते हुए टीम नारनौल हरियाणा पहुची जहा से अभियुक्त धमेन्द्र उर्फ धर्मो गुर्जर व कुलदीप उर्फ केडी गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों जिनसे अनुसंधान जारी है

No comments:
Post a Comment