Friday, July 17, 2020

ट्रेक्टर चोरी करने वाले तीनो आरोपीयो को किया गिरफतार


ट्रेक्टर चोरी करने वाले तीनो आरोपीयो को किया गिरफतार

झुंझुंनू ( रमेश रामावत ) जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा  ने बताया की 19 जून को परिवादी विक्रम सिंह मीणा निवासी बाजीसर ने थाना मण्डावा में रिपोर्ट दर्ज करवाई की मेरा ट्रेक्टर मैसी 241 जिसके नम्बर आरजे 18 आरबी 7595 को मण्डावा के बाईपास रामेश्वर के बाडे के पास खडा किया था । जिसको तीन घण्टे बाद वहां देखा तो मेरा ट्रेक्टर नहीं मिला। जिसे किसी अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया । इत्यादि रिपोर्ट पर मु.न. 68/2020 धारा 379 भादस में दर्ज कर तफ्तीस हजारीलाल मुआ के जुम्मे की गई। ट्रेक्टर चोरी की इस घटना पर थानाधिकारी द्वारा तुरन्त हजारीलाल मुआ व  मुल्तानाराम कांस्टेबल, खुमाराम कांस्टेबल, पपेन्द्र सिंह कांस्टेबल, श्रीराम कानि, सुरेन्द्र सिंह कांस्टेबल की टीम गठित कर थानाधिकारी द्वारा लगातार मोनिटरिंग की गई। मुखवीरी व तकनीकी सहायता के परिणाम स्वरूप ट्रेक्टर मय ट्रोली चोरी के तीन आरोपीगण नरेन्द्र पुत्र रणवीर सिंह जाति यादव निवासी पाटोदा थाना बिसाऊ व लोकेश पुत्र मोहनलाल जाति ब्राहम्ण निवासी टांई थाना बिसाऊ तथा आबिद पुत्र याकुब जाति कायमखानी निवासी बिदासर जिला चुरू हाल दौलतपुर पुलिस थाना डीडवाणा जिला नागौर को गिरफतार किया गया । उक्त आरोपीयों के कब्जे से चोरी हुआ ट्रेक्टर मय ट्रोली के बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को आरोपीगणों को न्यायालय मे पेश कर दो दिवस का पीसी रिमाण्ड लिया गया । बतादे की अनसुंधान में आरोपीयों ने वाहन चोरी व पशु चोरी की अन्य वारदाते भी स्वीकार की है। जिनके सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment