Friday, July 17, 2020

रॉयल होटल ढाणी हुक्मा से मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी सूरज यादव गिरफतार


रॉयल होटल ढाणी हुक्मा से मोटरसाईकिल चोरी का आरोपी सूरज यादव गिरफतार
झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) परिवादी अनिल कुमार पुत्र महिपाल  सिंह जाति जाट उम्र 29 साल निवासी बनवास थाना खेतडी नगर ने थान सिंघाना पर उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया की दिनांक 10 जुलाई  को रात के समय 9.30 बजे मै खाना खाने रॉयल हॉटल हुक्मा की ढाणी गया था। जब खाना खकर लौटा तब मेरी बाईक वहां पर नहीं थी। मैने आसपास मे लोगो से पुछताछ की पर कोई जानकारी नही मिली। मोटरसाईकिल का नंबर RJ18 SX8056 मॉडल 2017 हीरो कंपनी की है अतः दर्ज करके कानूनी कार्यवाही करें। इत्यादि पर प्रकरण संख्या 157 / 20 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण हाजा में अभियुक्तो की गिरफतारी हेतू संदिग्ध स्थानों पर गहनता से तलाश की गई तथा मुखबीर मामूर किये गये। बाद तलाश आरोपी सूरज यादव पुत्र  रामकिशन जाति अहीर उम्र 22 साल निवासी झांझा थाना बुहाना । को गिरफतार किया गया तथा मतलुबा मोटरसाईकिल बरामद की गई। गिरफतारशुदा आरोपी सूरज यादव द्वारा अपने साथियों के साथ ऐकांत में खडी मोटरसाईकिल को चोरी करना स्वीकार किया गया । गिरफतारशुदा आरोपी द्वारा सिंघाना, बुहाना, सूरजगढ क्षेत्र में भी मोटरसाइकिल चोरी की अनेक वारदातें की गई है।
गठित टीम का विवरण :- अभियुक्तों की गिरफतारी हेतू  विरेन्द्र मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं व  ज्ञानसिंह चौधरी वृताधिकारी के निर्देशन में टीम गठित की गई
1.  प्रमोद कुमार उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सिंघाना।
2.  शैतानराम मुआ नं० 22 थाना सिंघाना।
3.  अनिल कॉन्स्टेबल 861 थाना सिंघाना।
4.  धर्मेन्द्र कॉन्स्टेबल 1113 पुलिस थाना सिंघाना ।

No comments:

Post a Comment