इमरजेंसी ड्यूटी में जा रहे डॉक्टर के साथ एएसआई ने की मारपीट, एएसआई को किया निलंबित
खाकी की धौंस पड़ी महंगी, एसपी ने एएसआई को किया निलंबित ।
झुंझुनूं कोतवाली थाने के एएसआई सत्यप्रकाश को खाकी की धौंस दिखा कर बीडीके अस्पताल के चिकित्सक के साथ मारपीट करना महंगा पड़ा । पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा ने मारपीट के आरोपी एएसआई सत्यप्रकाश को सोमवार को निलंबित कर दिया।
झुंझुनूं जिला मुख्यालय के सबसे बड़े अस्पताल के सर्जन डॉक्टर रामस्वरूप पायल के साथ रविवार रात्रि को कोतवाली थाने के एएसआई सत्यप्रकाश द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है । डॉक्टर रामस्वरूप पायल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अस्पताल में इमरजेंसी सेवा में पेशेंट को देखने के लिए जा रहा था। तभी रोड नंबर दो के चौराहे पर मेरी गाड़ी से एक बाइक आकर टकराई मैंने बाइक सवार के पास जाकर उसको चेक किया और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया । उसके बाद एक गाड़ी में तीन पुलिसकर्मी एवं एक सादी वर्दी में एक व्यक्ति आया उसने मुझसे पूछा कि कौन हो तो मैंने बताया कि मैं बीडीके अस्पताल में डॉक्टर हूं इतना सुनते ही उसने मेरे साथ हाथापाई करते हुए मारपीट शुरू कर दी और मुझे पुलिस वाली गाड़ी में डालने लगा तो वहां पर उपस्थित भीड़ ने मुझे छुडाया वह सादी वर्दी वाला शराब के नशे में था । मैंने तुरंत पीएमओ डॉ व अन्य डॉक्टर्स को इसकी सूचना दी । इस दौरान अन्य चिकित्सकों व लोंगो ने चिकित्सक के साथ मारपीट का विरोध किया। मामला बढ़ता देख अन्य पुलिसकर्मी एएसआई सत्यप्रकाश को वहां से ले गए। हमने एफ आई आर दर्ज करवाई और उसका और मेरा मेडिकल जांच करवाने की मांग की । देर रात तक डॉक्टर वहां पर डटे रहे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । वही सोमवार की बीडीके अस्पताल में लगभग घंटे भर तक डॉक्टर ने पेशेंट नहीं देखें । उसके बाद जिला कलेक्टर यूडी खान को उन्होंने ज्ञापन सौंपा। इस पर जिला कलेक्टर खान ने कहा कि डॉक्टर के द्वारा ज्ञापन दिया गया है इसके संबंध में पुलिस अधिकारियों से बात की जाएगी और जांच करवाई जाएगी जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ एस के कालेर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को डॉक्टर के साथ एएसआई सत्य प्रकाश के द्वारा की गई । मारपीट के मामले में आज हमने जिला कलेक्टर एवं एसपी साहब को ज्ञापन सौंपा है और सख्त कार्रवाई की मांग की है । वही दूसरी और पुलिस अधीक्षक जगदीशंचद्र शर्मा ने चिकित्सक के साथ मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को कोतवाली थाने के एएसआई सत्यप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है वहीं पुलिस अधीक्षक शर्मा का कहना है की पुलिस निष्पक्षता व ईमानदारी से कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। डॉक्टर व् पुलिसकर्मी के बीच हुए मामले की जाँच सीईओ को सौप दी गई है सीईओ खुद जाँच करेंगे, जाँच के बाद ही साफ़ हो पायेगा की आखिर गलती किसकी रही ।
वहीं जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने आज सोमवार को कार्रवाई करते हुए एएसआई सत्य प्रकाश को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है एवं पूरे मामले की जांच सीओ ग्रामीण को सौंपी है। जिला पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इसकी जांच सामने आने पर ही तय हो सकेगा कि किसकी गलती है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
जानकारी के अनुसार रविवार रात बीडीके अस्पताल में सर्जन डॉ. रामस्वरूप पायल आपातकालीन कॉल पर एक गंभीर मरीज को देखने बीडीके अस्पताल जा रहे थे तो उसी दौरान रोड़ नंबर दो पर उनकी कार के सामने से आ रही एक बाइक टकरा गई। डॉ. पायल ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी तथा दूसरी और बाईक सवार युवक ने पुलिस में कार्यरत अपने पापा एएसआई सत्यप्रकाश को फोन पर सूचना दे दी। जिस पर पुलिस की गाड़ी वहां आई तथा उसमें सवार पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तथा कोतवाली थाने का एएसआई सत्यप्रकाश भी सिविल ड्रेस में साथ था। एएसआई सत्यप्रकाश ने गाड़ी से उतरते ही चिकित्सक के साथ मारपीट शुरू कर दी एवं उसे पुलिस की गाड़ी में डालने लगे।
वहीं चिकित्सक के साथ मारपीट मामले को लेकर एएसआई के खिलाफ कठोर कार्रवाही की मांग को लेकर अस्पताल के साथी चिकित्सको ने सोमवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। तथा आरोप लगाया था कि मौके पर पहुंचे अन्य चिकित्सको के साथ भी अभद्रता की गई। वहीं चिकित्सक रामस्वरूप पायल का कहना था कि एएसआई सत्यप्रकाश शराब के नशे में था। वहीं मारपीट करने वाले एएसआई सत्यप्रकाश के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की मांग को लेकर बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. शुभकरण कालेर के नेतृत्व में डॉ. शीशराम गोठवाल, डॉ. जब्बार अध्यक्ष अरिसदा, डॉ. राजेंद्र ढ़ाका, डॉ. कैलाश राहड़, डॉ. रामस्वरूप पायल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
तथा सोमवार को चिकित्सको ने सुबह से ही अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओ को छोडक़र कार्य बहिष्कार किया।
No comments:
Post a Comment