केंद्रीय कारागार से तीन वर्ष से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को बुहाना पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया की मुलजिम सुनील कुमार पुत्र ईश्वर सिंह जाति जाट उम्र 45 वर्ष निवासी कलवा थाना बुहाना केंद्रीय कारागृह बीकानेर में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था जो दिनांक 1 नवंबर 2017 को केंद्रीय कारागृह बीकानेर से फरार हो गया था। जिस पर पुलिस थाना बिछपाल जिला बीकानेर में अभियोग संख्या 16/ 18 धारा 224 भादस दर्ज कर फरार बंदी सुनील कुमार की तलाश की जा रही थी वही परिवादी ईश्वर सिंह निवासी कलवा थाना बुहाना के फरार अभियुक्त से जान माल का खतरा होने के संबंध में पुलिस को परिवाद प्राप्त हो रहे थे। जिस पर बुहाना पुलिस ने फरार बंदी की तलाश एवं दस्तयाब हेतु बुहाना डीएसपी ज्ञान सिंह चौधरी के सुपरविजन में बुहाना एसएसओ महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। एसपी जेसी शर्मा ने बताया की फरार बंदी सुनील कुमार के पिता, भाई चाचा व चचेरे भाइयों से पूछताछ कर रिश्तेदारों की जानकारी ली गई। वहीं पुलिस के द्वारा फरार बंदी सुनील कुमार के रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर तलाश की गई। मुखबीर के जरिए से बुहाना थानाधिकारी महेंद्र सिंह को टेलीफोन पर फरार बंदी सुनील की मौजूदगी ग्राम पूहानिया में होने की सूचना मिली। जिसपर पर थाने से तलाश हेतु गठित टीम को रवाना किया गया। इसी दौरान टीम द्वारा फरार बंदी का पीछा करते हुए ग्राम श्यामपुरा, मैंनाना से फरार बंदी सुनील को गिरफ्तार किया गया। मुलजिम को पकड़ने पर बुहाना पुलिस ने थानाधिकारी बिछपाल जिला बीकानेर को भी सूचित कर दिया गया है तथा बिछपाल से पुलिस टीम थाना बुहाना में उपस्थित होने पर फरार बंदी सुनील को सुपुर्द कर थाना बुहाना से मुलजिम को बीकानेर लेकर रवाना हुई। फरार आरोपी को पकड़ने में हेड कांस्टेबल रतन सिंह थाना बुहाना का विशेष योगदान रहा है।
No comments:
Post a Comment