क्वारेन्टाईन सेन्टर की-स्टोन पिलोद को भी दिया गया नोटिस
झुंझुनू मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कोविड 19 के सम्पलौ का सही विवरण व सही तरीके से सूचना भेजने के क्रम में दिया नोटिस । उपरोक्त विषय मे यह कि मुख्य चिकित्सा एंव स्वा० अधिकारी झुन्झुनू के आदेशा क्रमाक मुख्य/कोविड-19/2020/858 दिनाक 07.08.2020 के द्वारा अवगत करवाया गया है कि क्वारेन्टाईन सेन्टर/सैम्पल क्लेक्शन सेन्टर पर कोविड-19 के सैम्पलो की सही सूचना नही भिजवाई जा रही है इस बारे में आपको कई बार अधोहस्ताक्षरकर्ता के द्वारा अवगत करावा जा चुका है की सैम्पलो का विवरण सही भिजचाये, विवरण सही नही होने के कारण उच्चाधिकारीयो को गलत रिर्पोटिग हो रही है । अतः पत्र प्रेषित कर लेख है कि जिस व्यक्ति का सैम्पल लिया जावे उसकी सूचना निर्धारित प्रपत्र मे कालम वाईज (नाम सही एंव पूर्ण पता मोबाईल न0 आधार न0 माईग्रेट /विदेश /कोन्टेक्ट का नाम /सुपर स्प्रेडर/ आने की दिनाक एंव अन्य महत्वपूर्ण सूचना आदि ) भरकर भिजवाया जाना सुनिश्चित करे । साथ ही कोविड-19 के सैम्पल हेतु अगर किसी व्यक्ति को निजी अस्पताल के द्वारा किसी भी प्रकार के ऑपरेशन करवाने से पहले कोविड 19 की सैम्पल हेतु कहा जाता है तो उसकी सैम्पलीग क्वारेन्टाईन सेन्टर पर नही करनी है निजी अस्पताल अपने स्तर से उस व्यक्ति की कोविड से सम्बधित सैम्पलिग का कार्य करेगे । तथा अगर कोई भी व्यक्ति किसी साक्षात्कार हेतु कोविड 19 का सैम्पल करवाने हेतु आये तो उसका भी सैम्पल नही किया जाना है। अतः अगर भविष्य मे इस किसी भी प्रकार की कोई अपूर्ण एंव गलत सूचना भिजवाई जाने पर आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारीयो को लिख दिया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी स्वय की होगी।
No comments:
Post a Comment