Friday, August 7, 2020

पिलानी महादेव सिंधी नेत्र चिकित्सालय को कोविड निर्देशों की अवहेलना पर दिया नोटिस ।

पिलानी महादेव सिंधी नेत्र चिकित्सालय को कोविड निर्देशों की अवहेलना पर दिया नोटिस ।

झुंझुनू मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने चूरू निवासी कोविड पोजिटिव के संबंध में दिया नोटिस। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिए गए नोटिस में बताया गया है की आपके महादेव सिंधी नेत्र चिकित्सालय पिलानी अस्पताल में दिनांक 01 अगस्त 2020 को एक महिला दोलतसिंह निवासी ढींग जिला चुरु उपचार के लिए
आई थी जिसे आप द्वारा इसकी जांच उपरांत सर्जरी करने से पूर्व कोविड टेस्ट करवाने के लिए कीस्टोन
कॉलेज पिलोद में उक्त महिला को भेजा गया एवं उक्त महिला सैम्पल के बाद कोविड पोजिटिव पाई गई
है। इस क्रम में अतिरिक्त निदेशक (ग्रामीण स्वास्थ्य ) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाये, राजस्थान जयपुर द्वारा विडियो कॉन्फ्रेसिंग में दिये निर्देश अनुसार निजी चिकित्सालय अपने मरीज का कोविड टेस्ट अपने स्तर से करवायेंगे परन्तु आप द्वारा निर्देशों की पालना किये गये बिना उक्त मरीज को सरकारी स्तर से टेस्ट कराने के लिए भेजा जो कि निर्देशों की अवहेलना है। उक्त के संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण यथावत आज ही अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्रस्तुत करे। विलम्ब के लिए आप स्वयं जिम्मेवार होगे।

No comments:

Post a Comment