Sunday, August 23, 2020

अवैध हथियार एक मैग्जीन व तीन जिन्दा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

चुरु ( रमेश रामावत ) । जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख द्वारा चलाये जा रहे लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के अभियान के तहत एव सीताराम माहिच अति पुलिस अधीक्षक सुजानगढ व प्यारेलाल मीणा वृताधिकारी वृत रतनगढ के निर्देशन में रविवार 23 अगस्त को पुलिस थाना रतनगढ टीम के गोपीराम, रविन्द्र, कर्मचन्द, राजेन्द्र व राकेश ने गश्त के दौरान मुलजिम मदन लाल पुत्र सुगनाराम जाति मेघवाल उम्र 27 साल निवासी बिनादेसर पुलिस थाना राजलदेसर को गिरफ्तार किया गया तथा मुलजिम के कब्जा से एक मैग्जीन लोहा व तीन जिन्दा कारतुस 7.65 एमएम मय एक मोटर साईकिल नंबर आरजे 44 एसबी 8487 को जब्त
किया गया है जिस पर अभियोग सख्या 294/ 2020 धारा 3/ 25 आम्म्स एक्ट में पजिबद्ध कर अनुसंधान थानाधिकारी महेन्द्र कुमार पु.नि. द्वारा जारी है ।

No comments:

Post a Comment