Sunday, August 23, 2020

ट्रक के अंदर चने की बोरीयों में 14 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका ले जाते हुए दो आरोपी गिरफतार

चूरू ( रमेश रामावत ) जिला पुलिस अधीक्षक चूरू परिस देशमुख के द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार व पुलिस उप अधीक्षक राजीव परिहार के निर्देशन में दूधवाखारा थाना की टीम रामविलास बिश्नोई थानाधिकारी, विनाद कुमार हैड कानि, जयप्रकाश कानि, देवीलाल कानि, विजय कुमार कानि, विनोद कानि, नरेश कानि, नरेश कानि, प्रदीप कानि व चालक शिवकुमार ने रविवार 22 अगस्त को नाकाबंदी के दौराने चूरू से राजगढ की तरफ जाने वाले एक ट्रक नम्बर पीबी 23 जे 7141 को चैक किया गया तो ट्रक से मुलजिम तारा सिंह पुत्र बन्त सिंह जाति जट सिक्ख उम्र 55 साल निवासी राजगढ छन्ना, पुलिस थाना अमलोह जिला फतेहगढ साहिब पंजाब व सुरजीत सिंह पुत्र शेर सिंह जाति हरिजन उम्र 62 साल निवासी बरांगा पुलिस थाना अमलोह जिला फतेहगढ साहिब, पंजांब के कब्जा से ट्रक में पिछे बॉडी में चने की बोरीयों के निचे छुपाकर ले जाया जा रहा 14 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका जब्त कर मुकदमा नम्बर 89 / 23.08.2020 धारा 8 / 15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना दूधवाखारा में दर्ज किया गया । उक्त मुकदमा का अनुसंधान केदारलाल थानाधिकारी पुलिस थाना भालेरी द्वारा किया जा रहा है जब्त सुदा डोडा पोस्त की अनुमानित किमत करीब 55000 रू है ! नशे की खेफ प्रथम दृष्टया जावरा मध्यप्रदेश से पंजाब ले जाया जाना सामने आया है । कार्यवाही करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक चूरू परिस देशमुख के द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment