सेवामे,
श्रीमान थानाधिकारी, चिड़ावा ।
जिला झुंझुंनू (राजस्थान)
विषय:- दबंगों द्वारा जॉन से मारने की कोशिश व मेरी पत्नी की ईज्जत पर हाथ डालने की कोशिश किये जाने बाबत ।
मोहदय,
नम्र निवदेन है कि में सहीराम स्वामी पुत्र श्योराम दाश स्वामी निवासी झांझोत थाना चिड़ावा का रहने वाला हूँ । हम कुल पांच भाई है मोहनलाल, प्यारे लाल , मातूराम, बाबुलाल व में खुद सहिराम हूँ । अतः हमारे पांचों भाईयो की समलित गाँव के अंदर मेघवालो के मोहल्ले में खसरा नंबर 276 में पैतृक भूमि है । जिसमे आगे रोड की साइड पाँच प्लॉट है जो कि पांचों भाई मोहनलाल, प्यारेलाल, मातूराम, सहिराम व बाबुलाल के हिस्से में आये है जिसमे से प्यारेलाल ने अपने सम्पूर्ण हिस्से में मकान बना चुका है, बाकी बचे चारों भाईयो के प्लाट खाली है तथा प्लॉटों के पीछे बची खसरा नंबर 276 भूमि में तीनो भाईयो को तीन तीन बीघा मोहनलाल, सहिराम व बाबुलाल की कर्षि भूमि है जो कि आज से लगभग 25 वर्ष पहले हुए भाईयो के बटवारे में आई थी जो कि स्वच्छा से भाइयो ने भाई बटवारे में दी थी तथा शेष रहे दो भाई प्यारेलाल व मातूराम को गाँव के बाहर दूसरी ओर खसरा नंबर 490 भूमि में लगभग 6 बीघा पैतृक जमीन थी उसमें से तीन- तीन बीघा जमीन उन दोनों भाईयो के बटवारे में दी गई थी, जिसमे से कुछ दिन बाद ही प्यारेलाल स्वामी ने अपने हिस्से की जमीन अरडावता निवासी बृजलाल जांगीड़ को बेंच डाली थी । उक्त जमीन के बेचने का इकरार नामा स्टाम्प पेपर पर लिखित में सभी भाइयो को प्यारेलाल स्वामी ने दिया था जिसमे साफ़ लिखा गया था की मेंने अपने हिस्से जमीं बेच दी है तथा भविष्य में किसी भी भाई से जमीं का हिस्सा नहीं माँगूँगा । श्रीमान जी आज में और मरी पत्नी हमारे खेत जो की मेघवालो के मोह्हले में जो है उसमे गए थे निनान करने के लिए जैसे ही हम निनान करना शुरू किया कुछ देर बाद ही मेरा भाई प्यारेलाल अपनी पत्नी लिछमा व् अपने तीनो पुत्र कृष्ण, अर्जुन, भीमसैन तथा अन्य के साथ आकर गाली गलौज करने लग गया व् मार पिटाई शुरू कर दी मेंरी पत्नी की इजजत पर भी हाथ डालने की कोशिश की गई तथा कपडे फाड़ डाले । पास के खेत में काम कर रहा मेरा छोटा भाई बाबूलाल ये सब देख कर बिच बचाव करने आया तो उक्त लोग ने जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया व् मार पिटाई करने लगे । वो लोग बोलते रहे की आपको जान से मार कर आपकी यह जगह हम लेकर रहेंगे, इस जमीन के लिये हम कुछ भी कर सकते है जेल भी जाना पड़ा तो जायेंगे । श्रीमान जी हम लोगो प्यारेलाल उसकी पत्नी लिछमा व् उनके तीनो पुत्र कृष्ण, अर्जुन, भीमसैन तथा अन्य से पीछा छुटवा कर जेसे तैसे अपने घर पहुंचे । बतादे की इन लोगो ने अब से 5 -6 दिन पहले भी प्यारेलाल व् इसके पुत्र कृष्ण ने मुझे इसी तरह से गाली गलौज व् मारने की धमकी दी थी तब भी मैने भाग कर अपनी जान बचाई थी । में व मेरा परिवार इन दबंगों से मुकाबला नहीं कर सकता अतः मेंरी व् मेंरे परिवार की जान को इन लोगो से खतरा है कृपया हमारी रक्षा की जाये । श्रीमान जी से हमारा निवदेन है कि हमारी रक्षा करते हुए प्यारेलाल स्वामी व् उनके तीनो पुत्र कृष्ण, अर्जुन, भीमसैन तथा अन्य साथी जो उनके साथ मिले हुए है उन बदमाशो से हमे निजात दिलाये, मुझे या मेरे परिवार के साथ कभी भी किसी भी तरह की अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदारी मेरा ताऊ प्यारेलाल स्वामी व उनके तीनो पुत्र कृष्ण कुमार, अर्जुन व भीम सिंह को सीधा दोषी माना जाये । अतः क्रपया उचित कार्यवाही कर न्याय दिलवाने का श्रम करे, हम आपके आभारी रहेंगे ।
भवदीय
सहिराम स्वामी S /o श्योराम दाश स्वामी
गाँव झांझोत, पोस्ट खुडोत
मोबाइल:- 8094039000
No comments:
Post a Comment