सेवामे,
श्रीमान थानाधिकारी, चिड़ावा ।
जिला झुंझुंनू (राजस्थान)
विषय:- दबंगों द्वारा लगातार जॉन से मारने की धमकी दिए जाने बाबत ।
मोहदय,
नम्र निवदेन है कि में रमेश रामावत पुत्र सहीराम स्वामी निवासी झांझोत थाना चिड़ावा का रहने वाला हूँ । मेरे पिता जी के कुल पांच भाई है मोहनलाल जी, प्यारे लाल जी, मातूराम जी बाबुलाल जी व खुद सहिराम जी । अतः हमारे पापा के पांचों भाईयो की समलित गाँव के अंदर मेघवालो के मोहल्ले में खसरा नंबर 276 में पैतृक भूमि है । जिसमे आगे रोड की साइड पाँच प्लॉट है जो कि पांचों भाई मोहनलाल, प्यारेलाल, मातूराम, सहिराम व बाबुलाल के हिस्से में आये है जिसमे से प्यारेलाल ने अपने सम्पूर्ण हिस्से में मकान बना चुका है, बाकी बचे चारों भाईयो के प्लाट खाली है तथा प्लॉटों के पीछे बची खसरा नंबर 276 भूमि में तीनो भाईयो को तीन तीन बीघा मोहनलाल, सहिराम व बाबुलाल की कर्षि भूमि है जो कि आज से लगभग 25 वर्ष पहले हुए भाईयो के बटवारे में आई थी जो कि स्वच्छा से भाइयो ने भाई बटवारे में दी थी तथा शेष रहे दो भाई प्यारेलाल व मातूराम को गाँव के बाहर दूसरी ओर खसरा नंबर 490 भूमि में लगभग 6 बीघा पैतृक जमीन थी उसमें से तीन- तीन बीघा जमीन उन दोनों भाईयो के बटवारे में दी गई थी, जिसमे से कुछ दिन बाद ही प्यारेलाल स्वामी ने अपने हिस्से की जमीन अरडावता निवासी बृजलाल जांगीड़ को बेंच डाली थी । उक्त जमीन के बेचने का इकरार नामा स्टाम्प पेपर पर लिखित में सभी भाइयो को प्यारेलाल स्वामी ने दिया था जिसमे साफ़ लिखा गया था की मेंने अपने हिस्से जमीं बेच दी है तथा भविष्य में किसी भी भाई से जमीं का हिस्सा नहीं माँगूँगा । श्रीमानजी अब जब इन सब मामले को लगभग 25 वर्ष बीत चुके है उसके बाद मेरे ताऊ प्यारेलाल व उनके तीनों पुत्रो में प्लॉट व उसके पास वाली जमीन को हड़पने का लालच आ गया है और लालच में बोलते है कि सहिराम स्वामी के हिस्से में आई जमीन में से कुछ ओर हिस्सा डरा धमका कर या जान से मार कर हम लेंगे, चाहे इसके लिये हमें कुछ भी करना पड़े, मर्डर कर के जेल भी जाना पड़ा तो भी पिछे नही हटेंगे लेकिन सहिराम वाली जमीन में से हिस्सा लेकर रहेंगे ईतियादी बोलते है । श्रीमान जी इसी के फलस्वरूप जब भी हम लोग या मेरे माता पिता गाँव के पास मेघवालो के मोहल्ले वाले प्लॉट व खेत में जाते है तो आये दिन उक्त लोग गालियाँ एवं जान से मारने की धमकी देते रहते है । आज भी मरे मम्मी पापा हमारे उस खेत में निनान करने गए तब ताऊ प्यारे लाल व् उसके तीनो पुत्र कृष्ण, अर्जुन, भीमसैन ने हमारे हिस्से में आई जमीं में आकर जान मारने व् देख लेन की धमकी देकर गए है, श्रीमान श्रीमान जी बतादे की अभी कुछ दिन पहले जब मेरे पापा अपने कुवे वाली जमीन पर खेती का कार्य कर रहे थे तब प्यारेलाल व उसका बड़ा बेटा कृष्ण कुमार एक राय होकर मारने की नियत से आये व जॉन से मारने की धमकी देने लग गये, उस वक्त मेरे पापा जी ने जैसे तैसे चुप रहते हुए उन्से पीछा छुटवा कर जान बचाई । मोहदय जान से मारने की धमकी दिए जाने की वजह से मै एवं मेरा पूरा परिवार सदमे में है हमे हर वक़्त ये रहता है कि पता नही कब और कहॉ पर हमारे साथ ये उक्त लोग किस तरह से हमला करदे या किसी अन्य के द्वारा करवा दे । इसके बाद हमारा उस हमारी कब्ज़ा सुदा जमीन पर जाना तो दूर की बात घर से बाहर निकलने में भी भय लगने लगा है हमारी भूमि पर हमने बाजरे की फसल बोई हुई है उसका भी हमे लगातार नुकसान हो रहा है । श्रीमान जी से हमारा निवदेन है कि हमारी रक्षा करते हुए प्यारेलाल स्वामी व् उनके तीनो पुत्र कृष्ण, अर्जुन, भीमसैन तथा अन्य साथी जो उनके साथ मिले हुए है उन बदमाशो से हमे निजात दिलाये, मुझे या मेरे परिवार के साथ किसी भी तरह की अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदारी मेरा ताऊ प्यारेलाल स्वामी व उनके तीनो पुत्र कृष्ण कुमार, अर्जुन व भीम सिंह को सीधा दोषी माना जाये । मेंरे पिता श्री सहीराम स्वामी को मेरे सगे ताऊ प्यारे लाल स्वामी व उनके पुत्रो के द्वारा जांन से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है । क्रपया उचित कार्यवाही करने का श्रम करे, हम आपके आभारी रहेंगे । धन्यवाद
भवदीय
रमेश रामावत S/o श्री सहिराम स्वामी
गाँव झांझोत, पोस्ट खुडोत
मोबाइल 9784123456
No comments:
Post a Comment