Thursday, July 30, 2020

पाँच लाख का अवैध डोडा पोस्त ले जाते एवं बेचते हुये दो आरोपियों को क्रेटा गाड़ी सहित किया गिरफ्तार

पुलिस थाना चिड़ावा व डीएसटी टीम ने की संयुक्त कार्यवाही

झुंझुंनू ( रमेश रामावत ) पुलिस अधीक्षक आईपीएस जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया सुरेश शर्मा वृताधिकारी चिड़ावा के निकट सुपरवीजन में थाना चिड़ावा टीम व डीएसटी टीम का संयुक्त गठन किया गया। गुरुवार दिनांक 30 जुलाई 2020 को शाम समय 4.15 पर उक्त गठित वास्ते गश्त व निगरानी बदमाशान हेतु थाना चिड़ावा से रवाना होकर वृत कार्यालय चिड़ावा के सामने नाकाबंदी शुरू की गई। नाकाबन्दी के दौरान झुंझुंनू की तरफ से एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी नंबर पी.बी. 02 डी.एच. 5522 आती हुयी दिखाई दी। जो पुलिस वाहनो को देखकर वापिस घुमाने लगा। जिसको महेश कुमार उ.नि. ने
थाना टीम की मदद से रास्त अवरूद्व कर नाम पता पूछा तो अपना नाम रोबिन शेरगिल उर्फ तारामसीह पुत्र श्री हरवंश जाति किश्चयन उम्र 40 साल निवासी वार्ड नबर 05 गली नंबर 06 अजनाला, थाना अजनाला, जिला अमृतसर पंजाब व दूसरे ने जितेन्द्र मसीह पुत्र सतपाल जाति किश्चयन उम्र 31 साल निवासी मठी, थाना संरत, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब होना बताया। जिनके पास मिले प्लास्टिक के कटटे में रखे सामान के बारे में पूछा तो घरेलू सामान होना बताया। संदेह होने पर चैक किया तो अवैध मादक पदार्थ डोडा होना पाया गया। जिनके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आरोपियों के कब्जे में मिले एक क्विंटल डोडा पोस्त जिसकी बाजार कीमत पाँच लाख रूपये है जिसको को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। थाना चिड़ावा पर प्रकरण सं0 298/2020 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ व अनुसंधान जारी है



टीम में शामिल - महेश कुमार उ.नि. थाना चिड़ावा मय जाप्ता महेन्द्र कानि0 282. धर्मेन्द्र कानि0 956, प्रकाश कानि0 1363, अनिल कानि0 1198, जोगेनद्र कानि0 चालक 530 तथा जिला स्पेशल टीम प्रभारी श्री विरेन्द्र यादव स.उ.नि. मय कल्याण सिहं स.उ.नि., श्री सत्यनारायण एचसी न0 05, श्री हरिराम एचसी न0 2540, भीम सिहं एचसी 2567 क्यूटारटी टीम इंचार्ज, श्री अजय भालोठिया कानि0 284, श्री शशिकान्त कानि0 951, श्री प्रदीप कानि0 1351, श्री प्रदीप कानि0 350, श्री अनिल कानि० चालक न0 1580, श्री अमित कानि0 चालक 269 मय सरकारी 

No comments:

Post a Comment