पुलिस पर फायरिंग व सोशल मिडिया पर हथियार सहित फोटो डालकर भय पैदा करने का
आरोपी गिरफ्तार
जगदीश चन्द्र शर्मा, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनूं ने
बताया कि दिनांक 23.06.19 को श्री विरेन्द्र सिह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सूरजगढ़ ने थाना खेतड़ी
नगर पर उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मुखबीर की सूचना अनुसार
अभियोग संख्या 108/2019 धारा 307, 34 भादंसं व 3/25 आर्स एक्ट तथा अभियोग संख्या 184/2019
धारा 336, 384 भादंसं थाना सुरजगढ के आरोपी योगेश उर्फ योगी व दीपक उर्फ दीपू नायक निवासीगण
सुरजगढ ने अशोक कुमार गुर्जर निवासी देवता के पास शरण ले रखी है। आरोपीगण की तलाश हेतू मय
थाना पुलिस टीम के ईलाका खेतडी की तरफ रवाना हुआ। अशोक कुमार गुर्जर निवासी देवता के मशकन
पर तलाश किया तो अशोक कुमार अपने मशकन पर नहीं मिला व ना ही योगेश उर्फ योगी व दीपक उर्फ
दीपू नायक नहीं मिले। तलाश करता हुआ थाना खेतडी नगर पहुचां तथा थाना हाजा पर वांछित अपराधियों
के बारे में अवगत कराया तथा इसी समय पुनः मुखबीर खास के द्वारा सूचना मिली कि अशोक कुमार गुर्जर
निवासी देवता के साथ 7-8 आदमी है। इसके साथ योगेश उर्फ योगी नायक व दीपक उर्फ दीपू भी साथ
हैं। इनके पास स्कोर्पियो गाड़ी है, जिसके नं RJ 18 UA 2030 हैं। आगे शीशा पर गुर्जर वाइंस लिखा हुआ
है। इस सूचना की तस्दीक हेतू मुताबिक मुखबिर खास की ईतला हेतू जसरापुर व नंगली सलेदीसिंह की
तरफ मय जाप्ता व स्पेशल टीम प्रभारी विरेन्द्रसिंह सउनि मय जाप्ता व श्री किरणसिंह उप निरीक्षक
थानाधिकारी खेतडी नगर वास्ते ईमदाद के रवाना हुआ। तलाश आरोपीगण के करता हुआ मौजा जसरापुर
तलाश किया व जसरापुर से रवाना होकर नंगली सलेदीसिंह की तरफ जाने लगे तो मौजा माताजी की
ढाणी तन जसरापुर पहुंचा, तो सामने से एक स्कोर्पियों गाडी आती दिखाई दी। जिसके आगे शिशा पर
गुर्जर वाईसं व नं RJ 18 UA 2030 हैं। वाहन चालक को रुकने का ईशारा किया तो स्कोर्पियो चालक ने
पुलिस का ईशारा न मानकर गाड़ी को सुरक्षित पिछे उतार तेज गति से दोड़ाई व चालक ने गाडी को
असंतुलित कर सडक के पास बनी पानी की खैल में गाडी टकरा दी। स्कोर्पियो गाडी में सवार सभी लोग
भागने लगे तो जाप्ता द्वारा पीछा किया गया तथा चालक सीट से उतर भागने लगा तो खैल के पास पडे
पत्थरो में ठोकर लगने से गिर गया। जिसको जाप्त द्वारा काबु लिया गया। थानाधिकारी सूरजगढ मय
जाप्ता के द्वारा भागने वालो का पीछा किया। भागने वालो को देखकर जाप्ता में से श्री राजकुमार एचसी 44
व श्री धर्मवीर कानि 1130 थाना सुरजगढ ने योगेश उर्फ योगी नायक व दीपक उर्फ दीपू नायक निवासीगण
सुरजगढ की पहचान कर नाम लेकर रुकने की आवाज दी। परतु उक्त दोनो योगेश उर्फ योगी नायक व
दीपक उर्फ दीपू नायक के साथी नही रुके पुलिस जाप्ता द्वारा भाग रहे लोंगो का पीछा किया तो अचानक
भागने वालों ने पुलिस जाप्ता पर जान से मारने की नियत से हथियारो से फायर करने शुरु कर दिया।
पुलिस जाप्ता पर 4-5 फायर किया। पुलिस जाप्ता ने अपना बचाव किया फिर भी आरोपीगण फायर कर
टिलानुमा खेतो मे भागने लगे। जिनमें जाप्ता द्वारा तीन को पकडा जिसमें योगेश उर्फ योगी नायक व
दीपक उर्फ दीपु नायक व दो अन्य शक्स भागने में सफल रहे। पकड़े गये शक्सान का नाम पता पुछा तो
अशोक कुमार पुत्र श्री पोपलराम जाति गुर्जर उम्र 22 साल निवासी देवता थाना खेतडीनगर व जितेन्द्र पुत्र
साधुराम जाति गुर्जर उम्र 19 साल निवासी तातिजा पीएस खेतडीनगर तीसरे ने अपना नाम संदीप कुमार
पुत्र रामअवतार जाति गूर्जर उम्र 14 साल निवासी तातीजा थाना खेतडीनगर जिला झुन्झूनू का होना बताया।
इत्यादि रिपोर्ट पर अ.सं. 131/19 धारा 148, 149, 332, 353, 307 भादंसं व 3/25 आर्स एक्ट थाना
खेतड़ी नगर में दर्ज कर अनसुंधान थानाधिकारी खेतड़ी के जुम्में किया गया है।
गठित टीम का विवरण:- मामले की गम्भीरता को देखते हुये मन पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार
आरोपियों की पतारसी एवं गिरफतारी हेतु टीम का गठन किया।
1.
2.
3.
4.
5.
श्री सुरेन्द्र सिंह देगड़ा, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी खेतड़ी।
श्री दिनेश कुमार कानि. 1316 थाना खेतड़ी।
श्री चौखाराम कानि. 1002 थाना खेतड़ी।
श्री पंकज कुमार कानि. 200 थाना खेतड़ी।
श्री संदीप
कुमार
कानि. 428 स्पेशल टीम थाना खेतड़ी।
विशेष योगदान:- मुल्जिम विकास कुमार को गिरफ्तार करवाने में श्री दिनेश कुमार कानि. 1316 एवं
श्री चौखाराम कानि. 1002 की विशेष भुमिका रही।
टीम द्वारा किये गये प्रयासः- गठित टीम द्वारा श्री विजय कुमार आरपीएस वृताधिकारी खेतड़ी के
निकट सुपरविजन में तकनिकी साक्ष्यों व मुखबिरान की आसूचना के आधार पर घटना के बाद से ही फरार
आरोपी की तलाश में जिला झुंझूनू, सीकर व पड़ोसी राज्य हरियाणा में तथा संभावित स्थानों पर आरोपियों की
धरपकड़ हेतु गहन तलाशी अभियान चलाया जाकर दबिशें दी गई।
गिरफ्तार आरोपी:- विकास कुमार पुत्र मनीराम जाति गुर्जर उम्र 22 साल निवासी ढ़ाणी भीलवाड़ा की
तन बाडलवास थाना खेतड़ी जिला झुंझुनूं।
मुल्जिम विकास कुमार से डीजे पर हथियार से फायरिंग करने, हथियार लहराकर नाचने का विडियो
सोशल मिडिया पर अपलोड कर भय पैदा करने के सम्बन्ध में तथा हथियार के सम्बन्ध में गहनता से
पूछताछ जारी है।
No comments:
Post a Comment