स्टेट क्राईम ब्रांच ने राजस्थान-मध्यप्रदेश हाईवे पर झालावाड़ से स्मैक ला रहे चार तस्करों को कोटा में पकड़ा, 60 लाख रूपये की स्मैक जब्त
कोटा ( रमेश रामावत ) पुलिस मुख्यालय की सी.आई.डी. क्राईम ब्रांच ने रविवार को राजस्थान-मध्यप्रदेश हाइवे पर झालावाड़ से स्मैक ला रहे चार तस्करों को कोटा में एक मारूति वैन में तीन सौ ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त इस स्मैक की अनुमानित कीमत 60 लाख रूपये आंकी गई है। पुलिस महानिदेशक (अपराध) मोहन लाल लाठर ने बताया कि स्टेट क्राईम ब्रांच की किमिनल इन्टेलिजेन्स सैल (सीईसी) को सूचना मिली थी कि झालावाड़ से एक मारूति वैन में कुछ तस्कर कोटा में स्मैक सप्लाई करने वाले हैं। इस सूचना पर सीईसी यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र गंगवानी के नेतृत्व में एक टीम झालावाड़ रवाना की गई थी। पुलिस महानिदेशक (अपराध) ने बताया कि टीम ने रविवार सुबह से कोटा-झालावाड़ हाईवे पर छोटे चौपहिया वाहनों की निगरानी शुरू की। चैकिंग के दौरान झालावाड़ नम्बर की एक पुरानी मारूति वैन में चार संदिग्ध लोग कोटा शहर की तरफ जाते दिखाई देने पर स्थानीय अनन्तपुरा पुलिस थाने की जगपुरा चौकी के सामने गाड़ी को रूकवा कर गहनता से तलाशी ली गई तो पीछे की सीट के नीचे गुप्त स्थान बनाकर तीन पैकेटों में छुपाई स्मैक मिली। सरगना अकलेरा, झालावाड़ निवासी कैलाश तंवर (23) ने बताया कि वह तथा उसके साथी मारूति वैन मालिक रमेश रोहिला (28), जगदीश तंवर (25) व प्रेमसिंह तंवर (25) यह स्मैक कोटा में केशोरायपाटन कस्बे में छोटे तस्करों को सप्लाई करने जा रहे थे। सभी तस्कर अकलेरा के ही रहने वाले हैं। चारों तस्करों को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ स्मैक मय मारूति वैन को जब्त कर अनन्तपुरा पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर इनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस महानिदेशक (अपराध) ने बताया कि सरगना कैलाश तंवर ने इससे पहले जयपुर सहित टोंक व सीकर में भी स्मैक की सप्लाई करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि मामले में नता से तफ्तीश कर इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए इससे जुड़े सभी
अभियुक्तों का पता कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस टीम जितेन्द्र गंगवानी पुलिस निरीक्षक, जितेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक, दुष्यन्त सिंह हैड कानि. तथा हेमन्त शर्मा, मुकेश सिंह, मदन शर्मा, राधामोहन मीणा, रविन्द्र सिंह कानि. गण तथा महिपाल कानि. चालक आदि शामिल रहे

No comments:
Post a Comment