Monday, June 29, 2020

चिड़ावा में पशु-पक्षी व गौरक्षक सेवको को किया गया सम्मानित


*राजस्थान जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम हुआ आयोजित*

सम्मान समारोह में 76 पशु पक्षी व गौरक्षक सेवकों का हुआ सम्मान

झुंझुंनू ( ) राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ सोमवार को जिले के चिड़ावा कस्बे के बिवाल गेस्ट हाउस में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य के अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक झुंझुंनू जगदीश चंद्र शर्मा व विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मीणा तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष डूंगरपुर सभापति केके गुप्ता, झुंझुनू ग्रामीण डीवाईएसपी नीलकमल मीणा, चिड़ावा डीवाईएसपी सुरेश शर्मा रहे । कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा चिड़ावा प्रशिद्ध बावलिया बाबा पंडित जी की प्रतिमा पर दीप जलाकर जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियो का अनुज भगेरिया एवं कमल मंडेलिया ने किया सम्मान। कार्यक्रम में पशु पक्षी व गौरक्षक सेवकों में नवलगढ़, उदयपुरवाटी, गुढा, मंडावा, मुकुंदगढ़, झुंझुनू, खेतड़ी, सिंघाना, कोपर, पिलानी, सूरजगढ़, चिड़ावा, मलसीसर, सुल्ताना, चिराना, बिसाऊ, मंड्रेला व बगड़ कुल 76 लोगों का सम्मान किया गया । बतादे की इन सभी का कोरोना काल के दौरान भी पशु-पक्षीयो के प्रति विशेष योगदान व सहयोग रहा । इस दौरान मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र शर्मा एव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वीसी के दौरान हुई बातों को लेकर सभी लोगो ने बहुत सराहना की । कार्यक्रम में प्रोजेक्टर द्वारा एक वीडियो क्लिपिंग दिखाई गई जो पशु पक्षियों से निर्मित व प्रेरित थी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि पशु पक्षी की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है ! कार्यक्रम में सभी पशु पक्षियों व गौरक्षक सेवको को प्रमाण पत्र एवं गाय की प्रतिमा भेट शवरुप देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान श्री श्याम फागोत्सव समिति चिडावा के द्वारा काडा वितरण किया गया । कार्यक्रम में सोसल डिटेंस की पूर्ण रूप से पालना कि गयी तथा कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट लोकेश शर्मा ने किया । कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला पुलिश प्रशासन के द्वारा आयोजित किया गया था जो की सभापति डूंगरपुर केके गुप्ता व कमल मंडेलिया चिड़ावा के सौजन्य से हुआ । कार्यक्रम के अंत में सहयोगी अनुज भगेरिया, कमल मंडेलिया का सभापति ओर मुख्य अतिथी के द्वारा समान किया गया कार्यक्रम में मंड्रेला थानाधिकारी राजकुमार मीणा व् पुलिस अधिकारी, नरेंद्र गिरधर, रजनीकांत मिश्रा, प्रदीप जगनानी, मनीष बिवाल आदि पशु पंछी सेवक मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment