करमाड़ी के लीज एरिया में हुए मुकेश हत्याकाण्ड के 5 आरोपीयो को किया गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले के करमाड़ी लीज एरिया में हुए मुकेश गुर्जर हत्याकाण्ड के 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक जगदीशचन्द्र शर्मा ने बताया कि मुकेश गुर्जर हत्याकाण्ड के अंदर पूर्व में गिरफ्तार मुल्जिम सोनु सिंह ने पूछताछ पर बताया था कि अलवर जेल में बन्द बलवान सिंह उर्फ बल्लु गुर्जर निवासी खैरोली जिला महेन्द्रगढ जरिये मोबाईल गत 6 माह से सम्पर्क में था। सोनु सिंह उर्फ धनपत ने विवादास्पद लीज को चलने नहीं देने के लिए तथा भविष्य में स्वयं द्वारा चलाने पर मन्थली व हिस्सा देने की तय करली तथा बल्लु के साथी बदमाशों को प्रतिमाह 50 हजार रूपए भिजवा रहा था। जरूरत पडऩे पर बदमाशों को लीज पर भिजवाने के लिए तय कर रखा था। इसी दौरान 13 जून को सोनु सिंह उर्फ धनपत को पता चला कि अजय सिंह राजपूत उक्त लीज को चालु करने जा रहा है तब सोनु सिंह राजपूत ने बल्लु उर्फ बलवान के साथ अलवर जेल मे बन्द धर्मवीर गुर्जर, दिनेश गुर्जर, अशोक गुर्जर, सुनिल गुर्जर से मोबाईल के जरिये वार्तालाप कर 15 जून को करीब 8-10 गाडिय़ों में 35 से 40 बदमाश हथियारों सहीत करमाडी लीज पर बुला लिये जहां पर बदमाशों द्वारा फायरिंग कर मुकेश गुर्जर की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार शुदा बदमाश बलवान सिंह उर्फ बल्लु गुर्जर, धर्मवीर गुर्जर, दिनेश गुर्जर, अशोक गुर्जर व सुनिल गुर्जर खुखार व शातिर प्रवृति के है। जिन्होने पिछले वर्ष अलवर जिले के बहरोड थाने मे गिरफ्तार शुदा पपला उर्फ विक्रम गुर्जर निवासी खैरोली को छुडवाने के लिए बहरोड थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग की तथा हवालात में बन्द पपला गुर्जर को हवालात तोडकर अपने साथ भगा ले गये थे। उक्त प्रकरण में उक्त पांचो मुल्जिम गिरफ्तार होकर अलवर जेल मे बन्द चल रहे थे। जेल में ऐशो आराम की वस्तुएं प्राप्त करने के लिए व कानूनी पैरवी का खर्चा प्राप्त करने के लिए अपने बाहरी साथियों के जरिये विवादास्पद मामलों जैसे लीज व जमीन का मालूमात कर उक्त लीज जमीन के मालिकों से सम्पर्क कर उनको खैरोली गांव व आस-पास के गांवो से बदमाश भेजकर डरा धमका कर पैसा वसूल करने का कार्य जेल में बैठे- बैठे मोबाईल के जरिये षडय़ंत्र रच कर रहे थे। इसी क्रम में टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये जिला कारागृह अलवर से प्रोडेक्सन वारण्ट के जरिये प्राप्त पपला गैंग के शातिर अपराधी दिनेश उर्फ कालु पुत्र कैलाश चन्द जाति गुर्जर निवासी खैरोली जिला महेन्द्रगढ हरियाणा, बलवान उर्फ बल्लु पुत्र राजपाल निवासी खैरोली जिला महेन्द्रगढ, धर्मवीर पुत्र हंसराज खैरोली जिला महेन्द्रगढ, अशोक गुर्जर पुत्र उमराव सिंह जाति गुर्जर निवासी गुर्जरीवास कोटकासिम जिला अलवर व सुनिल पुत्र जगनीराम निवासी गुर्जरीवास कोटकासिम जिला अलवर को जिला कारागृह अलवर से प्रोडेक्सन वारण्ट के जरिये प्राप्त कर बाद 28 जून को गिरफ्तार किया गया। बतादे की प्रकरण के मुख्य सूत्रधार धनपत सिंह उर्फ सोनू व वारदात में शामिल 6 मुल्जिमान मोनू जाटव, प्रदीप जोगी, रणवीर जाट, नरेश गुर्जर, संजय मेघवाल, विनोद उर्फ पारू मेघवाल को पूर्व में 18 जून को गिरफतार किया जा चुका है जो न्यायालय के आदेश से न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं।

No comments:
Post a Comment