Thursday, June 11, 2020

*पॉजिटिव मिलने के बाद चिकित्सा विभाग पहुँचा गाँव हिरवा में*
बुहाना उपखंड के कलगाँव मे पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन आया हरकत में । जैसे ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को पॉजिटिव की सूचनाएं मिली तुरंत गाँव मे पहुँची टीम । गुरुवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉ.धीरज शर्मा व बीसीएमओ बुहाना के निर्देशानुसार गांव कलगांव में कोरोना मरीजों के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें पीएचसी हिरवा के डॉ.जयदीप गोठवाल, देवकरण जोया, प्रवीण जांगिड़, सुनीता भास्कर व सुनीता मीणा तथा उनकी टीम मौजूद रही । इस दौरान गाँव हिरवा मे 62 लोगों की स्क्रीनिंग की गई तथा पॉजिटिव के सीधे संपर्क में आए 11 लोगों को सिंघानिया यूनिवर्सिटी पचेरी में बनाये गये क्वारेंटाईन सेंटर में 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जांच के लिए भेजा गया । बाकी बचे लोगो को घर मे ही होम क्वारेंटाईन कर पाबन्द किया गया । इस दौरान गाँव हिरवा सरपंच कृष्ण यादव ने गांव के लोगों को स्क्रीनिंग के लिए प्रोत्साहित किया व स्क्रीनिंग कार्य में प्रशसनीय सहयोग किया गया ।

No comments:

Post a Comment