Thursday, June 11, 2020

पार्षद शर्मा ने नगरपालिका चिड़ावा पर कोविड काल में दी गई सहायता में धांधली का लगाया आरोप
सीएम गहलोत को पत्र भेज कर मामले की जाँच करवाने की लगाई गुहार

झुंझुंनू जिले की चिड़ावा नगरपालिका पर एक पार्षद ने लगाये है घबीर गरोप

श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय
राजस्थान सरकार
विषय-कोविड-19 सहायता राशी वितरण में अनियमितता बाबत
महोदय
उपरोक्त्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 सहायता राशी के रूप में आपके द्वारा श्रमिक,गरीब,असहाय,जरूरतमंद परिवारो के लिए 2500 रुपये सहायता राशी दी गयी है जिसकी सूची नगरपालिका चिड़ावा जिला झुंझुनूं द्वारा बनाई गई है जिसमे भारी धांधली व भ्रष्टाचार किया गया है जिससे वार्ड नम्बर पुराना 11 नया वार्ड 29 एव चिड़ावा के सभी वार्डो में भी सहायता राशी के पात्र गरीब ,जरूरतमंद व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल नही किये गए है एव कई वार्डो में रशुखदार एव साधन संपन्न व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल किए गए है जो कि पात्र व्यक्तियों के हितों पर कुठार घात है अतःमाननीय मुख्यमंत्री महोदय से पुनः निवेदन है कि सूची बनाने में की गयी धांधली एव भ्रस्टाचार की उच्चस्तरीय जांच करवा कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने की कृपा करें
सकारात्मक कार्यवाही की आशा करते है
धन्यवाद
भवदीय
अनिल शर्मा-पार्षद
वार्ड न 29 नगरपालिका
चिड़ावा जिला झुंझुनूं
प्रेषित
1-जिला कलेक्टर झुंझुनूं
2-उपखण्ड अधिकारी चिड़ावा
3-अधिशाषी अधिकारी न.पा.चिड़ावा
4-स्वायत शाशन विभाग जयपुर
5-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर

No comments:

Post a Comment