Wednesday, June 10, 2020

सेवामें श्रीमान थानाधिकारी महोदय पुलिस थाना सिंघाना ( झुन्झु नू ) विषय रिपोर्ट दर्ज कराने बाबत महोदय मैं नन्दकलाल पुत्र बलदेवाराम जाति जाट ग्राम पोस्टध रायपूर जाटान, तह0 बुहाना, जिला झुन्झुटनू ( राज0) हाल निवासी प्लां ट नं0 110, आनन्दर विवाह A, दादी का फाटक, बैनाड रोड,झोटवाडा ( जयपुर) पर सहपरिवार निवासी कर रहा हूॅ । मेरा पैतृक मकान व जमीन रायपूर में स्थिेत है । जिसमें पारिवारीक बटवारा दिनांक 10.08.2012 को लिखित में हो चुका है । उस लिखित बटवारें की एक प्रमाणित कॉपी साथ में संलग्नन है इस बटवारें अनुसार मैं व मेरे भाई बन्ध अपने हिस्सेह में आयें मकानों पर काबिज है मैं समय- समय पर जयपूर से आकर अपने मकान व जमीन को संभालता रहता हूॅ । मेनें मकानों के अन्दलर समान रख रखा है आैर ताले लगा रखे है । दिनांक 07.06.2020 को फोन से मुझे गांव से सूचना मिली की तुम्हामरे बडे भाई प्रतापसिंह पुत्र श्री चन्द गीराम एवं उसके परिवारवालों ने लॉक डाउन के दौरान कमरों के ताले तोडकर कब्जान कर लिया है एंव नोहरा की जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया है एवं सामलाती हिस्सेक में आई दरवाजा ( बैठक) को तोड रहा है हमारे हिस्से मे रसोई को तोड कर नष्टी कर दिया है । मैने फोन पर भाई से बात की तो उसके लडके मुकेश कुमार से फोन पर बात हुई तो उसने कहा हमकों जो करना था वो कर लिया । तुम्हाअरी भलाई इसे मे है कि गावं मत आना नहीं तो जिन्दाे नहीं जाआेगें । फिर 09.06.2020 को हम गांव पहुचकर हमने देचाा देखा कि हमारे हिस्सेि में आये तीन कमरों में दो कमरों के तालो तोड दिये आैर उनमें रखे सामान को खुर्द बुर्द कर दिया आैर हमारी रसोई को तोड दिया एवं सामलाती दरवाजा ( बैठक) को तोड रहें है जिस पर मैनें मेरे भाई को उलाहाना दिया तो भाई व उसका समस्त परिवार गाली गलोच व हाथापाई पर उतारु हो गए आैर हमें धमकी दी की हमारे पास पिस्ट ल है गोली निकाल देगें भाग जाआें यहां से यहां पर तुम्हावरा कोई लेना देना नहीं है जिस पर मैनें कहा कि हमारा मकान है हम अन्द र जायेगें । तो मुकेश कुमार व उसके परिवार वालोे ने मेरे पुत्र के साथ हाथापाई शुरु कर दी । तो मैनें मेरे पुत्र को छुडवाया आैर वहां से हम आ गए। इस प्रकार हमारे भाई प्रतापसिंह आैर उसके पुत्र मुकेश कुमार व राजवीर एवं अन्यद परिवारजन के द्वारा हमारे मकानों के जबरन ताले तोड उसमें रखे सामान को चोरी कर खुर्द बुर्द करने एवं हमारी रसोई व सामलाती दरवाजा ( बैठक) को तोडने एवं नोहरे में पूर्व मे मेरे द्वारा बनायें गएं लटबाथ, पानी का टैक व डारा को जबरन तोडकर उसके द्वारा लॉकडाउन के दौरन नए लेटबाथ, टिन शैड लगाकर अवैध निर्माण कर लिया गया है व मेरे पुत्र के साथ गाली गलौच व मारपीट करने के लिए उक्तक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त् से सख्ता कानूनी कार्यवाही करें तथा उक्तर लोगों से हमें जान का भय है जिससे हमारी जान व माल सुरक्षा की जावें ।

उक्तव रिपोर्ट तहरीरी श्री नन्दललाल पुत्र श्री बलदेवाराम उम्र 70 साल निवासी रायपूर जाटान ने उप0 थाना होकर पेश की मजिद दरियाफत पर बताया की मेरे लडके के कोई चोट नहीं हैं व नही किसी प्रकार का मेडिकल मुआयाना कराना चाहता हैं मजमून रिपोर्ट से मामला धारा 448,379 भादस का वकू में आना पाया जाता है अतः दर्ज कर तफतीश श्री कृष्णन कुमार एचसी 2521 के जुम्मेा की गई । CCTNS मे प्रविष्टी करने पर जारी FIR क्रमाकं से नीचे अकिंत किया जवेगा ।

No comments:

Post a Comment