Monday, June 8, 2020

झुंझुंनू निवासी प्रोपर्टी व्यापारी नरेश कृष्णिया की जयपुर में इलाज के दौरान हुई मौत


व्यापारी नरेश कृष्णिया की इलाज के दौरान मौत, झुंझुनूं क्षेत्र में शोक की लहर
करोड़ो की लुटपाट कर चाकू से वार कर किया था घमबीर घायल
झुंझुनू ( रमेश रामावत ) जिले के मंडावा क्षेत्र के कृष्णिया का बास के रहने वाले प्रोपर्टी डीलर नरेश कृष्णिया के साथ लूटपाट कर जान से मारने का प्रयास करने मामले में बड़ा दुखद समाचार शाम को आने पर जिले भर के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी अनुसार जयुपर में दिल्ली अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर दिल्ली से जयपुर अपने घर हनुमान नगर लौट रहे नरेश को रास्ता पुछने के बहाने रूकवाकर तीन कार सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डालकर चाकू से वार किया था। बदमाशों के हमले के बाद व्यापारी को गंभीर हालत में जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनको वेंटिलेटर पर रखा गया। वारदात को लेकर करणी विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मिली जानकारी अनुसार नरेश को दुसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था उसी दौरान बीच रास्तें में ही उनकी मौत हो गई। ऐसे में जब नरेश की मौत होने की खबर झुंझुंनू जिले के मंडावा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी अनुसार उनके शव का पोस्टमार्टम के बाद पृतैक गांव कृष्णिया का बास मंगलवार को लाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नरेश के निधन की खबर आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा हर व्यक्ति को यह विश्वास भी नही हुआ की ऐसा इंसान जो हर वक्त आम आदमी के सुख दुख में खड़ा रहने वाला आज हमारे बीच नही रहा। आखिरकार नरेश बदमाशो के कहर के आगे जंग हार गया ।

No comments:

Post a Comment