Sunday, June 21, 2020

ख्यालियो की ढाणी में हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा घरेलु नौकर ने ही करवाई लूट


घरेलू नोकर ने ही रची घर मे डकैती की साजिश, शक ना हो इसलिये करवाया खुद पर हमला ।
सूरजगढ़/ झुंझुंनू ( रमेश रामावत ) जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद शर्मा के निर्देशन में डकैती की साजिश रचने वाले नोकर को उसके साथी सहित 24 घंटे में डकैती के माल के साथ गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया । पुलिस अधीक्षक जे.सी. शर्मा ने बताया कि सुरजगढ़ क्षेत्र में ख्यालियो की ढाणी निवासी अमिताभ सिहाग ने सूरजगढ़ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि मैं दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता हूं और मेरे गांव के खेत में मेरा निजी मकान है जिसकी देखरेख के लिए मनोज पुत्र कान सिंह निवासी खेताना जिला नागौर को नौकरी पर रखा हुआ है। 19 जून को मनोज सिंह ने मेरे पड़ोसी जगदीप सिंह के मोबाइल से फोन कर यह बताया कि मकान में 5 हथियारबंद आदमियों ने डकैती डाली और नौकर मनोज सिंह पर बंदूक तान कर जान की धमकी देते हुए कमरे में बंधक बना दिया तथा मेरे घर का कीमती सामान ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की । मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेंद्र मीणा के निर्देशन में व डीएसपी सुरेश शर्मा के सुपरविजन में सुरजगढ़ थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर परिवादी के घरेलू नौकर मनोज सिंह से गहनता से तफ्तीश करने पर बार-बार अपने बयान बदलना व कड़ी पूछताछ के बावजूद भी सही जानकारी नहीं देना एवं अपने आप को आरोपियों द्वारा बंदूक के डर से बैठक में बंद करने तथा आरोपियों के जाने के बाद बैठक की खिड़की को तोड़कर पड़ोसी के मोबाइल से परिवादी को घटना की सूचना देना बताने पर जबकि घटनास्थल में बैठक की खिड़की से बाहर जाने का रास्ता होने के बावजूद खिड़की तोड़कर बाहर आना तथा मजदूर द्वारा मनोज सिंह के पास पिछले कुछ दिनों से अज्ञात दाढ़ी वाला लड़का आने की सूचना प्राप्त होने पर घर का नोकर संदिग्ध लगा । जिस पर आरोपी को संदिग्ध मान आगे की जाँच शुरू की गई इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सक्रिय अपराधी राकेश उर्फ हनी पुत्र राजपाल निवासी राजपुरा पुलिस थाना सिंघाना जो की शराब ठेके पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस थाना का फरार अपराधी है। जो पिछले कुछ समय से दुष्यंत कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मैनाना के घर रह कर गया था तथा अपनी पिकअप गाड़ी को भी उक्त के पास छोड़ कर गया हैै उपरोक्त सूचना को डकैती की घटना से जोड़कर दुष्यंत कुमार उर्फ डोनी को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर दुष्यंत कुमार द्वारा अपने मित्र राकेश उर्फ हनी, इमरान अली पुत्र समीर अली निवासी झंझोत थाना चिड़ावा के साथ मिलकर प्लान बना कर परिवादी के घरेलू नौकर मनोज सिंह को प्लान में शामिल कर अपने गांव के अमित कुमार की पिकअप गाड़ी किराए पर कर परिवादी के घर में घरेलू सामान को चोरी कर ले जाना जाहीर किया । इस पर दुष्यंत उर्फ डोनी व मनोज सिंह को प्रकरण में आमने सामने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया । साथ ही दुष्यंत डोनी के द्वारा बताये गये स्थान पर माल बरामद किया गया। पिकअप गाड़ी के मालिक अमित कुमार को तलब कर तफ्तीश की गई बाद में इस घटना में काम में ली गई किराए की पिकअप को बतौर सबूत जप्त की गई। पुलिस जाँच में सामने आया कि वारदात में गिरफ्तार आरोपी मनोज सिंह परिवादी का घरेलू नौकर आरोपी मनोज सिंह ने सक्रिय अपराधी राकेश उर्फ हनीसिंंह के साथ मिलकर प्लान बना वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय नोकर मनोज ने राकेश उर्फ हनी सिंह शातिर अपराधी को अपने खुद के साथ मारपीट करने व फायर करने के लिए कहा था ताकि पुलिस को उस पर शक ना हो।

No comments:

Post a Comment