Sunday, June 21, 2020

एटीएम में वारदात करने वाले आरोपियों को पिलानी पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

झुंझुंनू जिले की पिलानी पुलिस ने एटीएम लूट की प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार । ज्ञात रहे कि 12 जून को पिलानी कस्बे में नूतन मार्केट स्थित दुकान का शटर काटकर उसमें स्थित एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया जिसमें असफल रहने पर दुकान में से कपड़े व नकदी चोरी करके आरोपी ले गये थे । सूचना पर पिलानी सीआई मदनलाल कड़वासरा द्वारा मौका मुआयना किया गया । वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद शर्मा व वृताधिकारी चिड़ावा सुरेश शर्मा के सुपरविजन तथा पिलानी सीआई मदनलाल कड़वासरा के नेतृत्व में टीम गठित कर संघन जाँच शुरू की गई आस पास के सीसीटीव फुटेज खंगाले गये । अनुसंधान के दौरान ज्ञान
हुआ कि हिसार हरियाणा व आस पास ऐसे गिरोह सकिय है। जिसपर थानाधिकारी पिलानी द्वारा हिसार, फतेहाबाद, भिवानी हरियाणा पुलिस की विशेष अनुसंधान इकाई से संपर्क किया गया । इसी दौरान फतेहाबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध युवकों के पकड़ने की सूचना प्राप्त हुई । फतेहबाद
सीआईए द्वारा संदिग्ध पकड़े गये युवकों के पास गैस कटर भी पाया गया। पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ पर इनके द्वारा पिलानी में 12 जून की रात्रि को वारदात करना कबूल किया। जिस पर आरोपी अक्षय व सोनू तथा आकाश उर्फ खुटी को गिरफ्तार किया गया व जिन्हें आज पिलानी पुलिस हिसार से प्रॉडकशन वारंट पर आरोपीगण अक्षय पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र 24 साल जाति वाल्मिकी निवासी हीरासिंह कॉलोनी वार्ड 17 बरबाला हाल किरायेदार गली न0 14 सुर्यनगर हिसार हरियाणा व सोनु पुत्र गिरधारी जाति ऑड़ राजपूत उम्र 24 साल निवासी मौती लुहार वाली गली बरवाला पुलिस थाना बरवाला जिला हिसार हरियाणा तथा तीसरा आरोपी आकाश उर्फ खुटी पुत्र बलबीर उम्र 24 जाति नायक निवासी वार्ड न0 16 बरवाला पुलिस थाना बरवाला जिला हिसार को गिरफ्तार कर पिलानी लाई । बतादे की गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध हत्या, मारपीट लूट के विभिन्न मामले भी पहले से दर्ज है । इनको न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया गया।





दुकानदार की शिकायत पर थाना पिलानी सीआई मदनलाल कड़वासरा   पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर

पिलानी पुलिस की बड़ी कामयाबी एटीएम
तोड़ने वाली गैंग गिरफ्तार
घटना का विवरण-
दिनांक 12.06.2020 की रात्री में अज्ञात व्यक्ति एक कार में सवार होकर आये तथा कस्बा पिलानी
नूतन मार्केट स्थित दुकान का शटर काटकर उसमें स्थित एटीएन को गैस कटर से काटने का प्रयास किया जिसमें
असफल रहने पर दुकान में से कपड़े व नकदी चोरी करके ले गये।
में
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक झुन्झुनू श्री जगदीश
चन्द्र शर्ना तथा वृताधिकारी चिड़ावा श्री सुरेश शर्मा के सुपरविजन में मदनलाल कड़वासरा पुoनि० थानाधिकारी पिलानी के
नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली गये तथा आने जाने के रूट को चिन्हित किया पूर्व
मे इस प्रकार के अपराध में संलग्न व्यक्तियों तथा गैंग को चिन्हित कर पूछताछ शुरू की गई अनुसंधान के दौरान ज्ञान
हुआ कि हिसार हरियाणा व आस पास ऐसे गिरोह सकिय है। इस पर श्री मदनलाल पुoनिo थानाधिकारी पिलानी द्वारा
इिसार, फतेहाबाद, भियानी हरियाणा पुलिस की विशेष अनुसंधान इकाई से लगातार संपर्क किया गया इस दौरान
फतेहाबाद सीआईए द्वारा संदिग्ध पकड़े गये जिनके पास गैस कटर भी पाया गया। पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ पर
इस गिरोह द्वारा पिलानी में दिनांक 12.06.2020 की रात्रि को वारदात करना कबूल किया। जिस पर आरोपीगण अक्षय,
सोनू, आकाश उर्फ खुटी को गिरफ्तार किया गया व जिन्हें आज पिलानी पुलिस हिसार से प्रॉडकशन वारंट पर गिरफ्तार
किया। गिरफुतार व्यक्तियों के विरूद्ध हत्या, मारपीट लूट के कुल मुकदमें दर्ज है । इनको न्यायालय में पेश कर 03
दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण -

हरि0।

No comments:

Post a Comment