Thursday, June 25, 2020

टॉप 10 मे शामिल पाँच हजार रूपये का ईनामी, हत्या के प्रयास के दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

टॉप 10 मे शामिल पाँच हजार रूपये का ईनामी चाकुबाजी
 कर हत्या के, प्रयास मे वांछित मुल्जिमान 1.पवन खटीक 2.विशाल उर्फ धोल्या को किया गिरफ्तार।

टॉप 10 मे शामिल पाँच हजार रूपये का ईनामी, हत्या के प्रयास के दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

एसपी गौरवयादव के निर्देशन में कोटा शहर बना अपराध मुक्त

कोटा शहर पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव यादव ने बताया कि कोटा शहर थाना उद्योगनगर मे सरकारी कॉम्पलेक्स के पास गणेश मन्दिर पर हुई चाकूबाजी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये टॉप 10 मे चिन्हित 5000/- रूपये के इनामी आरोपी पवन खटीक की गिरफ्तारी हेतु प्रवीण कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर व राजेश मेश्राम पुलिस उप अधीक्षक, वृत्ताधिकारी वृत्त पंचम के निर्देशन में प्रमेन्द्र कुमार रावत थानाधिकारी थाना उद्योगनगर के नेतृत्व में टीम गठीत की गई। टीम द्वारा आरोपियों का पता लगाकर आरोपी पवन खटीक व विशाल उर्फ धोल्या को किया गिरफ्तार। एसपी यादव ने बताया कि गठीत टीम को जयें मुखबीर सूचना मिली कि कोटडी चोकी के पास गली मे डीसीएम मे चाकू बाजी की घटना मे वांछित मुल्जिमान दिखाई दिये है सूचना पर टीम द्वारा तत्परता से कोटडी चौकी के पास पंहुचे जहाँ पर गली मे दोनो वांछित मुलिजमान पवन पुत्र श्री पन्नालाल जाति खटीक उम्र 28 साल निवासी खटीको का मौहल्ला कोटडी
गुमानपुरा थाना गुमानपुरा कोटा शहर  एवं विशाल उर्फ धोल्या पुत्र श्री ओमप्रकाश जाति खटीक उम्र 18 साल निवासी खटीको का मौहल्ला नेहरू चिल्ड्रून स्कूल के पास
इन्द्रगांधीनगर थाना उद्योगनगर कोटा को गिरफ्तार किया गया । बतादे की मुल्जिम पवन खटीक कोटा शहर का टॉप 10 चिन्हित अपराधी है जिसकी गिरफ्तारी पर 5000/- रूपये की ईनाम राशि घोषित की हुई थी । ज्ञात रहे एसपी गौरव यादव ने जब से कोटा शहर की कमान संभाली है अपराध मुक्त हो गया है कोटा शहर । आपरिधियो की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान चला कर पहुँचा दिया है सलाखो के पीछे । पुलिस कप्तान की पहल से आज शहर में अमन- चैन कायम है

No comments:

Post a Comment