Thursday, June 25, 2020


उपखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए श्री कल्याण जी मंदिर से कबूतर खाना होते हुए पुलिस चौकी नया बस स्टैंड चिड़ावा तक फ्लैग मार्च किया जिसमें उपखंड अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड़, पुलिस उप अधीक्षक सुरेश कुमार शर्मा, तहसीलदार ज्वाला सहाय मीणा, नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह मूंद, कैलाश सिंह कविया सहायक प्रशासनिक अधिकारी, चिड़ावा थाना अधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी, पुलिस चौकी इंचार्ज  बलवीर चावला एवं अन्य कर्मचारी गण पैदल फ्लैग किया ! मुख्य बाजार में कल्याण प्रभु मंदिर के सामने से शुरू हुआ फ्लैग मार्च, उपखण्ड अधिकारी जे पी गोड़ व पुलिस उपाधीक्षक सुरेश शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना ! पुरानी तहसील रोड, कबूतर खाना स्टेण्ड से नया बस स्टेण्ड पुलिस चौकी तक निकाला गया फ्लैग मार्च ! पुलिस प्रशासन ने हाथों में कोरोना के प्रति नारे लिखी तख्तियां लेकर किया लोगों को जागरूक 

No comments:

Post a Comment