Friday, June 26, 2020

सूरजगढ-ख्यालीयों की ढाणी में हुई डकैती में फरार मुल्जिम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 सूरजगढ-ख्यालीयों की ढाणी में हुई डकैती में फरार मुल्जिम को पुलिस ने किया गिरफ्तार
झुंझुनू जिले में सूरजगढ़ के ख्यालीयों की ढाणी में हुई डकैती में पुर्व में गिरफ्तार मुल्जिमानों का साथी पुलिस थाना सूरजगढ द्वारा फरार मुल्जिम इमरान अली को गिरफ्तार कर पुछताछ की शुरू
घटना का विवरणः- दिनांक 19.06.2020 को परिवादी अमिताभ सिहाग पुत्र कैप्टन ओम प्रकाश सिहाग निवासी ख्यालियो की ढाणी थाना सूरजगढ़ का निवासी हूं वर्तमान में दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता हूं वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता हूं मेरे गांव में खेत में मेरे निजी मकान की देखरेख के लिए श्री मनोज सिंह पुत्र श्री कान सिंह निवासी गांव खेताणा तहसील डेगाना जिला नागौर को नौकरी पर अप्रैल 2019 से रखा हुआ है दिनांक 19.06.2020 को तकरीबन सुबह 1:56 एएम पर मनोज सिंह ने मेरे पड़ोसी जगदीप
सिंह पुत्र स्वर्गीय फतेह सिंह के मोबाइल नंबर 9588911128 से फोन किया वह बताया कि मेरे मकान पर पांच हथियारबंद आदमियों ने डकैती डाली और नौकर मनोज सिंह पर बंदूक तान कर जान की धमकी देते हुए कमरे में बंधक बना दिया तथा मेरे घर का सामान ले गए जो कि निम्नलिखित है LED 55INCH, तीन LED 32 INCH, एक led 21 inch, Cctv setup बॉक्स एव Dvr,  Invertor, दो बैटरी, पांच गददे, सिंगल बैड, छोटा फ्रिज, दो दीवार घडी, पानी का आरो केंट, स्टील अलमारी, Soney home theatre, Ig dj speker music system, H 15.dvd palyer philips, hitachi spilit ac nevo company packed, boxing practice kit, दस फोटो फ्रेम, वाशिगं मशीन व  कपडे श्रीमान महोदय आपसे नम्र निवेदन है कि कृप्या मेरी एफआईआर दर्ज की जाये और उचित कार्यवाही की जाये इत्यादि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 182 /2020 धारा 395 भादस में पजींबद्ध कर सूरेन्द्र मलिक उ०नि० थानाधिकारी थाना सूरजगढ द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः- दर्ज प्रकरण की गम्भीरता के मध्यनजर श्री विरेन्द्र मीणा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झुन्झुनू के निर्देशन में व श्री सूरेश शर्मा आरपीएस वृताधिकारी चिडावा के सुपरविजन में श्री सुरेन्द्र मलिक उ0निo थानाधिकारी पुलिस थाना सूरजगढ के नेतृत्व में थाना सूरजगढ के मुलजामानो की टीम गठीत की गई थी । गठीत टीम द्वारा सुरेंदर मलिक उoनि० थानाधिकारी पुलिस थाना सूरजगढ के नेतृत्व में घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर परिवादी के घरेलु नौकर मनोज सिंह से गहनता से तफतीश करने पर बार अपने बयान बदलना व कडी पुछताछ के बावजुद भी सही जानकारी नही देना व अपने आप को आरोपीयों द्वारा बन्दुक के डर से बैठक में बन्द करने तथा आरोपीयों के जाने के बाद बैठक की खिडकी को तोड़कर पडौसी के मोबाईल से परिवादी को घटना की सुचना देना बताने पर जबकि घटना स्थल निरीक्षण में बैठक की खिडकी से बाहर जाने का रास्ता होने के बावजुद खिडकी तोडकर बाहर आना व परिवादी के घर चैजा पत्थर का काम करने वाले मजदुर द्वारा मनोज सिंह के पास पिछले कुछ समय से दाढ़ी वाला लडका आने की सुचना प्राप्त होने पर सन्दिगध मान अग्रेम अनुसंधान किया जा रहा था इसी दरमियान मुखबीर खास से प्राप्त सुचना की सकिय अपराधी राकेश उर्फ हनी पुत्र श्री राजपाल उम्र 22 साल जाति जाट निवासी राजपुरा तन घरडाना कलां पुलिस थाना सिंघाना जो की घरडाना शराब ठेके पर हुई फायरींग के बाद पुलिस थाना सिंघाना का फरार अपराधी है जो पिछले कुछ समय से दुष्यन्त कुमार उर्फ डोनी पुत्र श्री महेन्द्र सिंह निवासी मैनाना के घर रहकर गया तथा अपनी पिकअप गाडी को भी उक्त डोनी के पास छोडकर जाना आदि उपरोक्त तथ्यों को प्रकरण हाजा की घटना से जोडकर उक्त दुष्यन्त कुमार उर्फ डोनी पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी श्यामपुरा मैनाना को दस्तयाब कर पुछताछ करने पर दुष्यन्त कुमार द्वारा अपने मित्र राकेश उर्फ हनी व इमरान पुत्र सब्बीर अली निवासी झांझोत के साथ मिलकर प्लान बनाकर परिवादी के घरेलु नौकर मनोज सिंह को प्लान में शामिल कर अपने गांव के अमित
कुमार की पिकअप गाड़ी किराये पर कर परिवादी के घर से उसके घरेलु सामान को चोरी कर ले जाना जाहिर करने पर दुष्यन्त उर्फ डोनी व मनोज सिंह को प्रकरण हाजा में आमने सामने पुछताछ के बाद गिरफतार किया जाकर दुष्यन्त उर्फ डोनी से प्राप्त इतला के आधार पर प्रकरण हाजा के ( घरेलु सामान) माल मशरूका को दिनांक 21.06.2020 को बरामद किया गया था। पिकअप गाडी के मालिक अमित कुमार को तलब कर तफतीश की गई बाद तफतीश घटना में काम में ली गई किराये की पिकअप को भी प्रकरण हाजा में बतौर वजह
सबुत जप्त की गई थी । गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जाकर प्रकरण हाजा के फरार मुल्जिमान की तलाश की जाकर फरार आरोपी इमरान अली पुत्र शब्बीर अली उम्र 30 साल जाति क्यामखानी निवासी झांझोत पुलिस थाना चिड़ावा को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण हाजा के शेष माल मशरूका व प्रकरण हाजा की घटना में प्रयुक्त स्कुटी बाबत मुल्जिम इमरान अली से पुछताछ जारी है।
नोटः- गौरतलब है कि प्रकरण हाजा में पूर्व में गिरफतार आरोपी मनोज सिंह(परिवादी का घरेलु नौकर) परिवादी के घर से नौकरी छोडना चाहता था इसी कारण आरोपी मनोज सिह ने सक्रिय अपराधी राकेश उर्फ हनी के साथ मिलकर प्लान बना वारदात को अंजाम दिया व सोशल मिडीया पर हनीसिंह के लगातार मैसेन्जर एप के जरीये सुचनाओ का आदान प्रदान करता था मोबाईल सीम इस्तेमाल नही करके मालिक द्वारा सीसीटीवी कैमरे चलाने के दिये गये डोंगल का उपयोग कर इन्टरनेट कॉलिंग व व्हाटसप कॉलिंग करता था। वारदात के
समय राकेश उर्फ हनी सिंह शातिर अपराधी को अपने साथ मारपीट करने व फायर करने के लिए कहा ताकि पुलिस को उस पर शक ना हो ।
पूर्व में गिरफतार अभियुक्तो का विवरण:-
1. दुष्यन्त कुमार उर्फ डोनी पुत्र श्री महेन्द्र सिंह जाति जाट उम्र 20 साल निवासी मैनाना
पुलिस थाना सिंघाना जिला झुन्झुनू राज. ।
2. मनोज सिंह पुत्र कानसिंह जाति राजपुत उम्र 19 साल निवासी खिवताना पुलिस थाना
डेगाना जिला नागौर राज. ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01. इमरान अली पुत्र शब्बीर अली उम्र 30 साल जाति क्यामखानी निवासी झांझोत पुलिस
थाना चिड़ावा
फरार अभियुक्तो का विवरण :-
01. राकेश उर्फ हनी पुत्र श्री राजपाल उम्र 22 साल जाति जाट निवासी राजपुरा तन
घरडाना कलां पुलिस थाना सिंघाना जिला झुन्झुनू राज. ।
गठित टीम का विवरणः-
1. सुरेन्द्र मलिक उoनि० थानाधिकारी पुलिस थाना सूरजगढ,
2. महावीर प्रसाद ढाका एचसी 128 पुलिस थाना सूरजगढ,
3. सुधीर कुमार कानि. 1228 पुलिस थाना सूरजगढ,
4. रवि कुमार कानि. 1348 पुलिस थाना सूरजगढ़।
नोट:- पुलिस टीम का उत्साहवर्धन के लिये टीम को पृथक से पारितोषिक प्रदान किया
जावेगा ।

No comments:

Post a Comment