लूट की वारदात के आरोपी को खेतड़ी पुलिस ने किया गिरफतार
झुंझुनू- पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि दिनांक 15 जुलाई 2020 को परिवादी अनिल कुमार शर्मा पुत्र रामावतार शर्मा निवासी दलौता थाना खेतड़ी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मैं मेहाड़ा से दलौता की तरफ आ रहा था, रास्ते में नदी के रास्ते पर जब मैं आया उस समय चुनीलाल गुर्जर निवासी दुधवा व उसके साथ बड़े बालों का एक लडका और था। उन दोनों ने मेरे हाथ तथा मुंह बांध दिये एवं मेरा फोन छीन लिया तथा घर से पैसे मंगाने को कहा। मेरे मना करने पर मुझे लोहे की रॉड़ से मैरे पैरो पर मारी। जब मैं चिल्लाया तो दुधवा के तीन आदमी आए। उनको देख कर वे भाग गये। इत्यादि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 358 / 2020 धारा 341.323,392, 34 भादंसं थाना खेतड़ी पर दर्ज कर अनुसंधान किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुये मन पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की तलाशी एवं गिरफतारी हेतु टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा विजय कुमार वृताधिकारी खेतड़ी के निकट सुपरविजन में तकनिकी साक्ष्यों व मुखबरी सूचना के आधार पर घटना के बाद से ही फरार आरोपी की तलाश में जिला झुंझूनू, सीकर व पड़ौसी राज्य हरियाणा में संभावित स्थानों पर आरोपी की धरपकड़ हेतु गहन तलाशी अभियान चला कर दबिशें दी गई तथा लूट के आरोपी चुन्नीपाल उर्फ चुन्नीलाल पुत्र दाताराम जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी दूधवा थाना खेतड़ी को दिनांक 31 जुलाई 2020 को दूधवा नदी से गिरफतार किया गया। मुजरिम चुन्नीपाल उर्फ चुन्नीलाल से साथी मुल्जिम तथा घटना में लूटे गये मोबाइल व पैर तोडने में काम में ली गई लोहे के पाइप के बारे में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
गठित टीम का विवरणः-
1. सुरेन्द्र सिंह देगड़ा. पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना खेतड़ी।
2. राजवीर हैडकानि. नं. 2510 थाना खेतड़ी।
3. दिनेश कुमार कानि. नं. 1316 थाना खेतड़ी।
4. चौखाराम कानि, नं. 1002 थाना खेतड़ी।
5. महेश कुमार नं. 1230थाना खेतड़ी।
6. रामवतार कानि, नं. 510 थाना खेतड़ी।
7. विजय कुमार कानि. नं. 1303 थाना खेतड़ी।
৪. संदीप कुमार कानि. नं. 428 थाना खेतड़ी।
विशेष योगदानः- मुल्जिम चुन्नीपाल उर्फ चुन्नीलाल को गिरफतार करवाने में कानि. विजय
कुमार नं. 1303 व कानि. रामवतार नं. 510 की विशेष भूमिका रही है।
No comments:
Post a Comment