Wednesday, July 22, 2020

अवैध देशी रिवॉलवर व 4 जिन्दा कारतुश के साथ मुल्जिम आसिफ गिरफ्तार

अवैध देशी रिवॉलवर व 4 जिन्दा कारतुश के साथ मुल्जिम आसिफ को किया गिरफ्तार

झुंझुंनू पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि
वृताधिकारी झुझुनू ग्रामीण नीलकमल मीना के निकट सुपरविजन में अवैध हथियार व आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत बिसाऊ थानाधिकारी रिया चौधरी के द्वारा गठित थाना टीम ने वीर तेजाजी होटल के सामने मण्डावा रोड ग्राम पाटोदा से मुल्जिम आसिफ पुत्र याकूब खान जाति कायमखानी उम्र 22 साल निवासी वार्ड नम्बर 18 पानी की टंकी के पास कस्बा बीदासर, थाना बीदासर जिला चूरू हाल निवासी वीर तेजाजी होटल पाटोदा को गिरफ्तार किया । साथ ही मुल्जिम आसिफ की तलाशी के दौरान कब्जे से एक अवैध देशी रिवॉलवर व 4 जिन्दा कारतुश बरामद किये जाकर मुल्जिम आसिफ के खिलाफ धारा 3/25 आर्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया जा रहा है । ज्ञात रहे कि मुल्जिम आसिफ के खिलाफ राज. आबकारी अधिनियम व आर्स एक्ट के मामले पहले से है दर्ज । गठित टीम में इन्द्राज सिंह सउनि, आशिष कुमार कानि., विजेन्द्र कुमार कानि., मानसिंह कानि., धर्मेन्द्र सिंह कानि. आदि शामिल रहे ।

No comments:

Post a Comment