Saturday, June 13, 2020

कोरोना वॉरियर संजय चौधरी को आदर्श जाट महासभा चिड़ावा ने किया सम्मानित

नगरपालिका चिड़ावा के कनिष्ठ लिपिक संजय चौधरी को आदर्श जाट महासभा चिड़ावा ने किया सम्मानित

चिड़ावा - Covid -19 में लॉक डॉउन में मानवता का ध्यान रखते हुए सर्व समाज में अभावग्रस्त परिवारों व जरूरत मन्दो की सेवा किये जाने पर संजय चौधरी कनिष्ठ लिपिक नगरपालिका चिडावा को आदर्श जाट महासभा (रजि.) द्वारा किया सम्मानित । संकट की घडी मे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जब पुरा देश लाँक डाउन की वजह से अपने घरों में डटे थे । उस समय राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए मानवता का ध्यान रखते हुए उनकी हर संभव सहायता के लिए संजय चौधरी दिन रात तत्पर रहे। इनकी योग्यता को ध्यान में रखते हुए कोरोना योद्धा के रूप में आदर्श जाट महासभा(रजि) द्वारा चयन कर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

No comments:

Post a Comment