Tuesday, June 2, 2020

नगरपालिका ईओं की टेबल को छूना एंबुलेंस चालक को पड़ा भारी, ईओ ने टेबल करवाई साफ


नगरपालिका ईओं की टेबल को छूना एंबुलेंस चालक को पड़ा भारी, ईओ ने टेबल करवाई साफ

एंबुलेंस चालकों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं ( रमेश रामावत ) जिले के खेतड़ी उपखंड अधिकारी को आज एंबुलेंस चालकों ने एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि एंबुलेंस चालक अजित सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले नगरपालिका खेतड़ी के अधिशासी अधिकारी उदय सिंह के खिलाफ उचित करवाई करें । बतादे की एंबुलेंस चालक अजित सिंह 1 जून को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को सिंघानिया यूनिवर्सिटी में बने क्वारेंटाइन सेंटर में एंबुलेंस द्वारा छोड़कर आने के पश्चात अपनी गाड़ी को सैनेटाइज करवाने हेतु खेतड़ी नगरपालिका पहुंचा। एंबुलेंस चालक अजित सिंह ने अधिशासी अधिकारी खेतड़ी को गाड़ी सैनेटाइज कराने के बाबत में कहा तो उन्होंने उसे बाहर बैठने को कहा। जब तक अधिशासी अधिकारी फोन में व्यस्त थे जैसे उन्हें ख्याल आया कि एंबुलेंस चालक ने यह बताया कि वह कोरोना मरीज को छोड़कर आया है और गाड़ी को सैनेटाइज करवाना चाहता है। इस बीच उनका हाथ अधिशासी अधिकारी की टेबल को छू गया, जिससे नाराज अधिशासी अधिकारी ने तुरंत एंबुलेंस चालक को वापस अंदर बुलाकर उनके हाथों पर सैनिटाइजर डालकर जिस टेबल को छुआ गया था उसे साफ करने के लिए कहा गया। आखिर एंबुलेंस चालक करता भी क्या उसे ईओं की टेबल को साफ करनी ही पड़ी। लेकिन जब यह बात अन्य एंबुलेंस चालकों को मालूम चली तो उन्होंने एक राय होकर इस बाबत मंगलवार को खेतड़ी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा है की कोरोना योद्धा को सम्मान चाहे ना मिले लेकिन इस प्रकार का अपमान सहन ना करना पड़े इस हेतु उचित कार्रवाई की मांग की गई है। एंबुलेंस चालक अजीत सिंह का कहना है की इतना कुछ होने के बावजूद भी मेरे साथ जो हुआ वह तो हुआ लेकिन कम से कम ईओं को इस बाबत उपखंड अधिकारी को अगर यह भी कह दे कि आगे से ऐसा नहीं होगा तो भी वह हमारे लिए सुखदायी है, क्योंकि ईओं के ओहदे के सामने हम तो कुछ भी नहीं है। वो हमसे बड़े है और बड़े ही रहेंगे ।

No comments:

Post a Comment