Friday, June 5, 2020

शराब की दुकान पर फायरिंग कर दुकान को किया आग के हवाले,

झुंझुंनू जिले के खेतड़ी उपखण्ड के मानोता रोड पर स्थित शराब की दुकान पर दिन दहाड़े बाईकों पर सवार होकर आए चार-पांच युवकों ने शराब दुकान पर फायरिंग कर दुकान में आग लगा दी और मौके पर से सैल्समेन के साथ मारपीट कर रूपए लेकर फरार हो गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग शराब में लग जाने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं मौके पर पहुंची केसीसी प्रोजेक्ट की दमकल ने आग पर काबू पाया गया । शराब ठेके पर हुई फायरिंग की घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी किरणसिंह यादय मय थाना जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली, सूचना पर खेतड़ी डीएसपी विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाकरा निवासी सुनिता देवी पत्नी राजकुमार के नाम से मानोता रोड पर चौमुखा वाइंस नाम से शराब ठेका है जिसमें चार-पांच पार्टनर शामिल है। ठेके के सैल्समेन गणेश ने बताया कि आज शाम करीब छह बजे दो-तीन बाईको पर चार-पांच युवक सवार होकर आए और बाईक को साईड में खड़ी करके ठेके पर आए और पिस्तौल दिखाकर उन लोगों ने ठेके से बाहर आने के लिए कहा जैसे ही बाहर आया तो एक युवक ने सीने पर पिस्तौल लगा कर मारपीट की वहीं दुसरे सैल्समेन के साथ भी मारपीट की तो वह मौका देखकर फरार हो गया।

सैल्समेन ने बताया कि दो-तीन युवकों के पास पिस्तौल थी, उन्होंने तीन फायर किए एक बिजली के मीटर पर किया और शराब की बौतल तोड़कर दो फायर ठेके पर किए जिससे टूटी हुई शराब की बोतल ने आग पकड़ ली देखते ही देखते ठेके में रखी हुई करीब 15 लाख रूपए की शराब जल गई।  आग के कारण डी फ्रीज व सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिश व मोबाईल भी जल गए। सैल्समेन ने बताया कि जाते हएु युवकों ने गल्ले में रखे हुए करीब पचास हजार रूपए भी निकाल कर ले गए।

बतादे की मानोता रोड़ पर स्थित शराब ठेके पर एक माह पूर्व भी ठेके में हिस्सेदारी को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था इस संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था।

गौरतलब है कि मानोता कलां निवासी सत्यवीर ने छह मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि पांच मई की रात्री को मानोता खुर्द शराब ठेके पर मानौता खुर्द निवासी धर्मपाल गुर्जर, राजेंद्र, चिरानी निवासी अनिल गुर्जर के नामजद सहित छह अन्यों के खिलाफ शराब ठेके में हिस्सेदारी को लेकर फायरिंग करने का मामला दर्ज करवाया था। इस संबंध में पुलिस ने ढाणी लगरिया तन चिरानी निवासी विक्रम उर्फ विक्की गुर्जर व मानोता खुर्द निवासी राजेंद्र उर्फ राजू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दुर है। खेतड़ी पुलिस कर रही है मामले की जाँच उसके बाद ही हो पायेगा खुलासा

No comments:

Post a Comment