Tuesday, June 23, 2020

दीनवा के जवान राहुल जांगिड़ का राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार

झुंझुनू जिले में मंडावा कस्बे के निकटवर्ती गांव दीनवा का भारतीय नौसेना का जवान 19 वर्षीय राहुल जांगिड़ विशाखापत्तनम में नेवी की जहाज आईएनएस राजपूत में ड्युटी के दौरान विद्युत करंट लगने की वजह से शहीद हो गया।  राहुल जांगिड़ निवासी दीनवा गांव का विशाखापत्तनम में नौ सैनिक अड्डे पर ड्यूटी कर रहे थे जब यह हादसा हुआ। राहुल के शहीद होने की सूचना मिलते गांव में सन्नाटा पसर गया तथा हर कोई गमगीन था। बतादे की राहुल जांगिड़ को रविवार शाम विशाखापत्तनम नौसेना बेस में ड्यूटी के दौरान बिजली का करंट लग गया था । जहाज पर तत्काल चिकित्सा प्राथमिक उपचार और आईएनएचएस कल्याणी में उसे पुनर्जीवित करने के प्रयासों के बावजूद राहुल जांगिड़ ने रविवार रात्रि में मौत से जंग हार गया । झुंझुनू जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर परवेज हुसैन ने बताया कि राहुल जांगिड़ की पार्थिव देह मंगलवार रात्री को विशाखापत्तनम से दिल्ली आएगी तथा यहां से गांव दीनवा जायगी । बुधवार को पार्थिव देह गांव पहुंचने के बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा । बतादे की राहुल का जन्म सितंबर 2000 में गांव दीनवा में हुआ था। राहुल के पिता दयानंद जांगिड़ खेती का काम करते है तथा मां कमला देवी गृहणी है। राहुल से बड़ी बहन कविता है तथा राहुल से छोटा एक भाई पंकज है। राहुल जांगिड़ ने कक्षा 12 तक मंडावा कस्बे की राजस्थान पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की तथा इसके बाद फरवरी 2018 में नेवी में नौकरी लग गया था। तथा 2019 में दीपावली के दो दिन बाद छुट्टी काटकर वापस ड्युटी पर गया था।  विद्युत करंट लगने से राहुल के शहीद होने की सूचना परिजनों को जहाज कंमाडर अमन चावला ने दी।

No comments:

Post a Comment