अंगूरी भाभी को देखने सुनने देश और विदेश तक से चूरू पुलिस के पेज पर जुड़े लोग ।
लॉकडाउन को सही से पकडे रहें- अंगूरी भाभी
चूरू ( रमेश रामावत ) चूरू पुलिस व फिल्मस्थान की ओर से फेसबुक लाइव ऑनलाइन सैशन में शुक्रवार को धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं... फेम अ्भिनेत्री अंगूरी भाभी यानि शुभांगी अत्रे चूरु वासियों से रूबरू हुई। अंगूरी भाभी को देखने व सुनने के लिए ना सिर्फ चूरू वरन राजस्थान सहित देश के कोने-कोने और दुबई तक से लोगों ने इस फेसबुक लाइव सेशन को देखा । अंगूरी भाभी ने चिरपरिचित अंदाज में भाभी जी घर हैं ... सीरियल के डॉयलॉग्स बोलते लॉकडाउन के नियमों का कडाई से पालन कने तो कहा , जब जनता ने उनसे सवाल पूछे तो उन्होंने कहा हाय दैया... लॉकडाउन को सही से पकडे हैं। अंगूरी भाभी से लॉक डाउन के दौरान घर में रहने के टिप्स सीखे और अंगूरी भाभी से सेट पर हुए उनके अनुभवों को साझा किया। भाभी जी घर पर हैं नामक धारावाहिक से ख्याति पा चुकी शुभांगी अत्रे उर्फ अंगूरी भाभी ने जनता को लॉक डाउन के दौरान जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा साथ में उन्होंने चूरू पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम का भी शत-शत आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस तरीके की मुहिम चलाकर लोगों को घर में ही रहने के लिए प्रेरित किया है। अंगूरी भाभी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें घर में ही रहना चाहिए सोशल डिस्टेंसिंग रखनी चाहिए, साबुन से लगातार हाथ होने चाहिए और घर में रहते हुए अपने पुराने शौक को जिंदा रखने का प्रयास करना चाहिए। जनता के साथ उन्होंने अपने घर में रहने के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वह लॉकडाउन के दौरान अपने पुराने शौक कथक नृत्य करके पूरा कर रही हैं इससे उन्हें मानसिक और आत्मिक शांति मिल रही है, साथ ही वह घर पर रहने से होने वाली बोरियत से भी बची हुई हैं । उन्होंने कहा कि लगातार घर में रहने से व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं लेकिन यह समय ऐसा नहीं है हमें डिप्रेशन को रोकना होगा क्योंकि यह अंधेरा जल्द ही मिटेगा और हम सब एक बार फिर नॉर्मल लाइफ में लौटेंगे ।

No comments:
Post a Comment