Monday, May 25, 2020

अज्ञात जंगली जानवर ने भेड़ों के बाड़े में घुस कर किया हमला 74 भेड़ों को उतारा मौत के घाट


अज्ञात जंगली जानवर ने भेड़ों के बाड़े में घुस कर किया हमला 74 भेड़ों को उतारा मौत के घाट

झुंझुनूं/ चिड़ावा उपखंड के गिडानिया गांव में रविवार रात्रि को अज्ञात जंगली जानवर ने बाड़े में बैठी भेड़ों पर हमला कर दिया जिससे 74 भेड़ों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के राजपाल सिंह पुत्र जीतू सिंह राजपूत के भेड़ो के बाड़े में अचानक दो बजे के करीब अज्ञात जानवर ने हमला कर दिया जिसकी वजह से 74 भेड़ो की हुई मौत । सूचना मिलने के बाद सुबह चिड़ावा एसडीएम जगदीश प्रशाद गौड़ व चिड़ावा तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा, बीडीईयो दारासिंह , थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी,पटवारी रवि, डॉ यशपाल कटेवा व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया। वही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने व अज्ञात जानवर की खोजबीन करने की मांग की।

No comments:

Post a Comment