Wednesday, August 5, 2020

जिला के आदतन अपराधी राकेश उर्फ हनी की हिस्ट्रीशीट पत्रावली खोली

जिला के आदतन अपराधी राकेश उर्फ हनी की हिस्ट्रीशीट पत्रावली खोली


झुंझुनु पुलिस अधीक्षक आई.पी.एस. जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि अपराधी राकेश उर्फ हनी पुत्र राजपाल जाति जाट उम्र 22 साल निवासी राजपुरा, तन घरड़ाना कलां, थाना सिघाना जिला झुन्झुनूं के आपराधिक रिकार्ड का अवलोकन किया गया तो पाया गया कि इसके विरूद्ध मारपीट, चोरी, डकैती, लूट, हत्या का प्रयास, आर्स एक्ट
के कुल 08 प्रकरण दर्ज है। तथा वर्तमान में अपराधी सक्रिय है इसकी आपराधिक गतिविधियां जारी है। अपराधी
की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उक्त अपराधी की हिस्ट्रीशीट पत्रावली खोलने व निगरानी रखने के आदेश दिये। जिसका रिकॉर्ड में इन्द्राज सम्पूर्ण आपराधिक रिकॉर्ड मय फोटो पुलिस वेबसाईट पर अपलोड करने तथा इसकी निगरानी रखने और समय- समय पर जाकर चैक करने के निर्देश दिये गये है ।
( जगदीश चन्द्र शर्मा )
पुलिस अधीक्षक
जिला झुन्झुनूं

No comments:

Post a Comment