Wednesday, July 1, 2020

*जिला कलक्टर यूडी खान एवं पुलिस अधीक्षक जैसी शर्मा ने युवा पत्रकार रमेश रामावत का किया सम्मान*

*पत्रकार ही समाज के वॉरियर्स है- जिला कलेक्टर खान*

झुंझुंनू ( रमेश रामावत ) जिला क्लक्टर उमरदीन खान एवं पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने सूचना व जनसंपर्क केंद्र झुंझुंनू में युवा पत्रकार रमेश रामावत को किया सम्मानित तथा इनके उज्वल भविष्य की कमान की गई । बतादे की जिले में कोरोना वॉरियर्स के रूप में सेवा दे रहे पत्रकारों के सम्मान में पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को कार्यक्रम किया आयोजित । राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत झुंझुनूं पुलिस द्वारा आयोजित किए गए इस पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम को राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि कलेक्टर उमरदीन खान थे व अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एएसपी वीरेंद्र मीणा, पीआरओ बाबूलाल रैगर, सिटी डीएसपी लोकेंद्र दादरवाल, ग्रामीण डीएसपी नीलकमल मीणा मौजूद थे। आज के इस कार्यक्रम में युवा पत्रकार रमेश रामावत, चिड़ावा उपखंड के झांझोत कस्बे निवासी ने कोरोना काल के दौरान अहम भूमिका एवं विशेष योगदान दिये जाने पर कोरोना यौद्धा के रूप में उनको सम्मानित किया गया । बतादे की झुंझुंनू जिला मुख्यालय पर स्थिति सूचना केंद्र में जिला कलक्टर उमरदीन खान व पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने युवा पत्रकार रमेश रामावत को सम्मानित किया । इस अवसर पर जिला कलेक्टर यूडी खान ने कहा है कि पत्रकार समाज वॉरियर्स है जो ना केवल लॉकडाउन में एक वॉरियर्स के रूप में काम करते दिखाई दिए। बल्कि जब भी समाज को या प्रशासन को पत्रकारों की आवश्यकता होती है। अपनी लेखनी के दम पर पत्रकार वॉरियर्स के रूप में उनके साथ खड़े होते है। जब प्रशासन को जरूरत होती है तो वहां भी उनकी भूमिका किसी वॉरियर्स से कम नहीं है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने कहा कि तीन महीनों में काफी कुछ बदला है। पहले कोरोना से संक्रमित लोग कम थे। लेकिन डर ज्यादा था, अब संक्रमित ज्यादा है लेकिन डर कम है। कारण है कि हम जागरूक हो रहे है। हमें पता चल रहा है कि कोरोना से कैसे बचा जा सकता है। इसलिए हमें डर कम लगता है। पर यह भी सच है कि आने वाले कई दिनों तक हमें कोरोना के साथ रहना है। इसलिए पत्रकारों की जिम्मेदारी बढती है कि वे लॉकडाउन के दौरान सामाजिक सरोकार पूरा करते हुए पत्रकारिता का धर्म निभा रहे थे वैसे ही वो आगे भी जारी रखें। साथ ही उन्होंने पुलिस व प्रशासन को दिए गए सहयोग के लिए सभी पत्रकारों का तह दिल से आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में एएसपी वीरेंद्र मीणा ने आभार जताया। मंच का संचालन जाने माने उद्घोषक मूलचंद झाझडिय़ा ने किया। इस मौके पर सदर सीआई भंवरलाल कुमावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।इस कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक पत्रकारो का सम्मान किया गया ।

No comments:

Post a Comment