Friday, June 19, 2020

लाखो रुपयों लागत की 150 मीटर सीमेंट रोड का रात भर में कर डाला कचरा


चिड़ावा नगरपालिका के द्वारा शहर में बनाई गई लाखो रुपयों की करीबन 150 मीटर लंबी सीमेंट रोड को एक रात में कर डाला चकनाचूर । अज्ञात लोगों के होसले तो देखिये रात भर में नगरपालिका व वार्डवाशियो के सपनो को कचरे में बदल डाला । नगरपालिका पूर्व चैयरमैन सुभाष शर्मा ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में काॅलेज रोड़ स्थित मस्जिद से शनिदेव मंदिर तक कल रात पालिका की बगैर स्वीकृति के लाखों रुपए की सीसी रोड को पूरी तरह से तोड़ दिया गया। बताया कि किसी अज्ञात के द्वारा अपने घर पर पानी का कनेक्शन लेने के लिए सड़क को तोड़ कर नई पाइप लाइन डलवाई गई है। मजे की बात ये है कि 15-20 फ़ीट चौड़ी व करीब 150 मीटर लंबी शहर की मुख्य सीसी रोड़ को रातों रात तोड़ कर पानी के पाइप भी डाल दिए गए और पालिका प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। इतना ही नहीं नगरपालिका की लाखों रुपए की रोड़ टूटने के पश्चात भी किसी जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी ने उच्च अधिकारियों को इस बात की सूचना तक देना भी मुनासिब नहीं समझा। ना ही किसी वार्डवासी ने अपनी जिम्मेदारी समझ कर इसकी सूचना नगरपालिका को दी । शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा को किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर जानकारी दी गई कि काॅलेज रोड़ पर कुछ लोगों ने सड़क को पूरी तरह से तोड़ दिया है जिससे लोगों कै आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने कार्यवाहक सफ़ाई निरीक्षक संदीप लांबा को मौके पर भेजकर सारी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। पालिकाध्यक्ष शर्मा ने अधिशाषी अधिकारी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पत्र की प्रति जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी को भी दी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment